दर्दनाक हादसे में बस में सवार 26 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल…
सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हादसे कई लोगों की जिंदगियां लील रहे हैं। एक और भीषण हादसा की खबर महाराष्ट्र से आ रही है। यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस में आग लग गई। आग लगने से बस में सवार 26 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई तो वहीं कई गंभीर घायल है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। बस जलकर खाक हो गई है। इस हादसे कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा कस्बे के पास समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि सिटी लिंक ट्रेवल्स की एक लग्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ कि 26 लोग सीधे बस में ही जलकर राख हो गए। इस भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बस में लगी आग ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया और पलभर में सब कुछ खत्म हो गया।
हादसे में बताया जा रहा है कि बस का ड्...
