Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2023

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बतौर डीआईजी के रूप में बीएसएफ अधिकारी की एंट्री…

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बतौर डीआईजी के रूप में बीएसएफ अधिकारी की एंट्री…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड पुलिस से बडी़ खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में बतौर डीआईजी के रूप में बीएसएफ अधिकारी की एंट्री होने जा रही है। बीएसएफ में कमांडेंट राजकुमार नेगी को पुलिस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर लाया गया है। उन्होंने यहां अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कमाण्डेंट बी.एस.एफ. राजकुमार नेगी को उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में पुलिस उपमहानिरीक्षक, ए.टी.सी., हरिद्वार के पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु कार्यमुक्त किये जाने के आदेश जारी किए गए है। राजकुमार नेगी को राज्य में हरिद्वार शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र (एटीसी) में जिम्मेदारी दी जानी है, जिसके लिए शासन स्तर से पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को पत्र भी लिख दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार के स्तर पर राजकुमार नेगी को प्रतिनियुक्ति के लिए मंजूरी दी गई थी और जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अब ...
प्रदेश में विकसित की जाएगी आठ नई टाउनशिप, सीएम ने दिए ये निर्देश…

प्रदेश में विकसित की जाएगी आठ नई टाउनशिप, सीएम ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड के धामी सरकार ने नए शहर बसाने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आठ नई टाउनशिप विकसित की जाएगी। सीएम धामी ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए है। वहीं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और गढ़वाल मंडल में डोइवाला के पास दो नए शहर बसाने की योजना धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रारंभिक मंजूरी भी दे दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किए जाने के सबंध में बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 व पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किए जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। इसमें चकराता, डोईवाला, काशीपुर और हल्‍द्वानी के साथ-साथ पोंटा साहिब, गोचर हवाई पट्टी, रामनगर, नैनी सैनी शाम...
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर, इन्हें सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर, इन्हें सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से  जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी मुख्तार मोहसीन को वक्फ बोर्ड के सीईओ के पद से हटाया गया है। उनकी जगह पर सैयद शिराज उस्मान अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड हरिद्वार को दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अब सैयद शिराज उस्मान होंगे। वह अभी हरिद्वार में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है उन्हें अब अपने मूल पद के साथ उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व भी दिया गया है। जारी आदेश में लिखा है कि  सैयद शिराज उस्मान को उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड का अतिरिक्त पदभार इस शर्त के साथ प्रदान किया जाता है कि वह अपने पैतृक निगम / संस्था उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन लि ० से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए यथाशीघ्र...
कोटद्वार मालन नदी के पुल के टूटने पर विधायक ने लगाई फटकार, कही ये बात…

कोटद्वार मालन नदी के पुल के टूटने पर विधायक ने लगाई फटकार, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: कोटद्वार में 13 करोड़ रुपये की लागत से बना मालन पुल बहने के बाद से जहां गंभीर सवाल उठ रहे है। वहीं क्षेत्रीय विधायक खंडूड़ी भी भड़की हुई है। उन्होंने मौके का निरिक्षण कर सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा को फटकार लगाई है। तो वहीं विपक्षी नेताओं ने धामी सरकार पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को तोड़ने का आरोप लगाया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने अवैध खनन के चलते पुल बहने की बात कही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार क्षेत्रीय विधायक खंडूड़ी ने मौके का निरिक्षण कर आपदा सचिव की क्लास लगाई है। उन्होंने कहा कि, पिछले एक साल से मैं पीडब्ल्यू को पत्र भेजकर कह रही हूं कि पुल ठीक कंडीशन में नहीं हैं। यहां खनन हो रहा है। कुछ नहीं हुआ। हमने डीएम को लिखा, आपको लिखा, एस्टीमेंट भेजा लेकिन कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि, मिस्टर सिन्हा! ब्लेमगेम बिटविन ऑफिसर इज योर प्रॉब्लम। मैं लोनिवि सचिव, म...
उत्तराखंड में बारिश के बाद आज सचिवालय में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की

उत्तराखंड में बारिश के बाद आज सचिवालय में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश के बाद बिगड़े हालातों के बीच आज सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के खानपुर व नारसन ब्लॉक जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यहां हर पल सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। दो गांव अति सवेंदनशील व 12 मध्यम सवेंदनशील हैं। इन सभी गांवों में प्रशासन द्वारा प्रभावितों को मदद पहुंचाई जा रही है। सवेंदनशील गावों से प्रभावितों को राहत शिविरों में लाया जा रहा है। सेना से भी बात हुई है। जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ली जाएगी। फिलहाल स्थिति काबू में हैं। नदी में बह गई किसानों की फसल और जमीन क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सोलानी नदी के उफान पर आने से कई गांवों के किसानों की फसल सहित सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पानी के बहाव में बह गई। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो ...
सीएम धामी से मिले भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम

सीएम धामी से मिले भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम

उत्तराखण्ड
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास पर भेंट की । इस दौरान उन्होंने राज्य में विभिन्न स्थानों पर आपदा की स्थिति और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कांग्रेसियों को पार्टी बचाने की चिंता, हमें राज्य के लोगों की फिक्र: गौतम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक पर तंज किया कि वे अपनी आपदा दूर करने के लिए दिल्ली भाग जाते हैं। आपदा में कांग्रेसियों को अपनी पार्टी बचाने की चिंता है, जबकि भाजपा को राज्य के लोगों की फिक्र है। कहा, कांग्रेस को जनसरोकारों की कोई परवाह नहीं है। आपदा राहत प्रबंधन पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। कहा, राज्य सरकार ने...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहली कैथ लैब के साथ ही आईसीयू, मैमोग्राफी एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का किया उद्घाटन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहली कैथ लैब के साथ ही आईसीयू, मैमोग्राफी एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की देशभर की सभी लैब में अब निजी क्षेत्र के युवा वैज्ञानिकों व उद्यमियों को भी शोध करने की सुविधा मिलेगी। मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शोध व नवाचार से स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। ड्रोन और टेलीमेडिसिन तकनीक आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगी। दून मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की पहली कैथ लैब के साथ ही आईसीयू, मैमोग्राफी एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि आईसीएमआर की लैब में अभी तक सरकारी क्षेत्र के वैज्ञानिकों को रिसर्च की करने की अनुमति दी थी, लेकिन अब निजी क्षेत्र के लिए भी रिसर्...
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे ‘जाम’:डाक कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे ‘जाम’:डाक कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब

उत्तराखण्ड
धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। देहरादून-दिल्ली हाईवे डाक कांवड़ियों के वाहनों से पैक हो गया जबकि हरकी पैड़ी से लेकर आसपास के बाजार और पूरा इलाका फुल हो गया है। वहीं, डाक कांवड़ के दूसरे दिन लाखों कांवड़ियों की भीड़ के आगे पुलिस की व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। हाईवे से लेकर शहर के अंदर डाक कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। लक्सर की तरफ से बैरागी कैंप पहुंच रहे डाक कांवड़ियों के वाहन शंकराचार्य चौक की तरफ से हाईवे पर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों पर आने वाले डाक कांवड़िये कांवड़ पटरी और शहर के अंदर से गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हाईवे पर शंकराचार्य चौक से लेकर सिंहद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास फ्लाईओवर, ज्वालापुर से लेकर बहादराबाद तक हाईवे डाक कांवड़ियों के वाहनों से पूरा पैक हो चुका है। ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली और दुपहिया वाहनों के साथ ह...
उत्तराखंडः शासन ने दिया कर्मियों को झटका, ये आदेश किया स्थागित…

उत्तराखंडः शासन ने दिया कर्मियों को झटका, ये आदेश किया स्थागित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में ऊर्जा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने  24 घंटे के भीतर अपना आदेश बदल दिया है। ये आदेश उपनल कर्मचारियों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ते से जुड़ा था। इस आदेश से मचे बवाल के बाद 24 घंटे में ही इस आदेश को स्थगित किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में कहा गया है कि 11 जुलाई, 2023 के माध्यम से ऊर्जा विभाग के नियंत्रणाधीन तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिकों को निदेशक मण्डल द्वारा प्रदत्त अनुमोदन के क्रम में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता ( वी०डी०ए० ) अनुमन्य किये जाने के सम्बन्ध में तीनों निगम अपने स्तर पर निर्णय लेते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्गत किया गया था। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। बताया जा रहा है कि उपनल से तीनों ऊर्जा निगमों में काम करने वाले कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भ...
आम महोत्सव 2023 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

आम महोत्सव 2023 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव 2023 का उद्घाटन करते हुए कहा कि यूपी का आम आज विश्व भर में पसंद किया जा रहा है। मास्को दुबई और बहरीन इसका उदाहरण है। अब यूरोप का बाजार आपका इंतजार कर रहा है आप शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर ध्यान दें डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्ट तैयार करें। सीएम अवध शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव में संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1000 वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं ।उत्तर प्रदेश में केवल उत्तर प्रदेश की जनता ही नही बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में मांग पूरी करने में सफल हो सकता है। जो प्रयास शुरू किए गए हैं उनके असर आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीज से बाजार की दूरी कम करने के लिए सरकार सहयोग देने को तैयार है। इसके लिए चार स्थानों पर पैकहाउस बनाए गए हैं ।निर्यात में सुविधा देने से कई देशों में नए बा...