Friday, May 8News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीआईपी घाट पर अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया।नड्डा मंगलवार की देर शाम धर्मनगरी में पहुंचे थे। निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया। उनकी बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। वह हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का विशेष लगाव शांतिकुंज से रहा। इसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर पहुंचे। बुधवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में विधि-विधान से तर्पण कार्यक्रम हुआ। हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पर उन्होंने अस्थि विसर्जन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट क...
उत्तराखंड : परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ‘ महेन्द्र सिंह धोनी ‘, नीम करौली बाबा के भी किए दर्शन

उत्तराखंड : परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ‘ महेन्द्र सिंह धोनी ‘, नीम करौली बाबा के भी किए दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ' महेन्द्र सिंह धोनी ', नीम करौली बाबा के भी किए दर्शन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के सपरिवार कुमाऊं भ्रमण पर आए हैं। उनके आने की पुष्टि धोनी की पत्नी साक्षी के इस्ट्राग्राम स्टोरी में लगाया गया स्टेटस है, जो काठगोदाम में खींचा गया है। धोनी के आने की सूचना मात्र ने फैंस में खासा उत्साह व उमंग पैदा कर दी है। मंगलवार दोपहर को सूचना मिली की पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान का काफिला ज्योलीकोट पहुंच चुका है और उनके काफिले में चार लग्जरी वाहन हैं। जिसके बाद नैनीताल में धोनी के फैंस इंतजार करते रहे, लेकिन किसी भी स्तर से उनके आने की पुष्टि नहीं हो सकी। खबरों के अनुसार धोनी भवाली से कैंची धाम होते हुए रानीखेत को निकल गए। धोनी की पत्नी ने स्टेटस में बर्थ डे वीक लिखते हुए सूर्यास्त के समय पहाड़ों की लालीमा की फोटो भी पोस्ट की ह...
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उठी बाबा की डोली

उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उठी बाबा की डोली

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उठी बाबा की डोली श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज बुधवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया, वृश्चिक राशि, ज्येष्ठा नक्षत्र के शुभ अवसर पर प्रात: ठीक साढ़े आठ बजे विधि- विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये। अब आने वाले छह महीना तक बाबा केदार के कपाट शीतकालीन गद्य स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भक्ति कर सकेंगे। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था और ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद थे। इस दौरान सेना के भक्तिमय धुनों के साथ जय श्री केदार तथा ऊँ नमः शिवाय के उद्घोष से केदारनाथ गूंज उठा। कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली हजारों तीर्थयात्रियों के साथ सेना के बैंड बाजों के साथ पैदल प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हो गई है। कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अ...
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे मजदूरों ने कागज पर इच्छा लिख पाइपलाइन से भेजी बोले, खाना कम हो पर ऑक्सीजन की कमी मत करना

उत्तराखंड : सुरंग में फंसे मजदूरों ने कागज पर इच्छा लिख पाइपलाइन से भेजी बोले, खाना कम हो पर ऑक्सीजन की कमी मत करना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे मजदूरों ने कागज पर इच्छा लिख पाइपलाइन से भेजी बोले, खाना कम हो पर ऑक्सीजन की कमी मत करना यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग में 12 घंटे की शिफ्ट खत्म कर मजदूर रविवार सुबह करीब आठ बजे दीपावली की छुट्टी मनाने के लिए जाने ही वाले थे, लेकिन ढाई घंटे पहले ही 5:30 बजे सुरंग के सिलक्यारा वाले मुहाने से करीब 250 मीटर आगे 35 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो गया। सुरंग में उस वक्त 45 मजदूर थे। मलबा धीरे-धीरे गिरता देख पांच मजदूर तो बाहर भाग गए लेकिन 40 सुरंग में ही फंस गए। बीते रविवार रात जब सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों से पहली बार वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क हुआ तो उन्होंने खाना मांगा था। यह इच्छा उन्होंने एक कागज पर लिखकर पाइपलाइन के जरिए भेजी थी। इसके साथ ही मजदूरों ने यह भी कहा था कि खाने की भले कमी हो जाए लेकिन ऑक्सीजन की कमी मत करना। इसके साथ ही उन्होंने तंबाकू भेजने...
उत्तराखंड : शुभ मुहूर्त में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट भी बंद करने की तैयारी

उत्तराखंड : शुभ मुहूर्त में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट भी बंद करने की तैयारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शुभ मुहूर्त में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट भी बंद करने की तैयारी विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर मंगलवार दोपहर 11.45 बजे पर शीतकाल के लिए विधिविधान से बंद किए गए जिसके बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज पर बंद होंगे। वहीं शीतकाल के लिए भगवान बदरीनाथ के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस बार उत्तराखंड में चारधाम तीर्थयात्रा ने अपना रिकार्ड बनाया है। 13 नवंबर तक चारों धामों में 55.89 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। गंगोत्री धाम में भी इस बार तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ा और नया रिकार्ड बना है। वर्ष 2022 में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने के अवसर स...
उत्तराखंड : डायरेक्ट इंजेक्ट से पुनर्जीवित होंगे बंद पड़े हैंडपंप पहाड़ पर जल संरक्षण के लिए अनोखी पहल

उत्तराखंड : डायरेक्ट इंजेक्ट से पुनर्जीवित होंगे बंद पड़े हैंडपंप पहाड़ पर जल संरक्षण के लिए अनोखी पहल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : डायरेक्ट इंजेक्ट से पुनर्जीवित होंगे बंद पड़े हैंडपंप पहाड़ पर जल संरक्षण के लिए अनोखी पहल बढ़ते जल संकट से निपटने को अब सूख चुके पुराने हैंडपंप कारगर साबित होंगे। खराब और बंद पड़े हैंडपंपों को डायरेक्ट इंजेक्ट से पुनर्जीवित करने में वैज्ञानियों ने सफलता अर्जित की है। भारत सरकार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत पौड़ी जनपद में किया गया प्रयोग सफल रहा। इस दौरान वैज्ञानिकों ने करीब दो दशक से पुराने व बंद पड़े 13 हैंडपंपों को पुनर्जीवित कर लिया। जल संकट से निपटने के लिए अनुसंधान जारी है। अप्रत्याशित परिणामों के बीच जल विज्ञानी अब धारों, नौलों के साथ बंद और सूख गए हैंड पंपों को पुनर्जीवित करने की दिशा में अनुसंधान करने लगे हैं। एमिटी इस्टियूट आफ ग्लोबल वार्मिंग एंड इकोलॉजिकल स्टडीज नोएडा और गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमाल...
उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़ पिथौरागढ़ नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था में जल्द बड़ा परिवर्तन होगा। शासन ने नगर के 20 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग से 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। पिथौरागढ़ नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था में तमाम समस्याएं हैं। नगर के 20 वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें अलग-अलग स्थानों से ऑन-ऑफ की जाती हैं। कई बार समय पर लाइटें नहीं जल पाती, कई बार दिनभर जली ही रह जाती हैं। नए विकसित क्षेत्रों में विद्युत पोल नहीं होने से पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें होती हैं। विद्युत पोलों की कमी के चलते घरों की छतों पर स्ट्रीट लाइटें टांगी गई हैं। इनमें कई बार करंट उतर जाता है। सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइटों में खराबी आने पर सामने आती है। ...
उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी

उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी पिथौरागढ़ जिले के पहले वाइब्रेंट विलेज गुंजी में सेब की फसल लहलहाने लगी है। तीन वर्ष पूर्व उद्यान विभाग ने ग्रामीणों को सेब के पौध उपलब्ध कराये थे। साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी गांव में उत्पादित होने वाला सेब स्वाद में विशेष है। उच्च हिमालय में स्थित गुंजी गांव में एक दशक पूर्व तक सेब का अच्छा खासा उत्पादन होता था, लेकिन बाजार में सस्ते हिमाचली सेब की आवक से ग्रामीणों ने सेब उत्पादन पर ध्यान कम कर दिया, जिससे गांव में सेब का उत्पादन बहुत कम रह गया। सीमित पेड़ों से ग्रामीण सिर्फ अपने लिये ही सेब का उत्पादन कर रहे थे। गुंजी गांव के सड़क से जुड़ जाने के बाद उद्यान विभाग ने गांव में सेब उत्पादन को पुनर्जीवित करने की योजना तैयार की। इसके लिए उम्दा क्वालिटी के डेलीसस सेब के पौध हिमाचल ...
उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ गौचर के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय 71 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साढ़े ग्यारह बजे गौचर मेले में शिरकत करेंगे। मेला मैदान में मुख्य पंडाल, स्टॉल, प्रवेश व निकासी द्वार, वाहन पार्किंग, विद्युत , पेयजल, साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाएं चाकचौंबध कर दिए गए हैं। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने गौचर मेला मैदान में पहुंचकर मेले के दौरान लगने वाली सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेला स्थल के विभिन्न जगहों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भीड़ नियंत्रण व कानून एंव शांति व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सा...
उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दीपावली पर पटाखों के कारण जगह-जगह लगी आग के कारण पूरी रात फायर ब्रिगेड की टीम दौड़ती रही। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक आग की 18 से अधिक घटनाएं हुईं, जहां फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर पाया गया। दीपावली की रात सबसे पहले सहस्रधारा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर पर आग लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद शमशेरगढ़ बालावाला में एक मकान पर आग लग गई, जहां फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर पर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान घर का काफी सामान जल गया। इसके बाद राजपुर रोड स्थित पैरामिड बार की लिफ्ट में एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिली। टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। वहीं, बालावाला नत्थुवाला व जीएमएस रोड ...