वर्ष 2016 के स्टिंग मामले में सीबीआई की अदालत ने हरीश रावत समेत अन्य चार व्यक्तियों की आवाज के सैंपल लेने के आदेश दिए
देहरादून, वर्ष 2016 में हुए स्टिंग ऑपरेशन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के सीधे निशाने पर अब पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा हैं। कभी पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर इस मामले में तीखा हमला बोलते रहे हरीश रावत ने अपने स्टिंग की वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया में जारी की। इसमें स्टिंगकर्ता की बातचीत के आधार पर उन्होंने इशारों में विजय बहुगुणा के साथ उनके पुत्र को भी स्टिंग का सूत्रधार करार दिया और फिर सीबीआई के उनसे पूछताछ नहीं करने पर सवाल उठाकर राजनीति को गरमा दिया है।
वर्ष 2016 के स्टिंग मामले में सीबीआई की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य चार व्यक्तियों की आवाज के सैंपल लेने के आदेश दिए हैं। वहीं हाईकोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई हो रही है। उत्तराखंड की राजनीति में स्टिंग का मामला एक बार फिर केंद्र में आ ग...
