Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मंत्रियों ने प्रभार वाले जिलों की दौड़ लगानी शुरू कर दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मंत्रियों ने प्रभार वाले जिलों की दौड़ लगानी शुरू कर दी

उत्तराखण्ड
देहरादून: भारी वर्षा के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा की स्थिति उत्पन्न होने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मंत्रियों ने अपने-अपने प्रभार वाले जिलों की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं, जबकि सुबोध उनियाल देहरादून के रायपुर क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। डा धन सिंह रावत पांच जिलों के दौरे पर रवाना हो गए हैं, जबकि सौरभ बहुगुणा मंगलवार को रुद्रप्रयाग जाएंगे। लगातार हो रही वर्षा के चलते हरिद्वार जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जिले के खानपुर, लक्सर व नारसन विकासखंडों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में अतिवृष्टि से सड़कें, पेयजल योजनाएं व विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। डीएम व एसएसपी को आवश्यक कदम उठाने के...
आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखण्ड
 देहरादून: देहरादून में तीव्र बौछारों का क्रम बना हुआ है। रोजाना शहर में एक से दो दौर की तेज बारिश हो रही है। मानसून आने के बाद से ही दून के ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दून के कुछ इलाकों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश प्रदेश में भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में आपदा की स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सभी जिलों के डीएम को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट केंद्रीय जल आयोग की ओर से हरिद्वार...
देहरादून में भारी वर्षा का क्रम जारी; चार मकान और चार दुकानें ध्वस्त

देहरादून में भारी वर्षा का क्रम जारी; चार मकान और चार दुकानें ध्वस्त

उत्तराखण्ड
देहरादून:  देहरादून में भारी वर्षा का क्रम जारी है। सोमवार रात को हुई भारी बारिश के बाद से लगातार मूसलधार वर्षा जारी है। नदियां ऊफान पर हैं और जगह-जगह जल भराव की स्थिति है। मसूरी में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रातभर में मसूरी में रिकार्ड 250 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दून के भी प्रमुख इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। ऋषिकेश, विकासनगर में भी भारी वर्षा का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार देर रात रायपुर क्षेत्र में पड़ते शांति विहार व सपेरा बस्ती के बीच बहने वाला नाला ऊफान पर आ गया। जिससे चार मकान और चार दुकानें ध्वस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। नाले के ऊफान को कम करने के लिए नाले में गिरे मलबे को हटाया और नाले के आसपास रहने वाले सभी लोगों को घरों से हटाते हुए सुरक्षित जग...
सोलर प्लांट लगाकर करें बचत, सरकार दे रही है अब दोगुनी सब्सिडी

सोलर प्लांट लगाकर करें बचत, सरकार दे रही है अब दोगुनी सब्सिडी

उत्तराखण्ड
महंगाई के इस दौर में सभी चीजों के साथ बिजली बिल भी काफी महंगा हो गया है। ऐसे में आप के लिए काम की खबर है। अगर आप बिजली बिल में रियायत पाना चाहते हैं तो आप सरकार की इस खास योजना का लाभ उठा सकते है। जी हां अपने घर की छत के छोटे से हिस्से में सोलर प्लांट लगाकर आप सालाना बिजली का खर्च बचा सकते हैं। सरकार ने इसकी सब्सिडी दोगुनी कर दी है। आइए जानते है योजना के बारे में… मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार ने ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट योजना की सब्सिडी दोगुनी कर दी है। जी हां केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी इस योजना के लिए सब्सिडी घटा दी है। अब एक किलोवाट पर 17 हजार के बजाय 35 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।  अगर आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल (Rooftop Solar Panel) लगवा लेते हैं, तो बस एक बार के खर्च में हर साल हजारों के बिजली बिल भरने से बच सकते है। बत...
स्टिंग आपरेशन प्रकरण में CBI का वॉयस सैंपल को लेकर बड़ा फैसला, दिए ये निर्देश…

स्टिंग आपरेशन प्रकरण में CBI का वॉयस सैंपल को लेकर बड़ा फैसला, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 2016 के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग मामले पर सीबीआई जांच तेज होने के साथ ही राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। तो वहीं मामले को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि मामले में आज सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को वॉयस सैंपल देने के निर्देश दिए है। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीआइ कोर्ट ने  स्टिंग आपरेशन प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक मदन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश कुमार के वॉइस सैंपल को लेकर आज अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि विधायक उमेश कुमार और मदन बिष्ट संवैधानिक पद पर बैठे होने के चलते उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को अब समन जारी किए जाएंगे, तब उ...
प्रदेश में आज अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत, 11 गंभीर घायल…

प्रदेश में आज अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत, 11 गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सोमवार का दिन हादसो का दिन रहा। प्रदेश में आज हुए अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की जान चली गई। तो वहीं 11 लोग गंभीर घायल हो गए। कई परिवारों में कोहराम मच गया तो वहीं कई परिवारों में सावन की खुशियां मातम में पसर गई। मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तो वहीं घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। गुड़ मंडी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो अलग-अलग बाइको को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक मां-बेटे और पोता बताए जा रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलो को अस्पत...
सीएम धामी ने किया कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित, की ये घोषणा…

सीएम धामी ने किया कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित, की ये घोषणा…

उत्तराखण्ड
देहरादून के निरंजनपुर स्थित नवीन मण्डी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। तो वहीं कई बड़ी घोषणाएं भी की। इस दौरान उन्होंने कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे सरकार के कार्यों के बारें में भी बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में आये किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मण्डी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, इनका परीक्षण काराकर प्रस्ताव बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुआंवाला-डोईवाला मार्ग पर दण्डेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण के लिये प्रेरित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी का भारत पूरी दुनिया को दिशा ...
गढ़वाल विवि से जुड़े कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें पंजीकरण…

गढ़वाल विवि से जुड़े कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें पंजीकरण…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के गढ़वाल विवि से जुड़े कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिलों के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम आने के बाद गढ़वाल केंद्रीय विवि ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी CUET-UG रिजल्ट ने स्टूडेंट्स को जितनी राहत दी है, उससे ज्यादा सवाल खड़े किए हैं। वैसे यह अच्छी बात है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार CUET परीक्षाएं ज्यादा व्यवस्थित ढंग से ली गईं और रिजल्ट भी समय पर घोषित कर दिया गया। अब विवि में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन छात्रों ने सीयूईटी में गढ़वाल विवि का विकल्प चुना था, वह विवि के श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी परिसर के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे करें पंजीकरण  वेबसाइट http...
ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में इस अधिकारी ने जीता गोल्ड मेडल…

ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में इस अधिकारी ने जीता गोल्ड मेडल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा ने स्वर्ण पदक जीता हैं। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश का मान बढ़ा है। साथ ही पुलिस विभाग में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश में 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2023 तक ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप चली। ये 5 दिवसीय  चैंपियनशिप जीएमआर स्पोर्ट्स एरेना, राजम में आयोजित हुई। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में 23 राज्यों से कुल 456 भारोत्तोलकों ने प्रतिभाग किया। इसमें उत्तराखंड पुलिस के जवान अमित सिन्हा ने 120 किग्रा भार वर्ग में कुल 435 किलोग्राम वजन (180 स्क्वाट, 95 बेंच प्रेस, 160 डेड लिफ्ट) के साथ स्वर्ण पदक अर्जित कर जीत हासिल की। इसके साथ ह...
CM नीतीश के आरोपों के बीच RJD MLC सुनील सिंह के फेसबुक पोस्ट से सियासी सरगर्मी तेज

CM नीतीश के आरोपों के बीच RJD MLC सुनील सिंह के फेसबुक पोस्ट से सियासी सरगर्मी तेज

देश-विदेश
पटना, बिहार की राजनीतिक कैलेंडर में शायद ही कोई ऐसी तारीख हो जब महागठबंधन में टूट की अटकलें न लगती हो। फिलहाल ऐसे कयास लालू यादव के करीबी और राजद एमएलसी सुनील सिंह को लेकर लगाए जा रहे हैं। उनके नए फेसबुक पोस्ट से इस चिंगारी को फिर से हवा मिल गई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में एमएलसी सुनील सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर खूब चर्चा हो रही है। वजह यह है कि पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उनकी क्लास लगा दी थी। अभी यह मामला पूरी तरह से शांत हुआ भी नहीं था कि सुनील सिंह ने रविवार देर रात फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- न तो हां बोलेंगे और न तो ना बोलेंगे!! निर्देशानुसार!! किसके निर्देश पर चल रहे  सुनील सिंह अब इस पोस्ट ...