Sunday, August 16News That Matters

Author: ucnnews

भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी |

भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी |

उत्तरप्रदेश
भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी | पतंजलि द्वारा दी गई लीगल नोटिस पर भड़के भाजपा सांसद ने पूरे देश में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कि मैं किसानों, संतों और देशवासियों के हित में जेल जाने को तैयार हूं। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह और पतंजलि योगपीठ के बीच रार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने पतंजलि उत्पादों पर सवाल उठाया था। इस पर पतंजलि के निदेशक बालकृष्ण ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। फिर सांसद को लीगल नोटिस भेजकर तीन दिनों में मॉफी मांगने को कहा है। लीगल नोटिस मिलने से खफा सांसद ने विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर पंतजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामेदव पर गंभीर आरोप लगाए और चुनौती दी कि अब पूरे देश में आंदोलन होगा। सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव द्वारा दी गई लीगल...
चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ईडी, केसीआर की बेटी का आरोप आठ साल में नौ सरकारें गिराईं |

चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ईडी, केसीआर की बेटी का आरोप आठ साल में नौ सरकारें गिराईं |

देश-विदेश
चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ईडी, केसीआर की बेटी का आरोप आठ साल में नौ सरकारें गिराईं | कविता चंद्रशेखर ने कहा कि पीएम मोदी हमें सलाखों में डाल सकते हैं, लेकिन हम फिर भी लोगों के लिए काम करते रहेंगे और भाजपा की विफलताओं को उजागर करेंगे। हमने तेलंगाना सरकार गिराने की उनकी साजिश का पर्दाफाश किया है। तेलंगाना के लोगों ने इसे देखा है। दिल्ली के शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी की टीम तेलंगाना पहुंच चुकी है। मामले में सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी व राज्य विधान परिषद की सदस्य कविता का भी कथित तौर पर नाम है। ईडी की टीम तेलंगाना पहुंचने को लेकर कविता ने ने पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा पर निशाना साधा है। कविता चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि चुनावी राज्यों में पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ईडी की टीम पहुंच जाती है। मोदी सरकार आठ साल पहले बनी थी। इन आठ सालों में देश की नौ राज्यों...
जी-20 की कमान मिलते ही पीएम मोदी ने बताया एजेंडा, विदेश मंत्री जयशंकर ने भी दिया संदेश |

जी-20 की कमान मिलते ही पीएम मोदी ने बताया एजेंडा, विदेश मंत्री जयशंकर ने भी दिया संदेश |

देश-विदेश
जी-20 की कमान मिलते ही पीएम मोदी ने बताया एजेंडा, विदेश मंत्री जयशंकर ने भी दिया संदेश | एक दिसंबर यानी आज से भारत ने औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण कर लिया है। इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्र ने विशेष तैयारियां की हैं इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां भी गई हैं। भारत को जी-20 समिट की अध्यक्षता मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपना बयान जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ने अपनी G-20 अध्यक्षता शुरू की है। G-20अध्यक्षता 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' की थीम से प्रेरित होकर एकता को और बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी जिन सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान आपस में लड़कर नहीं, बल्कि मिलकर निकाला जा सकता...
गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या में सुपारी किलर गिरफ्तार, पत्नी से पूछताछ, ये शख्स खोलेगा राज |

गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या में सुपारी किलर गिरफ्तार, पत्नी से पूछताछ, ये शख्स खोलेगा राज |

देहरादून
गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या में सुपारी किलर गिरफ्तार, पत्नी से पूछताछ, ये शख्स खोलेगा राज | गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। पुलिस ने एक सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक को सुपारी देने वाले का नाम नहीं पता है। अब पुलिस एक शाहरुख नाम के युवक की तलाश कर रही है। बुधवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी व एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की थी। हत्या का शक आपसी रंजिश पर ही जा रहा है। मेहूवाला निवासी रिक्शा चालक मोहसिन सोमवार से लापता था। बुधवार दोपहर को उसका शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि मोहसिन की रिक्शा रविवार को फोन पर बुक कराई गई थी। इसके बाद सोमवार को शिमला बाईपास से तीन युवक उसकी रिक्शा में सवार हुए और उसे गुच्चूपानी ले गए। इस बात की सूचना मोहसिन...
आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस में मिला मैनेजर का शव, हत्या की आशंका |

आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस में मिला मैनेजर का शव, हत्या की आशंका |

उत्तरप्रदेश
आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस में मिला मैनेजर का शव, हत्या की आशंका | लखनऊ में आईपीएस अफसर के फार्म हाउस पर मैनेजर का शव मिला है। यहां पर 10 साल पहले चौकीदार की भी हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा आज तक नहीं हो सका है। ग्रामीण दोनों वारदातों को जोड़ कर देख रहे हैं। आईपीएस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। माल के अटारी व सुरतीखेड़ा गांव के बीच स्थित आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य के फार्म हाउस में मैनेजर विजय कुमार मौर्य (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फार्म हाउस के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं। अटारी व सुरतीखेड़ा गांव के बीच आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य का फार्म हाउस है। इसमें उन्होंने प्रबंधक के तौर पर अटारी के विजय कुमा...
खतौली के सियासी रण में आज चलेंगे शब्द बाण, सपा छोड़ भाजपा में शामिल होंगे धर्मसिंह सैनी |

खतौली के सियासी रण में आज चलेंगे शब्द बाण, सपा छोड़ भाजपा में शामिल होंगे धर्मसिंह सैनी |

उत्तरप्रदेश
खतौली के सियासी रण में आज चलेंगे शब्द बाण, सपा छोड़ भाजपा में शामिल होंगे धर्मसिंह सैनी | खतौली उप चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। आज भाजपा के लिए सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान धर्मसिंह सैनी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। वहीं गठबंधन के लिए चौधरी जयंत सिंह 13 गांव में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। खतौली उप चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। आज एक तरफ भाजपा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी और दूसरी तरफ गठबंधन के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह 13 गांव में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। इस दौरान खूब सियासी शब्द बाण चलेंगे। यहीं नहीं जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। खतौली उपचुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। मुजफ्फरनगर दंगे के मुकदमे में खतौली से दूसरी बार विधायक चुने गए विक्रम सैनी को सज...
विधेयक पर राज्यपाल की मंजूरी की समय सीमा तय नहीं कर सकते, केरल हाईकोर्ट ने खारिज की PIL |

विधेयक पर राज्यपाल की मंजूरी की समय सीमा तय नहीं कर सकते, केरल हाईकोर्ट ने खारिज की PIL |

देश-विदेश
विधेयक पर राज्यपाल की मंजूरी की समय सीमा तय नहीं कर सकते, केरल हाईकोर्ट ने खारिज की PIL | पीआईएल खारिज करते हुए केरल हाईकोर्ट ने कहा कि विधेयकों पर राज्यपाल कितने समय में फैसला करें, यह समय सीमा तय करने का काम उसका नहीं है। विधायिका यानी विधानसभा या संसद ही इस बारे में कोई कानून या नियम तय कर सकती है। केरल हाईकोर्ट ने विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को राज्यपाल की मंजूरी की समय सीमा तय करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस मांग से संबंधित जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी। पीआईएल खारिज करते हुए केरल हाईकोर्ट ने कहा कि विधेयकों पर राज्यपाल कितने समय में फैसला करें, यह समय सीमा तय करने का काम उसका नहीं है। विधायिका यानी विधानसभा या संसद ही इस बारे में कोई कानून या नियम तय कर सकती है। उत्तरांचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |...

जीआईसी बाराकूना में 12 सालों से भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद रिक्त |

उत्तराखण्ड
जीआईसी बाराकूना में 12 सालों से भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद रिक्त | अल्मोड़ा। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बाराकूना में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बच्चे विज्ञान की पढ़ाई कर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं पर इस विद्यालय में पिछले 12 वर्षों से भौतिक विज्ञान पढ़ाने वाले गुरु जी ही नहीं हैं। ऐसे में अभिभावकों का बच्चों को वैज्ञानिक बनाने का सपना पूरा कैसे हो पाएगा। जिले के धौलादेवी विकासखंड अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बाराकूना में वर्ष 2010 से भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है। एलटी संवर्ग में वर्ष 2015 से गणित शिक्षक और फरवरी 2022 से हिंदी शिक्षक का पद खाली है। शिक्षकों के खाली पदों पर अतिथि शिक्षक भी नियुक्त नहीं हैं। इस वजह से पठन-पाठन अधिक प्रभावित हो रहा है। व्यवस्था के तहत दूसरे विज्ञान विषय के शिक्षक भौतिक विज्ञान और अन्य शिक्षक हिंदी आदि पढ़ाते हैं। शिक्षकों की ...

फायर झोंक रहे मनचलों से नौवीं की छात्रा ने बचाई अपनी जान, सिखाया ऐसा सबक पुलिस ने भी दी शाबाशी |

उत्तराखण्ड, देहरादून
फायर झोंक रहे मनचलों से नौवीं की छात्रा ने बचाई अपनी जान, सिखाया ऐसा सबक पुलिस ने भी दी शाबाशी | रात करीब साढ़े आठ बजे कोचिंग से घर लौट रही नौवीं की छात्रा का रास्ता गली में खड़े दो मनचलों ने रोक लिया। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। अचानक इनमें से एक बदमाश ने तमंचा निकाला और छात्रा पर तान दिया। इससे पहले कि वह फायर करता छात्रा ने हाथ पकड़कर तमंचे का रुख ऊपर की ओर कर दिया। इससे फायर हवा में हुआ और घबराहट में वह पीछे की ओर गिर गई। अचानक वह उठी और मनचलों पर झपट पड़ी। यह देख दोनों भाग निकले। घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी स्थित शिवालिक एनक्लेव में हुई। नौवीं की छात्रा श्वेता (नाम बदला गया है) मंगलवार शाम करीब सात बजे कंप्यूटर कोचिंग गई थी। रात करीब सवा आठ बजे वह कोचिंग से निकली। घर से करीब 300 मीटर पीछे मोड़ के पास पहुंची तो अंधेरी गली में खड़े दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली। एक ने उ...
पांच महीने में पत्नी से भर गया दिल, नर्स से शादी करने के लिए उतारा मौत के घाट, लेकिन… |

पांच महीने में पत्नी से भर गया दिल, नर्स से शादी करने के लिए उतारा मौत के घाट, लेकिन… |

देश-विदेश
पांच महीने में पत्नी से भर गया दिल, नर्स से शादी करने के लिए उतारा मौत के घाट, लेकिन... | पुलिस ने बताया, स्वप्निल ने पांच महीने पहले ही पीड़ित प्रियंका क्षेत्रे से शादी की थी और दोनों मुलशी के कसर अंबोली गांव में किराए के मकान में रहते थे। महाराष्ट्र के पुणे से एक अस्पताल कर्मी द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने जहरीला इंजेक्शन देकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और इसे आत्महत्या साबित करने के लिए खतरनाक साजिश भी रची। हालांकि, मामला खुल गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया। अधिकारियों का कहना है कि 23 वर्षीय आरोपी की पहचान स्वप्निल सावंत के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स से प्यार हो गया था, जिससे वह शादी करना चाहता था। यही कारण है कि उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पांच महीने पहले ही हुई थी शादी पुलिस ने बताया, स्वप्निल ने पां...