Thursday, October 29News That Matters

Day: October 29, 2026

कर्णप्रयाग में गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, 6 दिन से चल रही थी तलाश

कर्णप्रयाग में गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, 6 दिन से चल रही थी तलाश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
चमोली जिले के कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर आईटीआई के समीप मवाणाधार में सड़क से नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बणसोली गांव निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई है, जो पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और गोविंदघाट थाने में तैनात थे। वीरेंद्र सिंह नेगी 23 अक्टूबर से लापता चल रहे थे। शव मिलने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। मवाणाधार के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने सड़क से नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान बणसोली गांव निवासी वीरे...