Monday, August 17News That Matters

Author: ucnnews

अनाथ बच्चों के साथ सीएम ने मनाई दीवाली, महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व सीएम को भी दी बधाई |

अनाथ बच्चों के साथ सीएम ने मनाई दीवाली, महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व सीएम को भी दी बधाई |

उत्तराखण्ड
अनाथ बच्चों के साथ सीएम ने मनाई दीवाली, महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व सीएम को भी दी बधाई | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला और सुरेश गड़िया मौजूद रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में 'अपना घर ' बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने 'अपना घर' में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रह...
सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे |

सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे |

उत्तराखण्ड
सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे | प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। सूर्य ग्रहण के चलते आज सुबह करीब 4:00 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं होगी। 19 नवंबर को बदरीनाथ, 27 अक्तूबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 26 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। अब तक चारधामों में 44 लाख से अधि...
ट्राली से बस के टकराने से 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख

ट्राली से बस के टकराने से 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख

राष्ट्रीय
रीवा,  मध्‍य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। रीवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सीएम शिवराज ने जताया गहरा दुख मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर को लेकर गहरा दुख जताया है। सीएम शिवराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना के बारे में बताया। मप्र सरकार मृतकों के पार्थिव शरीर को प्रयागराज भेजेगी। उत्‍तर प्रदेश के सीएम य...
उत्तराखंड में हुआ हादसा, चमोली में भूस्खलन की चपेट में आए तीन मकान, परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तराखंड में हुआ हादसा, चमोली में भूस्खलन की चपेट में आए तीन मकान, परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
चमोली जिले के थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में शनिवार तड़के पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद गिरे बोल्डरों से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक मकान के ऊपर भारी बोल्डर गिरा, जिससे मकान में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थल पर पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। चारों शव मलबे से बाहर निकाल दिए गए हैं। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी थराली में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थराली के पटवारी चंद्रसिंह बुटोला ने बताया तहसील के पैनगढ़ गांव के ऊपर लगातार हो रहे भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। एक भारी बोल्डर चट्टान से निकलकर आवासीय क्षेत्र के ऊपर गिर गया। जिससे बोल्डर की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ...
अमित शाह लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें- पीएम मोदी

अमित शाह लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें- पीएम मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  भारत के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी उन पर एक वीडियो जारी किया गया है। अमित शाह लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें- पीएम मोदी पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अमित शाह को जन्मदिन की बधाई! भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वह हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।' अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने जारी किया वीडियो अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। ट्वीट कर कहा गया है, 'जनप्रिय राजनेता, अद्भुत ...
सीएम योगी बोले- अयोध्या दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा

सीएम योगी बोले- अयोध्या दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। शुक्रवार रात सीएम आवास पर अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष रिकॉर्ड दीये जलने से यह आयोजन वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंगों का प्रतीकात्मक चित्रण भी होगा। प्रधानमंत्री की ओर से सरयू की आरती भी उतारी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन अवसरों पर समयानुकूल सुमधुर भजन, आरती, मानस की चौपाइयां व दोहा का गायन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनसे समारोह और अधिक शोभायमान और अविस्मरणीय होगा।उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह से पहले पूरे अयोध्या जिले में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए।किसी भी श्रद्धालु अथवा पर्यटक को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। मुख्यमं...
सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट की बाल मिठाई और पहाड़ी टोपी

सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट की बाल मिठाई और पहाड़ी टोपी

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा था। प्रधानमंत्री शुक्रवार को उत्‍तराखंड पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। जिसके बाद पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुए और यहां से सुबह  8:50 बजे पीएम मोदी दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए। सीएम धामी ने पीएम को भेंट की बाल मिठाई और पहाड़ी टोपी बदरी-केदार से लौटते हुए दिल्ली जाने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री को उत्तराखंंड के अल्‍मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट की। मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को पहाड़ी टोपी भी भेंट की। 3400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ और ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का किया शिलान्यास

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केदारनाथ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। खास बात ये है कि यह रोपवे केदारनाथ धाम तक करीब 9.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा। दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा। वहीं, केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल  गए। वहां से लौटकर पीएम ने पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद राज्य सरकार की यह कोशिश होगी कि र...
अनिल देशमुख की जमानत पर आज कोर्ट सुना सकती है फैसला

अनिल देशमुख की जमानत पर आज कोर्ट सुना सकती है फैसला

देश-विदेश
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत पर आज विशेष कोर्ट फैसला सुना सकती है। यह मामला भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस से जुड़ा है। मनी लांड्रिंग केस में उन्हें जमानत मिल चुकी है। दोनों मामलों में जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आ सकते हैं। सीबीआई उनके खिलाफ भ्रष्टाचार व मंत्री पद के दुरुपयोग के मामले की जांच कर रही है। 71 साल के देशमुख को ईडी द्वारा दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 4 अक्तूबर को जमानत दे दी है। विशेष सीबीआई जज एसएच ग्वालानी ने गुरुवार को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी कर ली थी और उस पर आदेश सुरक्षित रखा था। पिछले साल 2 नवंबर को गिरफ्तार हुए थे देशमुख राकांपा नेता अनिल देशमुख को 2 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। पिछले सप्ताह उन्हें कोरोनरी एंजियाग्राफी के लिए मुंबई के निजी अस्पताल में...

अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर उन्होंने ड्यूटी पर जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देश-विदेश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचे। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर उन्होंने ड्यूटी पर जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शाह ने कहा, मातृभूमि की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले पुलिस के जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। अमित शाह ने कहा, आज हमारा देश हर दिशा में प्रगति करता हुआ दिखाई दे रहा है। देशभर की पुलिस फोर्स और CAPF के 35,000 से ज्यादा जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शाह ने कहा आगे कहा, देश की आंतरिक सुरक्षा में सकारात्मक बदलाव आया है। पहले पूर्वोत्तर, कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी घटनाएं होती थीं। पहले सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार दिए जाते थे, अब युवाओं को उनकी प्रगति के लिए विशेष अधिकार दिए जाते हैं। पहले पत्थर फेंकने में...