Thursday, March 5News That Matters

Day: July 21, 2023

ITR फाइलिंग की 31 जुलाई है लास्ट डेट, जल्द भरें वरना हो सकता है नुकसान…

ITR फाइलिंग की 31 जुलाई है लास्ट डेट, जल्द भरें वरना हो सकता है नुकसान…

उत्तराखण्ड
Income Tax Return: अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स नहीं भरा है तो आपके लिए जरूरी खबर है। 31 जुलाई तक ITR फाइलिंग की जा सकती है। अगर आपने आखिरी तारीख तक आईटीआर नहीं जमा किया तो आपकों ये चूक भारी पड़ सकती है। जी हां अगर कोई आयकरदाता दी गई अंतिम तिथि तक आईटीआर दाखिल करने से चूक जाता है, तो उस स्थिति में आयकर विभाग के पास कुछ शर्तों के तहत अभियोजन कार्यवाही शुरू करने का अधिकार भी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यानी 3 लाख सालाना कमाई करने वालों को आइटीआर फाइल करना चाहिए। आईटीआर अंतिम तिथि के बाद भी भरी जा सकती है। लेकिन करदाता को आईटीआर फाइलिंग के समय पांच हजार तक का विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपये से ज्...
उत्तराखंडः मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश जहां तबाही मचा रही है। वहीं अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 25 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है आपके जिले में मौसम कैसा रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 21 जुलाई शाम और कल 22 जुलाई सुबह को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अधिकाश जिलों में मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लोगों को बिजली गिरने को ...
उत्तराखंड में युवा महोत्सव-2023 की तैयारियां, गढ़वाल एवं कुमाऊँ में होंगे ये कार्यक्रम…

उत्तराखंड में युवा महोत्सव-2023 की तैयारियां, गढ़वाल एवं कुमाऊँ में होंगे ये कार्यक्रम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में युवा महोत्सव-2023 की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में सम्बन्ध में बैठक ली।  ये महोत्सव राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने  के लिए आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में सभी विभाग अपनी कौशल विकास व रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखेंगे। इस महोत्सव के दौरान सभी विभाग युवाओं के लिए अपने स्टॉल लगाएंगे। बताया जा रहा है कि कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को युवा महोत्सव गढ़वाल एवं कुमाऊँ दोनों मंडलों में आयोजित किए जाने व इस महोत्सव को प्रत्येक जनपद में लाइव टेलीकास्ट किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग की प्रदेशभर में संचालित 500 वर्चुअल कक्षाओं को भी उपयोग में लाया जाए। मुख्य सचिव ...
हरिद्वार दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणा, बिजली बिल माफ करने का किया ऐलान…

हरिद्वार दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणा, बिजली बिल माफ करने का किया ऐलान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के हरिद्वार में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ के जख्म भरे नहीं है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने जहां लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी घोषणा की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी आज धर्मनगरी हरिद्वार के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में अधिकारियों के साथ जलभराव के राहत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान बनाया जाएगा। मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्री...
उत्तराखंडः केंद्र ने मुख्य सचिव का बढ़ाया कार्यकाल, 6 महीने का मिला सेवा विस्तार…

उत्तराखंडः केंद्र ने मुख्य सचिव का बढ़ाया कार्यकाल, 6 महीने का मिला सेवा विस्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र ने मुख्य सचिव का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा दिया गया। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। वह इसी महीने रिटायर होने वाले थे। उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार मिला है। 1 अगस्त 2023 से 30 जनवरी 2024 तक कार्यकाल बढ़ाया गया है। 20 जुलाई को एक्सटेंशन के आदेश किये गए। बताया जा रहा है कि उन्हें बदरीनाथ, केदारनाथ पुनर्निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। गौरतलब है कि एसएस संधू की ईमानदार कार्यप्रणाली को लेकर नौकरशाही में चर्चा होती रहती हैं। उनका नाम प्रधानमंत्री की गुड बुक में हैं।...
उत्तराखंडः IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, इनको मिली ये जिम्मेदारी…

उत्तराखंडः IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, इनको मिली ये जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर शासन ने IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश में अधिकारियों को नवीन दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने IAS डॉ. आर. राजेश कुमार से PDUK Health System Dev. प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी वापस ली गई है तो वहीं IAS आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, PD/UK Health System Dev Project तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं और 2007 बैच के अफसर हैं। आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था। 2022 में शासन की ओर से देहरादून के जिलाधिकारी के पदभार से मुक्त कर चिकित्स...
मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई, SC ने गुजरात सरकार को भेजा नोटिस

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई, SC ने गुजरात सरकार को भेजा नोटिस

देश-विदेश
नई दिल्ली, मोदी सरनेम मामले में दोषी करार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात सरकार और याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया है। बता दें कि गुजरात हाई कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था, जिसमें सूरत अदालत ने 'मोदी' मामले में उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति पी के मिश्रा की पीठ मामले पर सुनवाई के बाद गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ 18 जुलाई को वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी द्वारा मामले का उल्लेख करने और तत्काल सुनवाई की मांग करने के बाद गांधी...
दून में आज कहीं-कहीं हो सकती है भारी वर्षा आरेंज अलर्ट जारी

दून में आज कहीं-कहीं हो सकती है भारी वर्षा आरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड
देहरादून: प्रदेश में भारी वर्षा का दौर कुछ थम गया है। गुरुवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली और पारा चढ़ने से चिलचिलाती गर्मी महसूस की गई। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दून में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। जिससे मार्ग पर कई यात्री विभिन्‍न पड़ावों पर रुके हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। गैरसैंण के कालीमाटी में सड़क का एक हिस्सा बह गया है। जिससे यहां आवाजाही बाधित हो गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंन्दप्रयाग व पाताल गंगा में बंद है। हाईवे पीपलकोटी और छिनका में भी मलबा आने से अवरुद्ध था। जिसे खोल दिया गया। जिले में गुरुवार रात को बारिश होने के बाद आज शुक्रवार को मौसम साफ बना ह...
चमोली हादसाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन अधिकारी निलंबित…

चमोली हादसाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन अधिकारी निलंबित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: चमोली हादसे के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई  है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच में इन अधिकारियों की लापरवाही पाई गई। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एसटीपी प्लांट का संचालन व रखरखाव का काम देख रही ज्वाइंट वेंचर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने  मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा एस०टी०पी० का संचालन एवं रख-रखाव करने वाली फर्म के कार्यों के समुचित अनुश्रवण का दायित्व देख रहे हरदेव लाल, अपर सहायक अभियन्ता को निलम्बित किया गया है। साथ ही इस प्रकरण में महाप्रबंधक उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लि. द्वारा कुंदन सिंह रावत, प्रभारी अवर अभियंता विद्युत वितरणखण्ड गोपेश्वर को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ...
ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की

ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, एनडीए का दोबारा हिस्सा बनने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने अक्टूबर में आजमगढ़ में प्रधानमंत्री की रैली कराने के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की। सुभासपा के स्थापना दिवस पर सात अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाली रैली में उन्होंने मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया। एनडीए में शामिल होने के बाद राजभर की योगी से यह पहली मुलाकात थी। राजभर ने 18 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राजभर से उनके आवास पर भेंट कर दोनों दलों के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की थी। सुभासपा अध्यक्ष को योगी सरकार में जल्द मंत्री बनाया जा सकता है। राजभर की एनडीए में वापसी क...