उत्तराखंड: एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुखानी और रामनगर में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अनियमितता/सत्यापन न पाए जाने पर 230 लोगों के विरुद्ध 2.27 लाख रु0 की चालानी कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सत्यापन अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया गया तथा अनियमितता/सत्यापन न कराए जाने पर चलानी कार्यवाही की गई।
प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में सत्यापन अभियान के अंतर्गत मुखानी और रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।
मुखानी क्षेत्र में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, निरीक्षक ललिता पांडे, दिनेश जोशी थान...








