Sunday, August 2News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड: प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन की तिथि

उत्तराखंड: प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन की तिथि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन की तिथि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी। आयोग के विज्ञापन के मुताबिक परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउसकीपर के दो पद मिलाकर कुल 236 पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चार जनवरी से आठ जनवरी तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके बाद लिखित परीक्षा 31 जनवरी को कराने की योजना है। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विज्ञापन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी...
उत्तराखंड : देहरादून में फोरलेन होगी लिंक रोड़ , केंद्र ने मंजूर किए 715 करोड़, सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड : देहरादून में फोरलेन होगी लिंक रोड़ , केंद्र ने मंजूर किए 715 करोड़, सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून में फोरलेन होगी लिंक रोड़ , केंद्र ने मंजूर किए 715 करोड़, सीएम धामी ने जताया आभार केंद्र सरकार ने देहरादून की 12.17 किमी लंबाई की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड के विकास के लिए 715.97 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह लिंक रोड देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगी, जिससे देहरादून शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण में भी कमी आएगी। इस सड़क से देहरादून में आवागमन आसान होगा योजना के मुताबिक सड़क फोरलेन होगी। यह पूरी सड़क नई बनेगी और इसकी जद में छह गांवों में स्थित 44.76 हेक्टेयर निजी व सरकारी भूमि आ रही है। इस सड़क के बनने से जो लोग दिल्ली की तरफ से सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया, पांवटा साहिब या ...
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- लोहाघाट में बनेगा प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज

उत्तराखंड: सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- लोहाघाट में बनेगा प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- लोहाघाट में बनेगा प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स में आयोजित समारोह में 37वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने सीएम को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज सौंपा। जिसे राष्ट्रीय खेल सचिवालय रायपुर में स्थापित किया गया। खेल मंत्री ने कहा, लोहाघाट में प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कालेज बनेगा, इसके लिए 500 नाली भूमि हस्तांतरण के लिए अनुमोदन मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी से जी जान से जुटना होगा। उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के साथ ही खेलों मेें बेहतर प्रदर्शन के लिए भी नाम जाना चाहिए। राज्य में खेल संस्कृति का लगातार प्रसार हो रहा है। राज्य के खिला...
उत्तराखंड : मनवीर सिंह चौहान बोले , प्रायोजित झूठ की हुई हार, मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठा रही कांग्रेस

उत्तराखंड : मनवीर सिंह चौहान बोले , प्रायोजित झूठ की हुई हार, मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठा रही कांग्रेस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मनवीर सिंह चौहान बोले , प्रायोजित झूठ की हुई हार, मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठा रही कांग्रेस भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इन चुनाव के नतीजों मे कांग्रेस के प्रायोजित मुद्दों और दुष्यचार की हार हुई है और कांग्रेस का मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठाना सरासर गलत है। और अब ग़रीबों की सेवा को ख़ैरात कह कर कांग्रेस ग़रीबों का भी मज़ाक़ उड़ा रही है । कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा चुनाव मे मुद्दों की हार और खैरात की जीत के बारे मे दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों मे कुछ भी अप्रत्याशित नही, बल्कि स्वाभाविक है। कांग्रेस जिन्हे मुद्दे कह रही है वह भाजपा के खिलाफ प्रायोजित दुष्प्रचार था। उस दुष्प्रचार का जनता ने उसी अंदाज मे जबाब भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों मे जन भावनाओं के बजाय कांग्रेस मनमानी पर उतर गयी थी। द...
उत्तराखंड : देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वजह से दस दिसंबर तक प्रभावित रहेगी इंटरनेट सेवा, सीएम ने दिए निर्देश

उत्तराखंड : देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वजह से दस दिसंबर तक प्रभावित रहेगी इंटरनेट सेवा, सीएम ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वजह से दस दिसंबर तक प्रभावित रहेगी इंटरनेट सेवा, सीएम ने दिए निर्देश इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर शहर में चल रहे सुंदरीकरण के कार्य व बिजली के खंभों से उतारे जा रहे तारों के जाल के कारण दस दिसंबर तक इंटरनेट ब्रॉडबैंड व स्थानीय केबल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल एफआरआइ तक और इसके आसपास के समस्त क्षेत्र इससे प्रभावित रहेंगे। हालांकि, इससे मोबाइल नेटवर्क सेवा पर कोई असर नहीं पड़ने का दावा दूरसंचार कंपनियां कर रही हैं। देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर शहर की सड़कों को चमकाया जा रहा है। साथ ही खंभों पर लगे तारों के जाल को हटाया जा रहा है। दरअसल, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावि...
उत्तराखंड : मुनस्यारी में बर्फबारी से तीन डिग्री पहुंचा तापमान, इन जगहों पर हुआ हिमपात

उत्तराखंड : मुनस्यारी में बर्फबारी से तीन डिग्री पहुंचा तापमान, इन जगहों पर हुआ हिमपात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुनस्यारी में बर्फबारी से तीन डिग्री पहुंचा तापमान, इन जगहों पर हुआ हिमपात उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब यहां चोटियों पर बर्फबारी तेज हो गई है। पिथौरगढ़ के मुनस्यारी में बर्फबारी रविवार की मध्य रात्रि के आसपास से मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाओं के साथ जिले भर में वर्षा हुई । वहीं उच्च हिमालय में भारी हिमपात हुआ। मुनस्यारी के बलाती तक बर्फबारी हुई। मुनस्यारी के खलिया टाप, छिपलाकेदार में हिमपात हुआ। जिले के व्यास घाटी में लिपुलेख, नावीढांग , कालापानी, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, रोंगकोंग ,कुटी, ज्योलिंगकोंग आदि कैलास सहित कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख तक हिमपात हुआ। वहीं दारमा घाटी भी बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी है। मुनस्यारी की उच्च हिमालयी जोहार घाटी, रालम सहित भी स्थानों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी के शीर्ष में स्थित खलिया टाप में तीन इंच के लगभग हिम...
उत्तराखंड : प्रदेश में निजी भूमि पर बना सकेंगे हेलीपैड और हेलीपोर्ट, नीति को मिली मंजूरी

उत्तराखंड : प्रदेश में निजी भूमि पर बना सकेंगे हेलीपैड और हेलीपोर्ट, नीति को मिली मंजूरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में निजी भूमि पर बना सकेंगे हेलीपैड और हेलीपोर्ट, नीति को मिली मंजूरी प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के विस्तार करने के लिए अब निजी भूमि पर भी हेलीपैड और हेलीपोर्ट बना सकेंगे। इसके लिए भू-स्वामी जमीन को 15 साल के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को लीज पर दे सकता है या स्वयं भी हेलीपैड और हेलीपोर्ट बना सकता है। जमीन पर लीज पर देने पर भू-स्वामी को 100 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से किराया और हेलीपैड व हेलीपोर्ट संचालन व प्रबंधन से प्राप्त होने वाले राजस्व का 50 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा, जबकि स्वयं बनाने पर कुल पूंजी निवेश का 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार ने पहली उत्तराखंड हेलीपैड व हेलीपोर्ट नीति को मंजूरी दी है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही आपातकालीन चिकित्सा और आपदा के दौर...
उत्तराखंड : अब प्रदेश में हो सकेगी वर्चुअल रजिस्ट्री, इन कार्यों के लिए केंद्र ने दी आधार लिंक की अनुमति

उत्तराखंड : अब प्रदेश में हो सकेगी वर्चुअल रजिस्ट्री, इन कार्यों के लिए केंद्र ने दी आधार लिंक की अनुमति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब प्रदेश में हो सकेगी वर्चुअल रजिस्ट्री, इन कार्यों के लिए केंद्र ने दी आधार लिंक की अनुमति प्रदेश में अब घर बैठे रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को घर बैठे रजिस्ट्री कराने की वर्चुअल प्रक्रिया के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब लोगों को भूमि व अन्य संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके पास वर्चुअल रजिस्ट्री कराने का भी विकल्प होगा। इससे जहां रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, तो वहीं बुजुर्गों और बीमारों को भी सुविधा होगी। उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय नहीं जाना होगा। वर्तमान में लेखपत्रों के निबंधन यानी रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने होते हैं। दूरस्थ स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए कार्यालय आकर पंजीकरण कराना संभव नहीं हो पाता है। वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से ऐसा ...
उत्तराखंड : खानपुर विधायक के बुलावे पर हरिद्वार आए मोहम्मद शमी, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

उत्तराखंड : खानपुर विधायक के बुलावे पर हरिद्वार आए मोहम्मद शमी, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : खानपुर विधायक के बुलावे पर हरिद्वार आए मोहम्मद शमी, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़ दुनिया के दिग्गज गेंदबाज और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी रविवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के बुलावे पर ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मंच से लेकर मैदान में भारी अव्यवस्थाओं के चलते मोहम्मद सभी अपना प्रभावी संबोधन नहीं कर पाए। सूक्ष्म संबोधन में उन्होंने यूथ टैलेंट को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मेहनत करने से ही बेहतर परिणाम सामने आएगा। कहा कि यूथ टैलेंट को गेम्स और अपने प्रति लॉयल होना पड़ेगा। कहा कि हर एक व्यक्ति में अलग-अलग प्रतिभाएं और क्षमताएं होती है। अपने हुनर को पहचान उसे तराशने की जरूरत है। एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में मोहम्मद शमी ने कहा कि जब वह क्रिकेट और गेंदबाजी सीख रहे थे तो उन्होंने वसीम अकरम, दक्षिण अफ्रीका के डेलस्टेन और इंग्लै...
उत्तराखंड : भर्ती के नाम पर जमकर मनमानी जो पद उपनल के दायरे में नहीं, उन पर भी विभागों ने रख दिए अधिकारी

उत्तराखंड : भर्ती के नाम पर जमकर मनमानी जो पद उपनल के दायरे में नहीं, उन पर भी विभागों ने रख दिए अधिकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भर्ती के नाम पर जमकर मनमानी जो पद उपनल के दायरे में नहीं, उन पर भी विभागों ने रख दिए अधिकारी प्रदेश में उपनल से भर्तियों के नाम पर विभागों ने जमकर मनमानी की है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सामने आई जानकारी चौंकाने वाली है। जो पद उपनल के दायरे में नहीं आते, उन पर भी उपनल से भर्ती करके 50 हजार रुपये तक वेतन दिया जा रहा है। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि को आरटीआई में मिली जानकारी से उपनल के नाम पर चल रही मनमानी स्पष्ट हो रही है। वैज्ञानिक से लेकर लाइनमैन, जेई तक के पदों पर भारी भरकम वेतन पर कर्मचारी व अधिकारी रखे गए हैं जबकि उपनल के पदों में ये पद शामिल ही नहीं हैं। कोटेश्वर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट टिहरी में एसएसओ व लाइनमैन, सिडकुल मुख्यालय देहरादून में स्टेना, जेई, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, एई, विधि असिस्टेंट जैसे पदों पर ...