सीएम योगी ने ममता सरकार पर बोला हमला,कहा-जो लोग लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे वही सबसे ज्यादा लोकतंत्र की बातें करते
लखनऊ, यूपीपीएससी एवं यूपीएसएसएससी के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार में प्रदेश के छोटे-छोटे गांवों और कस्बों के अभ्यर्थियों को सरकारी सेवाओं में नौकरी मिल रही है जबकि छह वर्ष पहले ऐसा नहीं होता था। तब सरकारी नौकरियों और सरकार की योजनाओं में भेदभाव होता था। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा पाप कोई हो ही नहीं सकता कि कोई सरकार शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर जनता के साथ भेदभाव करे। उस भेदभावकारी व्यवस्था के खिलाफ जनता ने उन लोगों को सबक भी सिखाया है जो प्रतिभाओं को सरकारी नौकरियों में आने से और आगे बढ़ने से वंचित करते थे।
मुख्यमंत्री राज्य सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित सचिवालय प्रशासन विभाग के...







