उत्तराखंडः सब्जियों की आसमान छूती कीमतों पर प्रशासन बड़ा कदम, चलेगी मोबाइल वैन…
उत्तराखंड में आम जन के लिए राहत भरी खबर है। टमाटर समेत सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जहां रोजाना सब्जियों के दाम जारी किए जा रहे हैं वहीं अब इसी कड़ी में राज्य में सभी मंडी क्षेत्रों में सस्ती दरों पर सब्जी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वैन का संचालन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कृषि सचिव दीपेंद्र चौधरी ने इसके निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कृषि सचिव चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आमजन को किफायती दरों पर सब्जियां उपलब्ध कराने के संबंध में विमर्श किया। साथ ही कई बड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टमाटर, आलू, प्याज जैसी मुख्य सब्जियों के दाम पर नियंत्रण आवश्यक है। इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प यही है कि मोबाइल वैन संचालित कर जनता को किफायती दरों पर सब्जियां उपलब्ध...








