Sunday, August 2News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ आयोजित

उत्तराखंड : क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ आयोजित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें देश-विदेश से जुटे विशेषज्ञों ने क्रेनियोफेशियल सर्जरी से जुड़ी कई अहम जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया और उनसे अपने अनुभव साझा किए। एम्स,ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह व संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रो. जया चतुर्वेदी की देखरेख में बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के तत्वावधान में आयोजित क्रेनियोफेशियल सर्जरी विषय पर आधारित सम्मेलन का डीन (रिसर्च) प्रो. शैलेंद्र शंकर हांडू व अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आर.बी. कालिया ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीन (रिसर्च) एसएस हांडू ने विषय आधारित कोर्स संबंधी जानकारी दी...
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले ही हो सकता है कैबिनेट विस्तार, इसी महीने बांटे जा सकते दायित्व

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले ही हो सकता है कैबिनेट विस्तार, इसी महीने बांटे जा सकते दायित्व

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले ही हो सकता है कैबिनेट विस्तार, इसी महीने बांटे जा सकते दायित्व लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं। ऑपरेशन सिलक्यारा की चुनौती से निपटने के बाद सियासी हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सिर्फ मंत्री पद ही नहीं कुछ और भाजपा नेताओं को इसी महीने दायित्व दिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनके इस दौरे को भी इन दोनों संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री निवेशक सम्मेलन का न्योता देने के लिए नई दिल्ली गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वह कैबिनेट विस्तार समेत कुछ और दायित्व बांटे जाने पर चर्चा कर सकते हैं। सीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई अन्य केंद्र...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस देहरादून सहत्रधारा रोड स्थित होटल में कल आयोजित सोशल मीडिया इफ्लुएंसर्स मीट में सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान समय में इफ्लुएंसर्स की एक बड़ी भूमिका है देश विदेश के लोगो के लिए उत्तराखंड तेजी से उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन रहा है | हमारे यहाँ चारधामों से लेकर अनेक देवस्थान , एवं मन को लुभाने वाले मनोरम दर्शनीय स्थान है | सीएम ने कहा राज्य सरकार का विशेष फोकस अब रोजगार सृजन पर है इसी को मध्यनज़र रखते हुए आठ व् नौ दिसंबर को राजधानी देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है | सीएम धामी ने सभी से आग्रह किया कि सभी अपने अपने माध्यम से देश विदेशदुनिया में इस महा आयोजन का प्रचार प्रसार करे ताकि सब जगह बस डेस्टिनेशन उत्तराखंड ही ट्रेंड हो जाये समिट में अभी एक सप्ताह का समय शेष है तो सभी इस आयोजन को सफल बनाने में अप...
उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग में अभी होगी वर्टिकल ड्रिलिंग की होगी फिलिंग , निर्माण कार्य रहेगा बंद

उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग में अभी होगी वर्टिकल ड्रिलिंग की होगी फिलिंग , निर्माण कार्य रहेगा बंद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सिलक्यारा सुरंग में अभी होगी वर्टिकल ड्रिलिंग की होगी फिलिंग , निर्माण कार्य रहेगा बंद सिलक्यारा सुरंग में अब निर्माण कार्य दोबारा कब शुरू होगा, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी है। नवयुग कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सुरंग के निर्माण का काम रोका गया है। जब शुरू होगा तो सबसे पहले शाट क्रीटिंग के साथ कैविटी भरी जाएगी। इसमें लंबा समय लग सकता है। कंपनी श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान में 500 से अधिक श्रमिक और विभिन्न संस्थानों के कर्मचारी दिन-रात जुटे रहे। इन्हीं रेस्क्यू कर्मियों की मेहनत के बूते ही 41 श्रमिकों की जान बची। नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के परियोजना प्रबंधक राजेश पंवार ने कहा कि अपनी जान की परवाह न करते हुए जो श्रमिक और कर्मचारी इस अभियान में जुटे रहे, उन्हें कंपनी की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। इनमें रैट माइनर्स टीम के सभी सदस्य और ट्रेंचलेस इंजीनिय...
उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर देहरादून नगर निगम का कार्यकाल दो दिसंबर को पूर्ण हो रहा है। इससे पहले निगम की अंतिम बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। शहर में बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में 50 प्रतिशत दुकानें स्थानीय बेरोजगारों को देने पर बोर्ड ने स्वीकृति दी। साथ ही नगर निगम के फूड प्लाजा में भी स्थानीय बेरोजगारों को 75 प्रतिशत दुकानों के आवंटन का प्रस्ताव पास किया गया। जल्द ही शहर में 14 स्मार्ट वेंडिंग जोन और एक स्मार्ट फूड प्लाजा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को भवन कर में शत-प्रतिशत छूट देने पर भी सहमति बनी। गुरुवार को नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम बोर्ड बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित हुई। जिसमें महापौर सुनील उनियाल गामा ने डो...
उत्तराखंड : बद्रीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड : बद्रीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बद्रीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत ज्यादातर चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। दून में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। चोटियों पर हिमपात और हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ कहीं-कहीं उथला कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। गुरुवार को भी दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, दो...
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे

उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे फरवरी तक दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव ने देहरादून के भंडारीबाग में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए जल्द स्वीकृति देने के निर्देश भी दिए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में रेलवे से संबंधित बैठक हुई, जिसमें डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह भी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने रेलवे को हर्रावाला रेलवे स्टेशन को 24 कोच टर्मिनल बनाए जाने को लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भंडारीबाग आरओबी की रेलवे बोर्ड स्तर पर अटकी स्वीकृति शीघ्र करने को कहा तो डीआरएम ने एक हफ्ते में स्वीकृति का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने देहरादून मोहंड सहारनपुर नई रेलवे लाइन की प्रगति मांगी तो अधिकारियों ने बताया कि फरवरी तक इसका सर्वे पूरा हो जाएगा। डीपीआर कार्य को ...
उत्तराखंड : राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खुली नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती

उत्तराखंड : राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खुली नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खुली नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी पदों पर बंपर भर्ती खुली है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 1455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। इन पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की सचिव एवं अपर सचिव गरिमा रौंकली ने नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए आदेश जारी किए। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा के अलावा स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में खाली नर्सिंग अधिकारी के 1455 खाली पदों पर भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने एक बार के लिए नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती वर्षवार मेरिट आधार पर चलने का निर्णय लिया। इसके लिए शासनादेश जारी हो चुक...
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में हुआ श्रमिकों का परीक्षण, आज आएगी रिपोर्ट

उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में हुआ श्रमिकों का परीक्षण, आज आएगी रिपोर्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में हुआ श्रमिकों का परीक्षण, आज आएगी रिपोर्ट उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए 41 श्रमिकों को चिनूक हेलीकाप्टर से बुधवार दोपहर एम्स लाया गया। यहां उनकी जांच की गई, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। अब उनका विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। कुछ सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट गुरुवार तक प्राप्त होगी। श्रमिकों को मनोचिकित्सक और मेडिसिन विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है। इससे पहले इन सभी को उत्तरकाशी स्थित चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया था। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। फिलहाल उन्हें आराम और संतुलित डाइट की जरूरत है, लिहाजा उन्हें अधिक मात्रा में पानी व जूस लेने की सलाह दी गई है। बताया कि श्रमिकों के स्वास्थ्य की सघन जांच चल रही है। मनोचिकित्सकों की टीम उनके मानस...
उत्तराखंड : फिल्म ‘बन टिक्की’ की शूटिंग करने नैनीताल पहुंचे अभय देओल, झील किनारे हुई शूटिंग

उत्तराखंड : फिल्म ‘बन टिक्की’ की शूटिंग करने नैनीताल पहुंचे अभय देओल, झील किनारे हुई शूटिंग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : फिल्म 'बन टिक्की' की शूटिंग करने नैनीताल पहुंचे अभय देओल, झील किनारे हुई शूटिंग सरोवर नगरी की खूबसूरती बॉलीवुड को अपनी ओर खींचने लगी है। अक्टूबर में तीन पत्ती फिल्म की शूटिंग को लेकर अभिनेत्री काजोल, कृति सेनन समेत तमाम कलाकार यहां पहुंचे थे। अब अभिनेता अभय देओल बन-टिक्की फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। बुधवार को अभय ने मॉल रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड व पंत पार्क में झील किनारे कई सीन फिल्माए। इस दौरान उनके दीदार को प्रशंसकों का तांता लगा रहा। अगले 22 दिनों तक शहर व समीपवर्ती क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग होगी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई थी। वहां से बुधवार को टीम नैनीताल पहुंची। स्थानीय कलाकार चारु तिवारी सहित अन्य को भी इस फिल्म में अभिनय का मौका मिलेगा। प्रोड्यूसर मयंक सिंह ने बताया कि ...