Monday, April 20News That Matters

Month: July 2023

टिहरीः ग्रामीणों ने इस मांग को लेकर किया अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कही ये बात…

टिहरीः ग्रामीणों ने इस मांग को लेकर किया अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि टिहरी बांध से प्रभावित भल्डगांव के लोग टिहरी झील के किनारे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनकी एक ही मांग है पुनर्वास।  ग्रामीणों ने टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग पर ग्रामीण  पुनर्वास न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी बांध परियोजना और पुनर्वास विभाग से विस्थापन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन 20 सालों से ग्रामीणों का विस्थापन नहीं हो पाया है। टिहरी बांध की झील के कारण भल्डगांव और बधानगांव की जमीनों में लगातार भूस्खलन और मकानों में दरार पड़ रही है। इससे ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं। वहीं पुनर्वास की मांग को लेकर भल्डगांव के ग्रामीण झील के किनारे खड़ी पहाड़ी पर जान जोखिम में डालकर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि ग्रामीणों का कहना है जब तक गांव का विस्थापन नहीं होता है...
उत्तराखंडः दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत…

उत्तराखंडः दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत…

उत्तराखण्ड
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर दिल्ली-हरिद्वार बाईपास हाईवे से आ रही है। यहां एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साएं अन्य कांवड़ियों ने जमकर हंगामा कर एक कार में आग लगा दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने बामुश्किल हालात पर काबू किया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा खटका गांव के पास हरिद्वार बाईपास हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां दिल्ली की ओर से कुछ कांवड़िये बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं हाईवे से गुजर ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को लेकर शुरू हलचल तेज, जानें वजह…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को लेकर शुरू हलचल तेज, जानें वजह…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। ये हलचल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को लेकर शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर सीएम धामी रविवार को नई दिल्ली में होंगे। वह रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो रहे हैं।मुख्यमंत्री का यह इस माह दिल्ली का दूसरा दौरा है। इस दौरान वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर गए मुख्यमंत्री धामी रविवार को रुद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।25 जुलाई को नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सांसदों के साथ बैठक है, जिसमें लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों के संबंध में राज्य के सांसदों के साथ विमर्श होगा। इसमें मुख्यमंत्री धामी भी शामिल होंगे। सीएम के दिल्ली दौरे ...
शिविका भट्ट ने ग्लोबल ओपन डांस प्रतियोगिता में जीता ब्रांज मेडल , आप भी दे बधाई…

शिविका भट्ट ने ग्लोबल ओपन डांस प्रतियोगिता में जीता ब्रांज मेडल , आप भी दे बधाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश के युवा हर मुहाने पर अपना लोहा मनवा रहे है। अपनी लगन और प्रतिभा के दम पर देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तरकाशी की बेटी का नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी निवासी शिविका भट्ट ने स्पेन में आयोजित ग्लोबल ओपन डांस प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीता है, उनकी कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी के गंगोरी गाँव निवासी शिविका भट्ट ने सेमीफ़ाइनल में गोल्ड और फ़ाइनल में ब्रांज पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में कनाडा, इंग्लैंड, क़तार, ओमान आदि सभी देश के प्रतिभागी शामिल थे। सबको हराकर उन्होंने गोल्ड पदक पाकर स्पेन में होने वाले फ़ाइनल में जगह बनाई औरस्पेन में पूरी दुनिया से आये प्रतभागियों को पछाड़कर ब्रांज पदक हासिल किया। वह इससे पहले भी...
उत्तराखंडः स्कूलों के संचालन को लेकर अधिकारियों को कई बड़े निर्देश…

उत्तराखंडः स्कूलों के संचालन को लेकर अधिकारियों को कई बड़े निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बन कर बरस रही है। टिहरी में स्कूल जा रही छात्रा के गदेरे में बहने के मामले के बाद डीजी शिक्षा एक्शन में आ गए है। उन्होंने बारिश को देखते हुए स्कूलों के संचालन को लेकर अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए है। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का भी विकल्प सुझाया है। उन्होंने कहा है कि  सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिकूल स्थानीय मौसम से अनुसार विद्यालय संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आइए जानते है क्या दिए गए निर्देश… मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की समीक्षा एवं विवेक पूर्ण निर्णय लेते हुए अतिवृष्टि आदि प्रतिकूल परिस्थितियों के दृष्टिगत स्थानीय आवश्यकतानुसार विकासखण्ड / जनपद के अवकाश हेत...
काशीपुर में सीएम धामी ने किया 24 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…

काशीपुर में सीएम धामी ने किया 24 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में ₹28.63 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी आधारित नवनिर्मित 335 आवासों का लोकार्पण कर प्रतिकात्मक रूप से पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। उन्होंने इस योजना के तहत 1061 लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि के तहत पांच लोगों को प्रथम किश्त की धनराशि तथा आवास आवंटन पत्र सौंपे। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पांच लोगों को ₹50-50 हजार की धनराशि के चेक भी प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गिरीताल का सौंदर्यीकरण किये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि गिरीताल का प्रबन्धन नियमित रूप से कुमाऊँ मण्डल विकास निगम को सौंपने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने काशीपुर के अन्तर्गत ढेला नदी से चलतीकरण, मानपुर की सैनिक फार्म कॉलोनी, सिल्वर सिटी में बाढ़ सुरक्...
टिहरी में भी लंपी वायरस का कहर, उठ रही ये मांग…

टिहरी में भी लंपी वायरस का कहर, उठ रही ये मांग…

उत्तराखण्ड
टिहरी के विकासखंड भिलंगना के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के मेड, मारवाड़ी, निवाल गांव, आगर, रगक्ष्या, थाती, आगुंडा, कोटी, पिंसवाड, तितरूणा, कोट, विशन,तोली,जखाणा, गेवाली , दल्ला , भिगुन, सौला, कुड़ी, कुंडयाली गांव के साथ ही बासर पट्टी में भी वायरल लंम्पी रोग बीमारी फैलने के कारण सैकड़ों पशु मर चुके हैं। जबकि हजारों पशु घायल पड़े हुए हैं। वही क्षेत्रीय लोगों में पशुपालन विभाग के द्वारा दवाई उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों में रोष दिखाई दिया। वहीं क्षेत्र भ्रमण पर आये घनसाली के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को क्षेत्रीय लोगों के द्वारा आक्रोश व्यक्त कर पशुओं में लंम्पी रोग बीमारी से हुए नुकसान से अवगत कराते हुए है। पशुपालन विभाग से कैंप लगाकर दवाई वितरण करने कि मांग कि गई जिस पर पूर्व विधायक द्वारा पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से दूरभाष पर बात कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत करवाया गया। जबकि यहां पर लोगों का पशुप...
उत्तराखंडः सब्जियों की आसमान छूती कीमतों पर प्रशासन बड़ा कदम, चलेगी मोबाइल वैन…

उत्तराखंडः सब्जियों की आसमान छूती कीमतों पर प्रशासन बड़ा कदम, चलेगी मोबाइल वैन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आम जन के लिए राहत भरी खबर है। टमाटर समेत सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जहां रोजाना सब्जियों के दाम जारी किए जा रहे हैं वहीं अब इसी कड़ी में राज्य में सभी मंडी क्षेत्रों में सस्ती दरों पर सब्जी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वैन का संचालन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कृषि सचिव दीपेंद्र चौधरी ने इसके निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कृषि सचिव चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आमजन को किफायती दरों पर सब्जियां उपलब्ध कराने के संबंध में विमर्श किया। साथ ही कई बड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टमाटर, आलू, प्याज जैसी मुख्य सब्जियों के दाम पर नियंत्रण आवश्यक है। इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प यही है कि मोबाइल वैन संचालित कर जनता को किफायती दरों पर सब्जियां उपलब्ध...
उत्तराखंड में अब आम जन पर पड़ेगी मंहगाई की मार, हर साल होगी यूजर्स चार्ज में बढ़ोतरी…

उत्तराखंड में अब आम जन पर पड़ेगी मंहगाई की मार, हर साल होगी यूजर्स चार्ज में बढ़ोतरी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब आम जन पर मंहगाई की मार पड़ने वाली है। बताया जा रहा है कि अब राज्य में यूजर चार्जेस बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। अब हर साल पहली अप्रैल को सरकारी सेवाओं के एवज में वसूले जा रहे यूजर चार्जेस में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसका आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क की दरों को प्रचलित बाजार की महंगाई से जोड़ने के लिए शासन ने आदेश जारी किए है। जिससे अब अस्पतालों में पर्ची शुल्क, रोगों की जांच का शुल्क, ड्राइविंग लाइसेंस व उसका रिन्यूवल, आरसी, वाहनों का ट्रांसफर, आय प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, खाता-खतौनी की नकल, रजिस्ट्री की नकल, पेयजल बिल, समेत कई अन्य विभागीय सेवाओं के एवज में यूजर चार्ज बढ़ जाएगा। जो पहली अप्रैल को पांच फीसदी बढ़ जाएगा। बताया जा रहा है जनसेवाओं की मरम्मत और देखरेख के लिए धनराशि प्राप्त करने के लिए यूजर्स चार्ज में बढ़...
टिहरीः स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बही, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बचाया…

टिहरीः स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बही, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बचाया…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश से नदी नाले उफान पर है तो वहीं टिहरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घनसाली की बालगंगा तहसील में स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनिमत रही कि छात्रा ग्रामीणों की मदद से मौत के मुंह से बचकर आ सकी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह एक 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब 15 वर्षीय काशिस पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल जा रही थी। इस दौरान वह गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रा की मौत से जंग चलती रही, छात्रा करीब 30 मीटर दूर नाले मे...