उत्तराखंड में युवा महोत्सव-2023 की तैयारियां, गढ़वाल एवं कुमाऊँ में होंगे ये कार्यक्रम…
उत्तराखंड में युवा महोत्सव-2023 की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में सम्बन्ध में बैठक ली। ये महोत्सव राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में सभी विभाग अपनी कौशल विकास व रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखेंगे। इस महोत्सव के दौरान सभी विभाग युवाओं के लिए अपने स्टॉल लगाएंगे।
बताया जा रहा है कि कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को युवा महोत्सव गढ़वाल एवं कुमाऊँ दोनों मंडलों में आयोजित किए जाने व इस महोत्सव को प्रत्येक जनपद में लाइव टेलीकास्ट किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग की प्रदेशभर में संचालित 500 वर्चुअल कक्षाओं को भी उपयोग में लाया जाए। मुख्य सचिव ...








