Thursday, March 5News That Matters

Day: July 11, 2023

उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी…

उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भारी बरसात से जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त है। तो वहीं मौसम विभाग ने कल भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी डीएम ने कल भी जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उधम सिंह नगर के जिला अधिकारी  तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय राज सिंह ने उधम सिंह नगर जनपद में भारी से बहुत भारी बरसात को देखते हुए 12 जुलाई को 1 दिन अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं उत्तरकाशी के जिला अधिकारी तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने भी भारी बरसात को देखते हुए 12 जुलाई को 1 दिन अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में संचालित सभी शासकीय और गैर शासकीय निजी विद्यालयों कक्षा 1 से 12: तक एवं आंगनवाड़ी केंद्रों ...
उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर निकली भर्ती, 31 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर निकली भर्ती, 31 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में युवाओं  के लिए खुशखबरी है। राज्य लोक सेवा आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती समूह ग के पदों पर निकली है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा रेशम विभाग , उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक समूह ग सीधी भर्ती के रिक्त 02 पदों एवं शहरी विकास विभाग , उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न निकायों / निगमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह ग सीधी भर्ती के रिक्त 53 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते है। आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2023 बताई जा रही है। इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तो / निर्देशों का भली – भांति अवलोकन कर लें ।...
नेपाल का लापता हेलिकॉप्टर क्रेश, पांच लोगों के शव बरामद…

नेपाल का लापता हेलिकॉप्टर क्रेश, पांच लोगों के शव बरामद…

उत्तराखण्ड
नेपाल में सुबह 10 बजे के करीब लापता हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया है। बताया जा रहा है कि क्रेश हेलिकॉप्टर का मलबा पहाड़ी पर मिला है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। अन्य की तालाश की जा रही है। माना जा रहा है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 9एन-एएमवी हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। उसके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। तबसे उसकी तालाश की जा रही थी। अब उसका मलबा मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि ऐसा लगता है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि नेपाल में माउंट एवरेस्ट...
बारिश के कारण रेलवे पर भी पड़ा असर, ये ट्रेन कैंसिल, इन्हें किया गया शार्ट टर्मिनेटेड…

बारिश के कारण रेलवे पर भी पड़ा असर, ये ट्रेन कैंसिल, इन्हें किया गया शार्ट टर्मिनेटेड…

उत्तराखण्ड
भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जहां सड़के तालाब बनी तो वहीं नदियां उफान पर है। पहाड़ से मलबा गिर रहा है। वहीं अब रेलवे पर भी इसका असर दिख रहा है। दून आने जाने वाली ट्रेने प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के पास मलबा आने और इलेक्ट्रिक लाइन टूटने के कारण दून से ट्रेनों का संचालन रुक गया है । जिससे कई ट्रेने प्रभावित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार के पास रेलवे ट्रेक पर मलबा आने से वंदे भारत ऐक्सप्रेस ट्रेन का रोक दिया गया है। देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रायवाला में रोकना पड़ा है। मलबा आने से वंदे भारत एक्सप्रेस उज्जैनी एक्सप्रेस और सहारनपुर पैसेंजर रास्ते में फंसी हुई है । साथ ही कई ट्रेनों को कैंसिल और शार्ट टर्मिनेटेड कर दिया गया है । ट्रेनों का अपडेट 14130 देहरादून – लक्ष्मी बाई नगर उज्जैन एक्सप्रेस को मोत...
देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों  को दिए ये निर्देश…

देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से सीएम धामी एक्शन में है। हालात का जायजा लेने सीएम खुद मैदान में उतर आए है। बताया जा रहा है कि देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। साथ ही कार्रवाई करने की बात भी कही है। देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह शहर में जगह – जगह पानी भर गया । आईएसबीटी के बाहर पानी भरने से लोग आईएसबीटी के अंदर बसों में फंसे रहे। क्लेमनटाउन और चंद्रबनी की कई कॉलोनियों में चार – चार फिट तक पानी भर गया। जिस पर सीएम खुद हालातों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम धामी ने आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई...
टिहरी में 25 लिंक रोड बंद, टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा, यहां भरा पानी…

टिहरी में 25 लिंक रोड बंद, टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा, यहां भरा पानी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ से मैदान तक बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। टिहरी में 25 लिंक रोड बंद, टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा गया। तो वहीं देर रात एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भी पानी घुस गया। वार्ड में सामान तैरता नजर आया। पानी देख मरीजों के तिमारदारों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण टिहरी ऋषिकेश से सहित प्रदेश में  जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। तो वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग व्यासी के पास बंद है, जबकि 25 लिंक रोड बंद है। दूसरी ओर नभारी वर्षा से टिहरी झील का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि टिहरी झील का जलस्तर पिछले तीन दिन में सात मीटर से ज्यादा बढ़ गया है। बीते रविवार को टिहरी झील का जलस्तर...
उत्तराखंड: खाई में गिरी शिक्षकों की कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड: खाई में गिरी शिक्षकों की कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग में ज्योली में शिक्षकों की कार हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में शिक्षकों की कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पूर्व सभासद व कांग्रेस नेता व शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य दो लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षक कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। इस दौरान ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सचिन टम्टा सहित तीन लोग सवार थे। सुबह यह लोग स्कूल को जा रहे थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां उपचार के...
उत्तराखंड में उफान पर नदियां, कई मार्ग बाधित, हजारों यात्री फंसे…

उत्तराखंड में उफान पर नदियां, कई मार्ग बाधित, हजारों यात्री फंसे…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। नदियां उफान पर है। उफनाई नदियां जहां कई पुल बहा ले गए है। तो वहीं बदरीनाथ हाईवे का भी एक बड़ा हिस्सा बह गया है। जिससे हजारों यात्री फंस गए है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा भी उत्‍तराखंड के हालातों की जानकारी ली गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्‍तराखंड के उच्च हिमालय में भारी बारिश कहर बरपा रही है। कंचनगंगा में बदरीनाथ हाईवे का बड़ा हिस्‍सा बह गया। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों और सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्ग बंद होने के कारण जनपद के 100 से अधिक गांव सड...
गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, मलबे की चपेट में आई कई वाहन, चार की मौत, 6 घायल…

गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, मलबे की चपेट में आई कई वाहन, चार की मौत, 6 घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पहाड़ से मौत बरस रही है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है।यहां गंगोत्री हाईवे भटवाड़ी से गंगनानी के बीच भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है कि  भूस्खलन के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे की चपेट में कई वाहन आ गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  देर रात हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एक टेंपो ट्रैवलर सहित तीन वाहन मलबे में दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने तीन शवों को रेस्क्यू कर लिया है, जबकि हादसे में छह घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वहीं ब...