Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2023

बारिश के कारण रेलवे पर भी पड़ा असर, ये ट्रेन कैंसिल, इन्हें किया गया शार्ट टर्मिनेटेड…

बारिश के कारण रेलवे पर भी पड़ा असर, ये ट्रेन कैंसिल, इन्हें किया गया शार्ट टर्मिनेटेड…

उत्तराखण्ड
भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जहां सड़के तालाब बनी तो वहीं नदियां उफान पर है। पहाड़ से मलबा गिर रहा है। वहीं अब रेलवे पर भी इसका असर दिख रहा है। दून आने जाने वाली ट्रेने प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के पास मलबा आने और इलेक्ट्रिक लाइन टूटने के कारण दून से ट्रेनों का संचालन रुक गया है । जिससे कई ट्रेने प्रभावित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार के पास रेलवे ट्रेक पर मलबा आने से वंदे भारत ऐक्सप्रेस ट्रेन का रोक दिया गया है। देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रायवाला में रोकना पड़ा है। मलबा आने से वंदे भारत एक्सप्रेस उज्जैनी एक्सप्रेस और सहारनपुर पैसेंजर रास्ते में फंसी हुई है । साथ ही कई ट्रेनों को कैंसिल और शार्ट टर्मिनेटेड कर दिया गया है । ट्रेनों का अपडेट 14130 देहरादून – लक्ष्मी बाई नगर उज्जैन एक्सप्रेस को मोत...
देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों  को दिए ये निर्देश…

देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से सीएम धामी एक्शन में है। हालात का जायजा लेने सीएम खुद मैदान में उतर आए है। बताया जा रहा है कि देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। साथ ही कार्रवाई करने की बात भी कही है। देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह शहर में जगह – जगह पानी भर गया । आईएसबीटी के बाहर पानी भरने से लोग आईएसबीटी के अंदर बसों में फंसे रहे। क्लेमनटाउन और चंद्रबनी की कई कॉलोनियों में चार – चार फिट तक पानी भर गया। जिस पर सीएम खुद हालातों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम धामी ने आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई...
टिहरी में 25 लिंक रोड बंद, टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा, यहां भरा पानी…

टिहरी में 25 लिंक रोड बंद, टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा, यहां भरा पानी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ से मैदान तक बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। टिहरी में 25 लिंक रोड बंद, टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा गया। तो वहीं देर रात एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भी पानी घुस गया। वार्ड में सामान तैरता नजर आया। पानी देख मरीजों के तिमारदारों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण टिहरी ऋषिकेश से सहित प्रदेश में  जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। तो वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग व्यासी के पास बंद है, जबकि 25 लिंक रोड बंद है। दूसरी ओर नभारी वर्षा से टिहरी झील का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि टिहरी झील का जलस्तर पिछले तीन दिन में सात मीटर से ज्यादा बढ़ गया है। बीते रविवार को टिहरी झील का जलस्तर...
उत्तराखंड: खाई में गिरी शिक्षकों की कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड: खाई में गिरी शिक्षकों की कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग में ज्योली में शिक्षकों की कार हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में शिक्षकों की कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पूर्व सभासद व कांग्रेस नेता व शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य दो लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षक कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। इस दौरान ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सचिन टम्टा सहित तीन लोग सवार थे। सुबह यह लोग स्कूल को जा रहे थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां उपचार के...
उत्तराखंड में उफान पर नदियां, कई मार्ग बाधित, हजारों यात्री फंसे…

उत्तराखंड में उफान पर नदियां, कई मार्ग बाधित, हजारों यात्री फंसे…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। नदियां उफान पर है। उफनाई नदियां जहां कई पुल बहा ले गए है। तो वहीं बदरीनाथ हाईवे का भी एक बड़ा हिस्सा बह गया है। जिससे हजारों यात्री फंस गए है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा भी उत्‍तराखंड के हालातों की जानकारी ली गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्‍तराखंड के उच्च हिमालय में भारी बारिश कहर बरपा रही है। कंचनगंगा में बदरीनाथ हाईवे का बड़ा हिस्‍सा बह गया। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों और सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्ग बंद होने के कारण जनपद के 100 से अधिक गांव सड...
गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, मलबे की चपेट में आई कई वाहन, चार की मौत, 6 घायल…

गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, मलबे की चपेट में आई कई वाहन, चार की मौत, 6 घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पहाड़ से मौत बरस रही है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है।यहां गंगोत्री हाईवे भटवाड़ी से गंगनानी के बीच भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है कि  भूस्खलन के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे की चपेट में कई वाहन आ गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  देर रात हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एक टेंपो ट्रैवलर सहित तीन वाहन मलबे में दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने तीन शवों को रेस्क्यू कर लिया है, जबकि हादसे में छह घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वहीं ब...
यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड…

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा कराई गई स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आयोग ने इस भर्ती परीक्षा की आसंर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आंसर की चेक कर आपत्ति दर्ज करा सकते है। आइए जानते है कि कैसे इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड की जा सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा  442 केंद्र पर आयोजित की गई। रविवार को हुई इस परीक्षा में पहाडी जनपदों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति लगभग 42-43 प्रतिशत रही तथा मैदानी जनपदों में उपस्थिति लगभग 38 प्रतिशत रही। राज्य के पहाडी जनपदों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का अनुपात अधिक रहा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद अभ्यर्थियों द्वारा पहाडी जनपदों में अधिक संख्या में परीक्षा में प्रतिभाग किया गया । अब आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा...
सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सीएम धामी ने की बड़ी बैठक, दिए ये निर्देश…

सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सीएम धामी ने की बड़ी बैठक, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी बैठक की। ये बैठक आज सचिवालय में हुई। जिसमें सीएम ने वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार  मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्पा के तहत होने वाले कार्यों में और तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कैम्पा के तहत प्राप्त हो रही धनराशि का समय पर एवं सही तरीके से उपयोग हो। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण पर विशेष ध्यान दिया जाए और इस हेतु सामाजिक संगठनों एवं लोगों का पूरा सहयोग लिया जाए। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग क...
आय से अधिक संपत्ति के मामले में अब इस अधिकारी पर कसा शिकंजा, होगी खुली जांच…

आय से अधिक संपत्ति के मामले में अब इस अधिकारी पर कसा शिकंजा, होगी खुली जांच…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार जीरो टोलरेंस को लेकर बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब सीएम धामी ने एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में अब सीनियर पीसीएस अफसर निधि यादव जांच के घेरे में गिर गई हैं। सीएम ने मामले में खुली जांच की मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निधि यादव पीसीएस अफसरों की डीपीसी के दौरान भी विवादों में घिर गई थी। जबकि विजिलेंस को भी प्राथमिक जांच में उनके पास आय से अधिक संपत्ति के कई तथ्य मिले थे। बताया जा रहा है कि सितंबर 2021 में निधि यादव पीसीएस अधिकारी थी और निवेशक मंडी परिषद रुद्रपुर उधम सिंह नगर के पद पर थी। इस दौरान उनके विरुद्ध उत्तराखंड प्रदेश में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार के माध्यम से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपों के संबंध ...
उत्तराखंड में कल भी बंद रहेंगे कई जिलों में स्कूल, अब यहां डीएम ने जारी किए आदेश…

उत्तराखंड में कल भी बंद रहेंगे कई जिलों में स्कूल, अब यहां डीएम ने जारी किए आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सोमवार को कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई वहीं। देहरादून सहित कई जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर जारी हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आज दो जिलों के डीएम ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए है। चमोली में अगले दो दिन स्कूल बंद रहेंगे तो वहीं बागेश्वर में तीन दिन स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते चमोली जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 और 12 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं बागेश्वर में...