Sunday, August 2News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता लोगो तक पहुंचाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

उत्तराखंड : श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता लोगो तक पहुंचाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता लोगो तक पहुंचाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता दिव्यता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) व बजरंग दल के कार्यकर्ता हर मंगलवार को घंटाघर स्थित साप्ताहिक मिलन केंद्र में अक्षत कलश रखकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी करेंगे। घंटाघर स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में भव्य हर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा जबकि 26 जनवरी को उत्तराखंडवासियों को अयोध्या निमंत्रण संगठन की ओर से दिया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यकर्त्ताओं को एकजुट कर...
उत्तराखंड : बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के विजेता बने पंचम सिंह उपाध्यक्ष बने शरद सक्सेना

उत्तराखंड : बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के विजेता बने पंचम सिंह उपाध्यक्ष बने शरद सक्सेना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के विजेता बने पंचम सिंह उपाध्यक्ष बने शरद सक्सेना ऋषिकेश बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर कल मतदान हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंचम सिंह ने बाजी मारी। वहीं, शरद सक्सेना उपाध्यक्ष बने। ऑडिटर पद पर प्रीति गर्ग भट्ट, पुस्तकालय अध्यक्ष पूजा बेलवाल, कोषाध्यक्ष पद पर महेश शर्मा, सहसचिव पद पर नरेंद्र सिंह रांगड़, महासचिव पद पर कपिल और महेश शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मैदान में अध्यक्ष पद पर छह उम्मीदवार थे। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अजय सिंह वर्मा, खुशहाल सिंह कलूड़ा, पंचम सिंह, भूपेंद्र कुमार शर्मा, विपुल शर्मा, सुनील नवानी ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी की थी। उपाध्यक्ष पद पर अजय कश्यप, लालमणि रतूड़ी, शरद सक्सेना मैदान में रहे। महासचिव पद पर अजय ठाकुर, कपिल शर्मा, भूपेंद्र कुकरेती, मन...
उत्तराखंड : कल से शुरू होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल , जुटेंगे देशभर के साहित्यकार

उत्तराखंड : कल से शुरू होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल , जुटेंगे देशभर के साहित्यकार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कल से शुरू होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल , जुटेंगे देशभर के साहित्यकार राजधानी दून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का शनिवार से आगाज होगा। दो दिवसीय फेस्टिवल में देशभर के साहित्यकार जुटेंगे और विभिन्न विषयों में आयोजित होने वाले 36 सत्रों में अपने विचार रखेंगे। फेस्टिवल के निदेशक व पूर्व आईएएस डॉ. संजीव चोपड़ा ने बताया, 16 और 17 दिसंबर को राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में आयोजित होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल 100 लेखक प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर 12 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। साथ ही तीन प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। फेस्टिवल का मकसद शब्दों के उत्सव को सबके साथ मिलकर मनाना है। बीते वर्षों की तरह इस बार भी फेस्टिवल को खास बनाने के लिए विभिन्न विषयों के सत्रों को जोड़ा गया है। फेस्टिवल में हर उम्र के व्यक्ति के लि...
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्रदेश के करीब सवा लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागारों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब वे घर पर बैठे ऑनलाइन डिजिटल प्रमाणपत्र जनरेट कर सकेंगे और यह प्रमाण पत्र स्वतः ही एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के माध्यम से कोषागार पहुंच जाएगा। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के संबंध में अफसरों को पत्र जारी कर दिया है। जीवन प्रमाणपत्र की चालू व्यवस्था के साथ-साथ विकल्प के रूप ई-जीवन प्रमाणपत्र की व्यवस्था भी लागू की गई है। यूआईडीएआई द्वारा तैयार आधार फेस आरडी एप्लीकेशन में चेहरे के सत्यापन के माध्यम से डिजिटल प्रमाणपत्र जमा होगा। जो पेंशनर एप्लीकेशन के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जनरेट करेंगे, उन पर कोषागार में उपस्थित ...
उत्तराखंड : चमोली में चोटियों पर बर्फबारी, माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

उत्तराखंड : चमोली में चोटियों पर बर्फबारी, माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : चमोली में चोटियों पर बर्फबारी, माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से रात को तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। चमोली जिले में चीन सीमा से लगी नीती और मलारी घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा रहा है। इससे घाटी में झरने और नाले जम गए हैं। घाटी के 13 से अधिक सीमावर्ती गांव भी बर्फ से पूरी तरह ढक गए हैं। फिलहाल, इन गांवों के निवासी निचले इलाकों में शीतकालीन प्रवास पर हैं। हालांकि, सेना और आइटीबीपी के जवान सीमा क्षेत्र में मुस्तैदी से डटे हैं। चमोली में विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ास्थली औली समेत ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भी औली समेत आसपास के 30 से अधिक गांवों में बर्फबारी हुई।...
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची धामी सरकार ने बृहस्पतिवार रात दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी। 11 और भाजपा नेताओं को दायित्वों की सौगात दे दी है। इससे पहले जारी हुईं दो सूचियों में कई वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार रात जारी सूची के मुताबिक चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष, श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकर...
उत्तराखंड : शूटिंग के लिए लैंसडौन पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, सबसे पहले किए मंदिर में दर्शन

उत्तराखंड : शूटिंग के लिए लैंसडौन पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, सबसे पहले किए मंदिर में दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शूटिंग के लिए लैंसडौन पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, सबसे पहले किए मंदिर में दर्शन फिल्म अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर अपनी नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लैंसडौन पहुंच गए हैं। उनकी टीम ने लैंसडौन में जीएमवीएन के टिप इन टॉप स्थित विरासत भवन में डेरा जमाया है। वे लैंसडौन में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को लेकर यहां आए हैं। उनके साथ फिल्म यूनिट के सदस्य भी हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लैंसडौन में चार होटल बुक कराए हैं। बुधवार देर शाम यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले देवी माता मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र का भ्रमण किया। बताया जा रहा है कि उनकी ओर से फिल्म की शूटिंग के लिए नगर व निकटवर्ती क्षेत्रों में आगामी 10 फरवरी से 30 अप्रैल तक के लिए होटलों की बुकिंग कराई गई है। शूटिंग की तिथि नजदीक होने के कारण वह यूनिट के करीब 20 सदस्यों के ...
उत्तराखंड : बर्फबारी के बाद क्रिसमस और नए साल के लिए औली तैयार

उत्तराखंड : बर्फबारी के बाद क्रिसमस और नए साल के लिए औली तैयार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बर्फबारी के बाद क्रिसमस और नए साल के लिए औली तैयार हिमक्रीड़ा केंद्र औली में मंगलवार को जमकर हुई बर्फबारी ने पर्यटकों का ध्यान फिर से औली की ओर खींच लिया है। बर्फबारी के बाद औली के होटलों में बुकिंग तेज हो गई है। इससे पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक नजर आ रही है। औली में इस समय एक फीट तक बर्फ जम गई है। औली के पर्यटन व्यवसायी सर्दियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां बर्फबारी होने पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। खासकर क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर यहां खासी भीड़ लगी रहती है। यदि बर्फबारी अच्छी हो जाए तो सारे होटल, लॉज व होम स्टे फुल रहते हैं। औली के होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने बताया कि दिसंबर के शुरू में काफी कम बुकिंग आ रही थी, लेकिन मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद बुकिंग में तेजी आ गई है। बुकिंग के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। मंगलवार को औली में अच्छी बर्फबारी हुई है...
उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू

उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने पिछले सप्ताह समूह-ग भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके आवेदन अब शुरू हो गए हैं। इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है। परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर ...
उत्तराखंड : भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे यात्री

उत्तराखंड : भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे यात्री

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे यात्री भारत गौरव ट्रेन से यात्री सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से तीर्थस्थल के दर्शन करवाने के लिए विशेष रूप से इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन के लिए अलग-अलग स्टेशन चयनित किए गए हैं। इनमें ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी ललितपुर स्टेशन शामिल हैं। श्रेणी के अनुसार कुल 767 बर्थ होंगी। इसमें सेकंड एसी में 49 सीटें, थर्ड एसी में 70 और स्लीपर में कुल 648 सीटें हैं। यह ट्रेन में तीर्थया...