पहाड़ से मौत बनकर गिरा पत्थर, ड्यूटी पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहे है। इससे मलबा नीचे सड़कों पर गिर रहा है। जो जानलेवा साबित हो रहा है। पहाड़ से मौत बरस रही है। ऐसा ही मामला यमुनोत्री-हाईवे से सामने आया है। यहां नासूर बन चुके ओजरी डाबरकोट पर बोल्डर की चपेट में आने से मौके पर ड्यूटी पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। जवान की मौत से पुलिस विभाग में जहां शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन पर वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया। वहीं उनके साथ तैनात होमगार्ड ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि इसके बाद घायल कर्मी को आनन-फानन में पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएच...


