भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर की निकली भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन…
IAF Agniveer Bharti: अगर आप भी सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर (अग्निवीरवायु) की नई भर्ती निकाली है। जिसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर वायु की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए 27 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं भर्ती के लिए आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय वायु सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। यह भर्ती बैच 1/2024 के लिए निकाली गयी है। इंडियन एयरफोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी जो 17 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in प...








