यूकेपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 13 जुलाई तक कर सकते है आवेदन…
UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की डेट बढ़ा दी गई है। अब इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और आवेदन नहीं कर सके थे वे अब निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
यूकेपीएससी की ओर से भर्ती के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही पदों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। इसकी जानकारी यूकेएपीएससी की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। यह भर्ती पहले कुल 64 पदों के लिए थी जिसमें अब 13 पदों को और जोड़ा गया है। इस प्रकार से अब ड्राफ्ट्समैन के कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जारी आदेश में लिखा है कि मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा- 2023 एतद्वारा सूचित...








