दुखद समाचार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
पौड़ी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
उनकी तबीयत को देखते हुए घर पर ही डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनकी लगातार देखरेख और जांच की जा रही थी। उपचार के दौरान आज पूर्वाह्न 11:50 बजे उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।...