लक्सर और खानपुर में बाढ़ का कहर, राहत बचाव कार्य के लिए 16 टीमें तैनात…
उत्तराखंड में जहां पहाड़ पर बारिश का कहर है। तो वहीं निचले इलाकों में बाढ़ जैसै हालात है। खेत-खलिहान से लेकर सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। हरिद्वार जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बताया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य के लिए पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 16 टीमें लगाई हैैं। जबकि हेलिकॉप्टर से लगातार राहत सामग्री पहुंचाने काम जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लक्सर और खानपुर में बाढ़ ने लगातार कहर बरपा रखा है। जिससे जनहानि भी हुई है। क्षेत्र में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।प्रभावित परिवारों को पंचायत घरों, सामुदायिक केन्द्रों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ठहराया गया है, जहां उनके भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण लोनिवि के 15 मार्ग बाधित हुए हैं। इसके अलावा एक राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग, आठ ग्राम...








