उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने लगातार हो रही इस बारिश के चलते प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की गई है। वहीं सीएम धामी ने भी लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए है।
उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के दृष...
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कई गांवों से संपर्क कट गया है। बिजली बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 दिनों से उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में कई राजमार्ग बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में आंतरिक मार्ग एवं ग्रामीण मार्ग बंद है। जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में दूध और सब्जी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं बरसात से विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई है और पेयजल लाइनों में भी भूस्खलन की वजह से नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि राज्य में मुख्य रूप से टिहरी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग, मायाली गुप्तकाशी मो...
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून और भारी बारिश को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मानसून और आपदा के मद्देनजर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने विभिन्न जिलों के सीएमओ और अस्पताल अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। अधिकारी और कर्मचारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं देने के निर्देश दिए गए है।
वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान कर्मचारियों और डॉक्टरों को अस्पताल में शत-प्रतिशत उपस्थिति रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था के मद्देनजर अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा।...
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। विशेषकर पिछले 24 घंटे में मूसलाधार वर्षा से जन-धन की भारी हानि हुई है। बारिश से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं और भूस्खलन से कई लोग बेघर हो गए हैं। टिहरी जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मार्ग धंसने से 6 परिवार खतरे की जद में आ गए है। परिवारों को 30 लोगों को रेस्क्यू कर सुरशित स्थान पर पहुंचाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तेज बारिश के चलते प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत भेलुन्ता-हलेत- देवल मोटर मार्ग छेरदानू के समीप धंस गया है। घटना से छह परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि 6 परिवारों के 30 लोगों को खतरे को देखते हुए निकटवर्ती गांव के स्कूल में शिफ्ट किया गया है। प्रदेश के कई जिलों से ऐसी खबरें सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों के घर खतरें में गए है।जिसस उन्हें अस्थायी राहत शिविरों में रात गुजारनी पड़ रही है।
बताय...
उत्तराखंड के पुलिस विभाग से तबादलों की खबर आई है। बताया जा रहा है कि देहरादून एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जिसकी सूची जारी की गई है। आइए जानते है किसे कौनसी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर ने कई थानाध्यक्षों के तबादले कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि राजेश शाह कोडालनवाला कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई हैं। तो वहीं मुकेश त्यागी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।
वहीं नंदकिशोर भट्ट को प्रभारी एसओजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि विद्या भूषण नेगी को SIS पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राकेश गोसाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है।
BREAKING: उत्तराखंड में SSP का बड़ा एक्शन, इन पुलिसकर्मियों के किए तबादले, देखें सूची… pic.twitter.com/meFVCkpjB7
— uttarakhand news (@SKhan...
उत्तराखंड में भारी बरसात से जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त है। तो वहीं मौसम विभाग ने कल भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी डीएम ने कल भी जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उधम सिंह नगर के जिला अधिकारी तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय राज सिंह ने उधम सिंह नगर जनपद में भारी से बहुत भारी बरसात को देखते हुए 12 जुलाई को 1 दिन अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं उत्तरकाशी के जिला अधिकारी तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने भी भारी बरसात को देखते हुए 12 जुलाई को 1 दिन अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में संचालित सभी शासकीय और गैर शासकीय निजी विद्यालयों कक्षा 1 से 12: तक एवं आंगनवाड़ी केंद्रों ...
उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य लोक सेवा आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती समूह ग के पदों पर निकली है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा रेशम विभाग , उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक समूह ग सीधी भर्ती के रिक्त 02 पदों एवं शहरी विकास विभाग , उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न निकायों / निगमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह ग सीधी भर्ती के रिक्त 53 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते है। आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2023 बताई जा रही है।
इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तो / निर्देशों का भली – भांति अवलोकन कर लें ।...
नेपाल में सुबह 10 बजे के करीब लापता हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया है। बताया जा रहा है कि क्रेश हेलिकॉप्टर का मलबा पहाड़ी पर मिला है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। अन्य की तालाश की जा रही है। माना जा रहा है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 9एन-एएमवी हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। उसके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। तबसे उसकी तालाश की जा रही थी। अब उसका मलबा मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि ऐसा लगता है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि नेपाल में माउंट एवरेस्ट...