Friday, May 8News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : पत्नी साक्षी संग अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड : पत्नी साक्षी संग अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पत्नी साक्षी संग अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब 20 साल बाद बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। पत्नी साक्षी संग उन्होंने गांव के मंदिरों में ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना की और वनडे विश्वकप में भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की। साथ ही बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए युवाओं व बच्चों को क्रिकेट के टिप्स देते हुए करीब ढाई घंटे गांव में बिताए। अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत जैती तहसील का ल्वाली महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव है। मंगलवार को नैनीताल पहुंच चुके माही बुधवार पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे पत्नी साक्षी के साथ पैतृक गांव पहुंचे तो खुशी में लोग झूम उठे। उन्होंने यहां गंगनाथ मंदिर, गोलू देवता, देवी माता और नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की। भैया दूज पर गांव पहुंचे माही ने पर्व की खुशियां दोग...
उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर

उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग की टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के अभियान जुटी केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह से सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय से विषम हालात से निपटा जा सकता है। इंदौर चुनाव प्रचार में गए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए। उनके बुधवार रात को ही देहरादून लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राहत एवं बचाव कार्य की अब तक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव अभियान में जितने विभाग शामिल हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखा जाए। उन्होंने एजेंसियों के साथ समन्वय बनाने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर श्रमिकों के परिजनों व सह कर्मचारियों की ...
उत्तराखंड : आयोग ने शुरू की समूह-ग भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी

उत्तराखंड : आयोग ने शुरू की समूह-ग भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आयोग ने शुरू की समूह-ग भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी उत्तराखंड में समूह-ग भर्तियों के लिए होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आसान होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ऑनलाइन आवेदन के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया को भी और आसान बना देगा। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वैसे तो पहले से ही काफी सरल है, लेकिन इसे अभ्यर्थियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाला गया है। बताया कि अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थियों के अपलोड डॉक्यूमेंट में कुछ दिक्कतें आती हैं। इन्हें भी दूर किया जा रहा है। आयोग ने अभी तक जो भर्तियां निकाली हैं, उनकी ऑनलाइन प्रक्रिया अपने स्तर से ही की है। आगामी भर्तियों के लिए वे...
उत्तराखंड : बदमाशों को वाहन और फंडिंग उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

उत्तराखंड : बदमाशों को वाहन और फंडिंग उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बदमाशों को वाहन और फंडिंग उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में दून पुलिस खुलासे के करीब बढ़ गई है। दून पुलिस ने बिहार से दून में लूट की घटना करने वाले बदमाशों को फंडिग, मोबाइल, वाहन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिहार में जिस हाइड आउट कंट्रोल हाउस से पूरा गैंग संचालित होता है, उसमें दबिश देकर घटना में शामिल बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुबूत जुटा लिए हैं। दून पुलिस की अलग-अलग टीमें मध्यप्रदेश, बिहार में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। दरअसल, राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की दून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शो-रूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्व...
उत्तराखंड : तीन धामों के कपाट के साथ पंजीकरण भी हुए बंद, अब तक 55.80 लाख ने किए दर्शन

उत्तराखंड : तीन धामों के कपाट के साथ पंजीकरण भी हुए बंद, अब तक 55.80 लाख ने किए दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : तीन धामों के कपाट के साथ पंजीकरण भी हुए बंद, अब तक 55.80 लाख ने किए दर्शन केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद पर्यटन विभाग ने यात्रा पंजीकरण बंद कर दिया है। पंजीकरण पोर्टल बदरीनाथ धाम के लिए खुला है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 75 लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया है। इसमें 55.80 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए इस बार प्रदेश सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया था। यात्रा शुरू होने से पहले पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार को बीच-बीच में पंजीकरण रोकना पड़ा था। बुधवार को विधि-विधान से केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। जबकि बीते दिन गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए हैं। पर्यटन विभाग ने तीन धामों की यात्रा के लिए पंजीकरण बंद...
उत्तराखंड : उत्तकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता

उत्तराखंड : उत्तकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, भूकंप का केंद्र मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, सहयोग के लिए पहुंचे यूपी और झारखंड की टीम

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, सहयोग के लिए पहुंचे यूपी और झारखंड की टीम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, सहयोग के लिए पहुंचे यूपी और झारखंड की टीम उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को भी मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू और समन्वय बनाने के लिए विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के दल उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। झारखंड से जैप आईटी के मुख्य कार्यकारी अ​धिकारी भुवनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम आई। इस टीम ने उत्तरकाशी में यहां अधिकारियों से श्रमिकों के बचाव को लेकर बात की। साथ ही सुरंग में काम करने वाले झारखंड निवासी श्रमिकों से भी बातचीत की। इसके अलावा सुरंग के अंदर फंसे झारखंड निवासी विश्वजीत कुमार वर्मा, सुबोध कुमार वर्मा का हालचाल जाना। झारखंड के अधिकारियों ने खोज बचाव अभियान तथा स्वजन को ढांढस देने में पूरा सहयोग क...
उत्तराखंड : दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड , ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड : दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड , ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड , ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का हाल उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में बीते एक पखवाड़े से वर्षा नहीं हुई है। ऐसे में नवंबर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिलने के कारण नवंबर में दिन के समय प्रदेश में सामान्य से कम ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अगले कुछ दिन और प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छा सकता है। प्रदेश में चटख धूप के कारण दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। शीतकाल में भी सर्दी अभी अपने रंग में नहीं आई है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन वह भी सामान्य है। प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। ऐसे म...
उत्तराखंड : भारत-नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड : भारत-नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भारत-नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, सीएम धामी ने किया शुभारंभ मेले के शुभारंभ के साथ ही मुख्यमंत्री ने काली नदी में दस दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ भी किया। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को रिवर राफ्टिंग कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तराखंड को प्रकृति ने मुक्त हस्त से संसाधन उपलब्ध कराये हैं। राज्य को अथाह जल शक्ति प्रकृति से मिली है। प्रदेश का सीमांत जिला जल संसाधन के रूप में बेहद समृद्ध है। जल संसाधन का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। इनमें रिवर राफ्टिंग को शामिल किया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से कहा...
उत्तराखंड : ऋषिकेश पहुंची अभिनेत्री दीया मिर्जा ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

उत्तराखंड : ऋषिकेश पहुंची अभिनेत्री दीया मिर्जा ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश पहुंची अभिनेत्री दीया मिर्जा ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, निर्माता दीया मिर्जा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में मां गंगा की आरती उतारी। परमार्थ गुरुकुल के ऋषि कुमारों और आचार्यों ने शंख ध्वनि और वेद मंत्रों से दीया मिर्जा का अभिनंदन किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सपरिवार परमार्थ निकेतन गंगा आरती में हिस्सा लिया । अभिनेत्री दीया मिर्जा मां गंगा का सानिध्य पाकर अभिभूत नजर आई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि फिल्मों में अभिनय के साथ समाज, पर्यावरण, वन्यजीवों और मानवता के लिए कार्य करना अद्भुत है। वास्तव में आज समाज को ऐसे ही पर्यावरण राजदूतों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए जंगल अत...