उत्तराखंड डीजीपी ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील, यूट्यूब लाइक के नाम पर ऐसे हो रही ठगी…
उत्तराखंड साइबर ठगों की पहली पसंद बन गया है। साइबर ठग नए नए तरीकों से प्रदेश की भोली भाली जनता को ठग रहे है। ठगों ने अब लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। जिससे वह लाखों की चपत लग रहे है। ये तरीका है यूट्यूब का। बताया जा रहा है कि वे लोगों को वाट्सअप मैसेज करके ऐसे झांसे देते हैं कि कई लोग इनके बहकावे में आकर लाखों रुपए गंवा बैठते हैं। ऐसे में डीजीपी अशोक कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने और पुलिस से शिकायत की है।
मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठग पहले लोगों को यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और लाइक करने पर प्रतिदिन चार हजार रूपए कमाने का लालच देकर झांसे में ले लेते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजते हैं। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप नंबर एकाउंट बनाया जाता है। जिसके जरिए मैसेज भेजे जाते हैं। मैसेज में नौकरी का झांसा होता है।इसके बाद यूट्यूब वीडियो का लिंक भेजकर इसे लाइक करने ओर फिर इसका स्क्रीनश...








