Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2023

भारतीय सेना ने पुंछ में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

भारतीय सेना ने पुंछ में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

देश-विदेश
जम्मू, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी घुसपैठ की कोशिश में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों और सेना के अधिकारियों के बीच गोलीबारी हुई और अतिरिक्त बलों को क्षेत्र में भेजा गया। संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद पुंछ में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।...
महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां नदी में बहीं

महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां नदी में बहीं

उत्तराखण्ड
कोटद्वार:  कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां मधु नदी में डूब गईं। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दूर सतपुली पुल के समीप दोनों युवतियों के शव बरामद किए हैं। ग्राम ओडलसैंण निवासी दोनों युवती मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। नदी में स्‍नान करने के दौरान दोनों  डूब गईं। दोनों युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के साथ मधु गंगा में नहाने गईं रूबी व सोनी सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर मंदिर के समीप मधु गंगा में डूबने से एक किशोरी सहित दो की मौत हो गई। दोनों का शव मौके से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सतपुली पुल के समीप बरामद हुआ। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। ग्राम ओडलसैण निवासी रूबी उर्फ सरोज (24) पुत्र श्याम सिंह रावत व ग्राम चैलूसैण निवासी अदिति उर्फ...
जब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है- राजनाथ सिंह

जब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है- राजनाथ सिंह

देश-विदेश
लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में दिसंबर से ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण शुरू हो जाएगा। रक्षा उपकरण भी बनाए जाएंगे। देश के साथ ही रूस के वैज्ञानिक भी काम करेंगे। मिसाइल को ले जाने के लिए निर्माण इकाई तक रेलवे ट्रैक भी बनाया जाएगा। राजनाथ सिंह रविवार को निरालानगर में नागरिक सेवा समिति के संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। रक्षामंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहले हमारे देश की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज जब भारत कुछ भी बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया के पीएम बास कहकर बुलाते हैं। विश्व के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति मोदी से आटोग्राफ लेते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, हर भारतीय का सम्मान है। रक्षा मंत्री ने कहा, शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के ...
सपा विधायक दारा सिंह चौहान आज भाजपा में होंगे शामिल

सपा विधायक दारा सिंह चौहान आज भाजपा में होंगे शामिल

देश-विदेश
सपा विधायक दारा सिंह चौहान आज भाजपा में शामिल होंगे। प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके पहले उन्होंने यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे। दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने शनिवार को भी ई-मेल से इस्तीफा भेजा था। कहा जा रहा है कि पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। दारा सिंह चौहान ने बीते शनिवार को यूपी के विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया था। नोनिया जाति से आने वाले दारा सिंह मऊ व आजमगढ़ में अपने समाज में खासा दखल रखते हैं और गृहमंत्री अमित ...
दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां नदी में डूबी, मौत से मचा कोहराम…

दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां नदी में डूबी, मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां आज हरेला पर्व और सावन के पहले सोमवार की धूम देखने को मिल रही है। शिवालयों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं पौड़ी से बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां मधु नदी में डूब गईं। जिससे उनकी मौत हो गई। बेटियों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। तो वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपुली तहसील के अन्तर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को एक युवती और एक किशोरी दर्शन करने गई थी। ग्राम ओडलसैंण निवासी दोनों युवती मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। बताया जा रहा है कि दर्शन से पहले वो नयार नदी में स्नान करने लगीं। इन दिनों बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी का बहाव भी बहुत तेज है। ऐसे में दोनो...
प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…

प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। लोक सेवा आयोग द्वारा कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक पदों पर की जा रही है। इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए 18 जुलाई तक आयोग की https://psc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। 18 जुलाई में एक दिन बाकी है। ऐसे में अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द आवेदन कर लीजिए वरना ये मौका छूट सकता है।  आइए जानते है भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स.. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती  प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) का एक पद है। जिसमें संशोधन हो सकता है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे। शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा भर्ती के लिए आवेदक का किस...
लक्सर और खानपुर में बाढ़ का कहर, राहत बचाव कार्य के लिए 16 टीमें तैनात…

लक्सर और खानपुर में बाढ़ का कहर, राहत बचाव कार्य के लिए 16 टीमें तैनात…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां पहाड़ पर बारिश का कहर है। तो वहीं निचले इलाकों में बाढ़ जैसै हालात है। खेत-खलिहान से लेकर सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। हरिद्वार जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बताया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य के लिए पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 16 टीमें लगाई हैैं। जबकि हेलिकॉप्टर से लगातार राहत सामग्री पहुंचाने काम जारी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लक्सर और खानपुर में बाढ़ ने लगातार कहर बरपा रखा है। जिससे जनहानि भी हुई है। क्षेत्र में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।प्रभावित परिवारों को पंचायत घरों, सामुदायिक केन्द्रों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ठहराया गया है, जहां उनके भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण लोनिवि के 15 मार्ग बाधित हुए हैं। इसके अलावा एक राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग, आठ ग्राम...
लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी…

लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी…

उत्तराखण्ड
CUET UG Result: कॉलेज में एडमिशन के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। सीयूईटी यूजी (CUET UG Result) में शामिल हुए लाखों छात्र अब परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर CUET परिणाम 2023 लिंक पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम अधिसूचना के अनुसार, इस साल 22,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। सबसे ज्यादा टॉप स्कोरर अंग्रेजी में थे, उसके बाद बायोलॉजी और इकोनॉमिक्स थे। बताया जा रहा है कि CUET UG 2023 के स्कोर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा ...
वाहन चालकों के लिए काम की खबर, अब इन नए वाहनों के भी कटेंगे चालान , जानें कारण…

वाहन चालकों के लिए काम की खबर, अब इन नए वाहनों के भी कटेंगे चालान , जानें कारण…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून में यातायात को लेकर देहरादून एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने कड़ा फरमान जारी किया है। जिसके बाद अब बिना नम्बर प्लेट के वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। अब A/F लगाकर नए वाहन नहीं चलेंगे।  बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने से ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन होता है और इसके लिए आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि देहरादून जनपद क्षेत्रान्तर्गत कतिपय दुपहिया चौपहिया वाहन चालकों द्वारा बिना नम्बर प्लेट / दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन संचालित किया जा रहा है साथ ही कतिपय वाहन स्वामी द्वारा नये वाहन खरीदनें पर 02-03 माह तक बिना नम्बर प्लेट के वाहन चलाये जा रहा है, जिससे इस प्रकार के वाहनों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन अथवा अन्य अपराध किये जाने पर वाहन को चिन्हित किये जाने में पुलिस को काफी समस्या का सामना करन...
उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम अपडेट…

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम अपडेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम का कहर थम नहीं रहा है। एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के लिए अगले 72 घंटे भारी बताए गए है। टिहरी ,देहरादून सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। हालांकि मौसम विभाग में 19 तारीख के बाद बरसात में कुछ राहत मिलने की संभावना व्यक्त की है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 तारीख तक भारी बरसात की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि 16 और 17 जुलाई को राज्य के टिहरी, देहरादून , रुद्रप्रयाग के अलावा कुमाऊं मंडल में चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जनपद में भारी से बहुत भारी तथा अति भारी बरसात होने की संभावना बन रही है। जबकि 18 जुलाई को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात तथा कहीं-कहीं गर...