उत्तराखंड: लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 02 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन एवं "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025" अभियान के तहत जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार अवैध शराब व नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है।
इसी क्रम में एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र और सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग–अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 02 शराब तस्करों को दबोच लिया।
पहली कार्रवाई
रिलायंस पेट्रोल पम्प, मोटाहल्दू लालकुआं के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त श्रषिपाल (उम्र 30 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी कादरगंज परेरा, थाना फतेगंज जिला बरेली (उ.प्र.), हाल निवासी मोटाहल्दू लालकुआं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 138 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद की गई।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में मु0अ0सं0-...








