Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2023

उत्तराखंडः रात आठ से सुबह पांच बजे तक ये मार्ग रहेंगे बंद, अलर्ट पर प्रशासन…

उत्तराखंडः रात आठ से सुबह पांच बजे तक ये मार्ग रहेंगे बंद, अलर्ट पर प्रशासन…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अगर आप पहाड़ का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। इन दिनों बारिश से हो रहे भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी। बताया जा राह है कि बरसात के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व सं...
नए हिल स्टेशन बनाने की कवायद शुरू, सीएम ने दिए ये निर्देश…

नए हिल स्टेशन बनाने की कवायद शुरू, सीएम ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि सरकार अब नए हिल स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर रही है। ये हिल स्टेशन गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को इसके लिए स्थल चयन करने के निर्देश दिए हैं । मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में नए हिल स्टेशन बनाने के पीछे सरकार की मंशा पर्यटकों का उत्तराखंड के अन्य टूरिस्ट स्पॉट से रूबरू कराने की है। मुख्यमंत्री चामी ने इसके लिए सचिव शैलेश बगोली और विनय शंकर पांडेय की दोनों मंडलों के पर्वतीय क्षेत्रों में एक एक ऐसे स्थल चयनित करने के निर्देश दिए है , जहां हिल स्टेशन विकसित करने की संभावनाएं हैं। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय लोगों के सामने रोजगार के अवसर बढ़ने वहाँ पलायन पर भी अंकुश लगेगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में ब्रिटिश काल के बाद कोई हिल स्टेशन विकस...
आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के बर्खास्त गब्बर सुनील जोशी के तीन महा धुरंधर आयुष विभाग के बॉस गहरी नींद में !

आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के बर्खास्त गब्बर सुनील जोशी के तीन महा धुरंधर आयुष विभाग के बॉस गहरी नींद में !

उत्तराखण्ड
आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के बर्खास्त गब्बर सुनील जोशी के तीन महा धुरंधर आयुष विभाग के बॉस गहरी नींद में ! मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का पलीता लगा रहे हैं कुछ खास अधिकारी आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक बड़ा बबेला:- बताते चलें कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना शासन द्वारा आयुष विभाग के अधीन प्रदेश को चिकित्सा क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी योजना के साथ की गई थी परंतु रोज नए विवादों से सरकार हलकन हो गई है। पिछले तीन सालों में भ्रष्टाचार के नए मानक गढ़ रहा है आयुर्वेद विश्वविद्यालय उसका एक उदाहरण देते हैं: सरकार द्वारा उपकुलसचिव का 1 पद सृजन किया गया है जिसपर अधिनियम में नियुक्ति प्राधिकारी शासन है और हाई कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में शासन द्वारा संजीव कुमार पांडे को उपकुलसचिव पद पर पदोन्नति कर तैनात किया गया है। परंतु बर्खास्त कुलपति सुनील ज...
राज्यसभा को लेकर ममता बनर्जी ने 6 सीटों के लिए उन्होंने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की

राज्यसभा को लेकर ममता बनर्जी ने 6 सीटों के लिए उन्होंने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की

देश-विदेश
पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तैयारी में जुट गई है। राज्य की 6 सीटों के लिए उन्होंने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें डेरेक ओ' ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक और साकेत गोखले के नाम शामिल है। बता दें, चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसमें पश्चिम बंगाल की 6, गुजरात की 3 और गोवा के एक सीट के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। दो नए चेहरे की हुई एंट्री बता दें, इस बार टीएमसी पार्टी ने शांता छेत्री और सुष्मिता देव की जगह राज्यसभा चुनाव के लिए समीरुल इस्लाम और प्रकाश चिक बड़ाईक को टिकट दिया है। समीरुल इस्लाम बांग्ला सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता है। वहीं, प्रकाश चिक बड़ाईक अलीपुरद्वार जिले के तृणमूल अध्यक्ष हैं। अभिजीत ...
देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़

देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़

उत्तराखण्ड
देहरादून: : सावन के पहले सोमवार पर जहां उत्‍तराखंड भर के मंदिरों में आस्‍था का दौर जारी है तो वहीं राजधानी देहरादून से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चुक्‍खुवाला स्थित सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से मंदिर के ही पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर मंदिर में भीड़ जुट गई। किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाली वहीं रुड़की एक युवती की अश्लील वी...
जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंची

जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंची

उत्तराखण्ड
 ऋषिकेश: जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड में स्थित पौराणिक श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की रात से ही बड़ी संख्या में शिव भक्त जहां पहुंचने लगे। मध्य रात्रि 12:00 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक किया। रात से ही मंदिर परिसर में जमा हो गई श्रद्धालुओं की भीड़ सावन माह लगते ही श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की यात्रा शुरू हो गई थी। शनिवार की रात आठ बजे तक पूरे यात्रा काल में नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख, 63 हजार, 705 पहुंच गया था। रविवार की रात्रि 12:00 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोले का विशेष श्रृंगार करने के बाद मंदिर सोमवार के जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। रात से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। सोमवार के ...
पहाड़ से मौत बनकर गिरा पत्थर, ड्यूटी पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत…

पहाड़ से मौत बनकर गिरा पत्थर, ड्यूटी पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहे है। इससे मलबा नीचे सड़कों पर गिर रहा है। जो जानलेवा साबित हो रहा है।  पहाड़ से मौत बरस रही है। ऐसा ही मामला यमुनोत्री-हाईवे से सामने आया है। यहां  नासूर बन चुके ओजरी डाबरकोट पर बोल्डर की चपेट में आने से मौके पर ड्यूटी पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। जवान की मौत से पुलिस विभाग में जहां शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन पर वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।  इस दौरान एक पुलिसकर्मी अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया। वहीं उनके साथ तैनात होमगार्ड ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि इसके बाद घायल कर्मी को आनन-फानन में पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएच...
प्रदेशभर में बारिश का कहर, 170 सड़के बंद, खतरे के निशान पास नदियां…

प्रदेशभर में बारिश का कहर, 170 सड़के बंद, खतरे के निशान पास नदियां…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य में बारिश कहर बनकर बरस रही है। जिससे जनजीवन-अस्त व्यस्त हो गया है। आलम ये है कि जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। जिससे लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़कें बंद हो रही हैं। सात जिलों में आज स्कूल बंद हैं तो वहीं 170 सड़कें बंद हो चुकी है। वहीं गंगा खतरे के निशान के पास बह रही है। जिसको लेकर आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले से हो रही बारिश के कारण प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों पर भारी पड़ी है। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन और स्लिप आने से 241 सड़कें बंद हुई हैं। इनमें से 160 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं, जबकि 81 सड़कें रविवार को बंद हुईं। रविवार देर शाम तक 70 सड़कों को खोला जा सका था, जबकि 171 सड़कें अवरुद्ध है। वहीं...
पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें एप्लाई…

पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें एप्लाई…

उत्तराखण्ड
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है।  संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 26 जून 2023 को घोषित किए गए और कुल 4047 उम्मीदवारों ने इसे पास किया। ब यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन  23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत कुल 254 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूपी पीसीएस मेंस एग्जाम क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (Personality test) के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें रजिस्ट्रेशन चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं चरण 2: होम...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बरसात और अतिवृष्टि को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। इस संबंध में मीडिया और अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी कर सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य लाइन विभागों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस दौरान कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मोबाइल फोन और संचार के दूसरे साधनों को दुरूस्त रखे। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। पूरा प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर इससे निपटने में जुटा है। जो भी लोग उत्तराखंड आने का कार्यक्रम बना रहे हैं, मौसम विभाग की ओ...