उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को एक और झटका, बसपा छोड़ फिर से बीजेपी ज्वाइन करेंगे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को एक और झटका, बसपा छोड़ फिर से बीजेपी ज्वाइन करेंगे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा एक बार फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वर्तमान में वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल है।
हरिद्वार जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे सुभाष वर्मा सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत सरकार में हरिद्वार जिले में बहुत ताकतवर रहे सुभाष वर्मा उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार जिला पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनाने में कामयाब रहे थे।
त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद वह पहले तो कांग्रेस में शामिल हो गए थे और फिर बाद में वह बसपा में शामिल हो गए थे। रविवार (25 फरवरी) को रुड़की शहर में आए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से उनकी वार्ता हुई।
बताया जा रहा है कि वैसे तो कई दिन से ...










