Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2023

टिहरीः भागीरथी नदी में बही 14 वर्षीय किशोरी, परिजनों में मचा कोहराम…

टिहरीः भागीरथी नदी में बही 14 वर्षीय किशोरी, परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड
टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां भागीरथी नदी की तेज लहरों में एक किशोरी ओझल हो गई है। बताया जा रहा है कि जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। किशोरी की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा टिहरी जिले के कोटेश्वर डैम के समीप भागीरथी नदी में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक किशोरी नगर नामक स्थान पर नदी के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया. एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। किशोरी की शिनाख्त कोटेश्वर मंदिर के सामने नगर गांव की रहने वाली अर्चना उम्र 14 वर्ष पुत्री मदनलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है  कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वह भागीरथी नदी का स्लोप वाला स्थान है। इस कारण यहां पर भाग...
कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 22 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…

कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 22 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के द कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में कई पदों पर भर्ती निकली है। बैंक द्वारा क्लर्क और कैशियर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक युवा 22 जुलाई तक बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आइए भर्ती से जुड़ी डिटेल्स जानते है। मिली जानकारी के अनुसार कुर्मांचल बैंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 40 सहायक जीडी-2 (क्लर्क/कैशियर) पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का कुशल ज्ञान होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 27,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इस भर्ती के लिए  21 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन एक लिखित परीक्षा और उसके बाद अंतिम चयन के ...
चमोलीः करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत, सीएम धामी मौके के लिए रवाना…

चमोलीः करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत, सीएम धामी मौके के लिए रवाना…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं,  जिसका उपचार चल रहा है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सीएम धामी मौके पर ने मामले की जांच के आदेश दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सात लोग झुलसे हैं।  झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हु...
नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास फैला करंट, कई लोगों की मौत,सीएम ने दिए जांच के आदेश…

नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास फैला करंट, कई लोगों की मौत,सीएम ने दिए जांच के आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चमोली से बड़ा हादसे की खबर है। बताया जा रहा  है कि चमोली में नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ‌14  लोग इसकी चपेट में आ गए हैं,  मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सीएम धामी ने मामले की जांच के आदेश दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। जिससे बड़ी संख्या में कई लोग झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। झुलसने वालों में तीन की ...
राकेश गुसाईं ने कोतवाली का चार्ज लेते ही शातिर अपराधियों पर कसी जबरदस्त नकेल शातिर चोर गिरोह के चार सदस्य किए गिरफ्तार

राकेश गुसाईं ने कोतवाली का चार्ज लेते ही शातिर अपराधियों पर कसी जबरदस्त नकेल शातिर चोर गिरोह के चार सदस्य किए गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
देहरादून I नगर थाना कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई ने अपराधियों को चेतावनी दी है कि अब उनकी खैर नहीं है I उन्होंने कहा कि किसी भी छोटे व बड़े शातिर अपराधी को अब तत्काल ही जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा I नगर कोतवाली के हाल ही में नियुक्त किए गए प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश गुसाईं ने कोतवाली का चार्ज संभालते ही अपनी मुहिम को अंजाम देना शुरू कर दिया है I उन्होंने थाना कोतवाली प्रभारी की कुर्सी संभालते ही ऐसे चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करके अपने आला पुलिस अफसरों को पूर्ण विश्वास दिलाया है कि वे अपराध पर लगाम कसने तथा अपराधियों के नाक में नकेल डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे I जिन चार शातिर वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को उन्होंने चार्ज संभालते ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है उनमें स्थानीय लकड़मंडी लक्खीबाग मस्जिद के पास रहने वाले ...
डीजीपी ने बताया इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत से ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू किए थे

डीजीपी ने बताया इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत से ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू किए थे

उत्तराखण्ड
केदारनाथ हेली सेवा के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने वाले जालसाज पूरे देश में वारदात कर रहे थे। उत्तराखंड एसटीएफ इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके खिलाफ देशभर में 6100 शिकायतें दर्ज हैं। जबकि, देश के अलग-अलग राज्यों में 280 मुकदमे हो चुके हैं। इस संबंध में उत्तराखंड के डीजीपी की ओर से सभी राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। डीजीपी अशोक कुमार ने पटेल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस गिरोह के संबंध में जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत से ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू किए थे। अब तक यात्रा के नाम पर ठगी करने वाली 41 फर्जी वेबसाइटों को बंद कराया जा चुका है। जबकि, एक मुकदमा दर्ज कर अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह गि...
वर्ष 2016 के स्टिंग मामले में सीबीआई की अदालत ने हरीश रावत समेत अन्य चार व्यक्तियों की आवाज के सैंपल लेने के आदेश दिए

वर्ष 2016 के स्टिंग मामले में सीबीआई की अदालत ने हरीश रावत समेत अन्य चार व्यक्तियों की आवाज के सैंपल लेने के आदेश दिए

उत्तराखण्ड
देहरादून, वर्ष 2016 में हुए स्टिंग ऑपरेशन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के सीधे निशाने पर अब पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा हैं। कभी पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर इस मामले में तीखा हमला बोलते रहे हरीश रावत ने अपने स्टिंग की वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया में जारी की। इसमें स्टिंगकर्ता की बातचीत के आधार पर उन्होंने इशारों में विजय बहुगुणा के साथ उनके पुत्र को भी स्टिंग का सूत्रधार करार दिया और फिर सीबीआई के उनसे पूछताछ नहीं करने पर सवाल उठाकर राजनीति को गरमा दिया है। वर्ष 2016 के स्टिंग मामले में सीबीआई की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य चार व्यक्तियों की आवाज के सैंपल लेने के आदेश दिए हैं। वहीं हाईकोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई हो रही है। उत्तराखंड की राजनीति में स्टिंग का मामला एक बार फिर केंद्र में आ ग...
हरेला उत्सव के साथ मनाया जाने वाला है, जो प्रकृति और संरक्षण के एक आनंदमय उत्सव का प्रतीक है

हरेला उत्सव के साथ मनाया जाने वाला है, जो प्रकृति और संरक्षण के एक आनंदमय उत्सव का प्रतीक है

उत्तराखण्ड
हरेला उत्सव के तहत यू टर्न फाउंडेशन ने नवादा देहरादून में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। पिछले एक दशक में यू टर्न फाउंडेशन देहरादून में स्थानीय लोगों के संरक्षण में हजारों पेड़ लगाए है। यू टर्न फाउंडेशन 'अडॉप्ट ऐ प्लांट' ड्राइव के द्वारा नागरिकों को देहरादून के स्वस्थ वातावरण को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहा है। पार्षद सचिन थापा के मार्गदर्शन में यू टर्न फाउंडेशन की समर्पित स्वयंसेवक दल ग्रीन फाॅर्स स्थानीय नागरिको के साथ मिलकर नवादा में ३०० फलदार पौधे लगा चुकी है और इनकी नियमित देखभाल की जा रही है। "नवादा में वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। हम इस पहल को सफल बनाने में अपने स्वयंसेवकों और स्थानीय समुदाय द्वारा दिखाए गए समर्थन और उत्साह के लिए आभारी हैं", संस्थापक हेमंत नव कुमार ने इस अभियान में इको ट...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बोला हमला, कहा- एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बोला हमला, कहा- एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक को लेकर हमला बोला। विपक्षी दलों की बैठक पर पीएम ने शायराना अंदाज में कहा कि एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं कुछ लोग। परिवारवाद पर पीएम मोदी का हमला पीएम मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग देश के लोकतंत्र को और देश के संविधान को अपना बंधक बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इनके लिए मैं यही कहना चाहूंगा कि नफरत है, घोटाले हैं, तुष्टिकरण है, मन काले हैं। पीएम मोदी ने अवधी भाषा में एक कविता सुनाई और इसका मतलब बताया। उन्होंने कहा विपक्षी दलों की बैठक पर पीएम का निशाना पीएम मोदी ने कहा कि इनके (विपक्षी दल) लिए देश का विकास मायने नहीं रखता है। इनके लिए परिवार का विकास मायने रखता है। उन्होंने कहा कि इनके लिए फैमिली फर्स्ट है। उन्होंने कहा कि इन परिवारवादी पार्टियों ने देश ...
राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

देश-विदेश
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी  की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। इस याचिका में राहुल ने गुजरात उच्च न्यायालय के सात जुलाई के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर मानहानि मामले  में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी गई थी। मुख्य न्यायाधीश की पीठ करेगी सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी द्वारा अपील को 21 जुलाई या 24 जुलाई को सूचीबद्ध करने की मांग के बाद याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हुई। पीठ ने कहा कि वह इस पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगी। राहुल ने क्या तर्क दिया? 15 जुलाई को दायर अपनी अपील में राहुल ने कहा है कि अगर फैसले पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे बोलने, अभिव्यक्ति, विचार ...