Tuesday, August 18News That Matters

Author: ucnnews

छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोले जाने की तैयारी

छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोले जाने की तैयारी

उत्तराखण्ड
रुद्रपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोले जाने की तैयारी की जा रही है राज्यभर से अब तक सिर्फ 98 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। विभाग की ओर से पूर्वदशम, दशमोत्तर व ईबीसी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। बीते वर्ष राज्य से डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं ने समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना का लाभ लिया था। इस वर्ष सिर्फ 98 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक थी। कम आवेदन आने के चलते समाज कल्याण विभाग की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाने का पत्र भेजा जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि छात्रवृत्ति...
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देकर जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देकर जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की

देश-विदेश
जम्मू, जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर गत सोमवार को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देकर जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की। विशेष आरती में शामिल होकर गृहमंत्री ने जम्मू व कश्मीर में आतंकवाद के पूरी तरह खात्मे, शांति बहाली के लिए प्रार्थना की। मां भगवती का आशीर्वाद लेने के बाद गृहमंत्री श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रद्धालुओं से भी मिले। गृहमंत्री ने इस दौरान बोर्ड सदस्यों के साथ चाय नश्ता भी किया। सीइओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने गृहमंत्री को भवन के आसपास चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। कुछ ही देर में गृहमंत्री हेलीकाप्टर पर बैठ हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वह राजौरी के लिए रवाना हो जाएंगे। राजौरी में जहां गृहमंत्री की जनसभा का आयोजन किया गया है, वहां अभी से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया...
सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन

सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन

उत्तरप्रदेश
जगतजननी मां आदिशक्ति की आराधना के विशिष्ट अवसर शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीठ की परंपरा का निर्वहन कर अपने ध्येय को और मजबूती दी। मंगलवार सुबह नवरात्र की नवमी पर सीएम योगी ने विधि विधान से कन्या पूजन कर मातृशक्ति की आराधना की। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परम्परा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया। कन्या पूजन अनुष्ठान में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने मठ के प्रथम तल पर स्थित भोजन कक्ष में श्रद्धाभाव से परंपरागत रूप से पीतल के परात में, चांदी के लोटे में भरे जल से नौ कुंवारी कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके मस्तक पर रोली, चंदन, दही, अक्षत, दूर्वा का तिलक लगाया। चुनरी ओढ़ाकर, उपहार ए...

दीपक का कटा सिर पहुंचा गांव, परिजनों व ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

उत्तरप्रदेश
दीपक का सिर जैसे ही गांव पर पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उधर, परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले हुए हैं। बता दें कि कि मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी (20) की एक सप्ताह पहले गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। दीपक की सिर कटी लाश जंगल से बरामद की गई थी। बताया गया कि घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर गड्ढे के अंदर प्लास्टिक के कट्टे से दीपक का सिर बरामद किया गया है। सात दिन बाद बरामद हुआ सिर दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने दीपक का कटा सिर सातवें दिन एक गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को कटा सिर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि परिजन प...
दशहरा पर्व पर त्रिवेणी घाट पर 50 फीट का रावण के पुतले का होगा दहन

दशहरा पर्व पर त्रिवेणी घाट पर 50 फीट का रावण के पुतले का होगा दहन

उत्तराखण्ड
दशहरा पर्व पर इस बार त्रिवेणी घाट पर 50 फीट के रावण, 45-45 फीट के कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन होगा। मुजफ्फरनगर से आई टीम ने 5 अक्तूबर को आयोजित दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार किए हैं। बीते डेढ़ महीने से इनकी टीम इन पुतलों को बनाने में जुटी हुई थी। इसके अलावा टीम ने दुर्गा मंदिर स्थित आईडीपीएल मैदान के लिए 60 फीट के रावण का पुतला तैयार किया है। लक्ष्मणझूला स्थित किरमोला घाट के लिए टीम के कारीगरों ने 50 फीट रावण और 25-25 फीट के कुंभकरण और मेघनाद का पुतला तैयार किया हुआ है। 5 अक्टूबर की सुबह इन सभी पुतलों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाएगा। मोतीमहल सराफा बाजार मुजफ्फरनगर निवासी सफीक अहमद ने बताया कि वर्ष 1964 से उनके वालिद रियाजुद्दीन रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला बनाते थे। जब वह और उनके भाई रफीक अहमद छोटे थे तो वह भी यहां आकर अपने प...
सौम्यकाशी रोट्रेक्ट क्लब उत्तरकाशी  द्वारा आयोजित ”  नवजात शिशुओं को बेबी कम्बल,  बेबी सूट तथा जॉनसन बेबी किट प्रदान किए गए

सौम्यकाशी रोट्रेक्ट क्लब उत्तरकाशी द्वारा आयोजित ” नवजात शिशुओं को बेबी कम्बल, बेबी सूट तथा जॉनसन बेबी किट प्रदान किए गए

उत्तराखण्ड
सौम्यकाशी रोट्रेक्ट (रोटरी) क्लब उत्तरकाशी द्वारा आयोजित "नवजात शिशु मुस्कान" कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में ग्राम कामर के  विनीता एवं अनिल , ग्राम जसपुर (मरगांव) के राधा राणा एवं आशीष राणा, ग्राम महेड़ा के ललिता गंभीर सिंह ,ग्राम टिपरी के यशोदा एवं सुनील सिंह तथा ग्राम बौन के सोनम बिष्ट एवं गोविंद सिंह के आज जन्में नवजात शिशुओं को बेबी कम्बल, बेबी सूट तथा जॉनसन बेबी किट प्रदान किए गए । इस अवसर पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक श्री बी0एस0 रावत, डॉक्टर प्रेम पोखरियाल ,रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार नौटियाल, सचिव डॉ महेंद्र पाल परमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती मुक्ता गौड़, रोटरी क्लब के श्री अजय पुरी, प्रताप सिंह बिष्ट 'संघर्ष', उमेश प्रसाद बहुगुणा श्रीमती रजनी चौहान, रमा डोभाल, सुनीता बिष्ट ,लीला कुड़ियाल, डॉ0 सौम्य बिष्ट, डॉ0 नंदिनी सिंह तथा ...
उत्तराखंड के जिले पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी को अब वायु सेना को सौंपी जाएगी

उत्तराखंड के जिले पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी को अब वायु सेना को सौंपी जाएगी

उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़, उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी को अब वायु सेना का सौंपे जाने की चर्चा है। चीन सीमा से लगे क्षेत्र में बनी इस हवाई पट्टी का सामरिक महत्व काफी अधिक है। ऐसे में इस संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। नैनी सैनी हवाई पट्टी का यूं तो उद्घाटन उत्तर प्रदेश में रहते हुए 24 जनवरी 1994 को हो गया था। तत्कालीन यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम नबी आजाद ने विशाल समारोह के बीच इसका उद्घाटन किया किया था। उसी दिन उन्होंने पिथौरागढ़ को मिनी कश्मीर भी बताया था। लेकिन दुर्भाग्य की बात ये रही कि इस हवाई पट्टी से हवाई सेवा प्रारंभ नहीं हो सकी । हवाई सेवा के लिए 26 वर्षों का इंतजार करना पड़ा। बाद में हवाई पट्टी का विस्तार किया गया। हवाई पट्टी की लंबाई 1600 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर की गई । पूर्व में यह लगभग 13 ...
मुलायम सिंह की हालत गंभीर, शिवपाल यादव बोले- अगले 24 घंटे काफी अहम

मुलायम सिंह की हालत गंभीर, शिवपाल यादव बोले- अगले 24 घंटे काफी अहम

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, किडनी तथा यूरीन इन्फेक्न के कारण लम्बे समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य रविवार शाम से लगातार खराब होता जा रहा है। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर लो हो जाने से उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मुलायम सिंह यादव के पास रविवार शाम से ही मौजूद उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि अब 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। यहां पर कई डाक्टर उनकी देखरेख में लगे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रविवार देर शाम से तबीयत काफी खराब हो गई। बीते दो वर्ष से बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर होने पर सोमवार सुबह से उनको आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आक्सीजन का लेवल काफी कम होने से उनको सांस लेने ...
जब ईरानी विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, वायुसेना ने घेरा पर नहीं माना पायलट|

जब ईरानी विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, वायुसेना ने घेरा पर नहीं माना पायलट|

देश-विदेश
जब ईरानी विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, वायुसेना ने घेरा पर नहीं माना पायलट| ईरानी विमान का चालक दल अपने देश की सुरक्षा व विमानन एजेंसियों के सतत संपर्क में था, इसलिए वह विमान जयपुर या चंडीगढ़ में उतारने को तैयार नहीं हुआ। इसके साथ ही दिल्ली की ओर बढ़ रहे विमान को पायलट ने चीन की ओर मोड़ दिया। आज सुबह भारतीय हवाई क्षेत्र में अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। ईरान की राजधानी तेहरान से चीन जा रहे विमान में बम की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों व वायुसेना (IAF) हाईअलर्ट मोड में आ गईं। वायुसेना ने अलर्ट मिलते ही अपने दो लड़ाकू विमान उसके पीछे लगा दिए थे।पायलट विमान को दिल्ली में उतारना चाहता था, लेकिन उसे जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने को कहा गया, इस पर वह नहीं माना। आज सुबह यह ईरान की महान एयरलाइंस का यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू के लिए उड़ा था। जब यह भारती...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जगह पर पूजा पंडालों के निर्माण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जगह पर पूजा पंडालों के निर्माण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की

उत्तरप्रदेश
लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार बढ़ती दुर्घटना के बीच में सभी का संज्ञान लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद मार्मिक अपील भी कर रहे हैं। भदोही के सहसेपुर में दुर्गा पूजा के पंडाल में जनरेटर के शार्ट सर्किट से लगी आग में पांच की मौत की घटना के बाद से बेहद मर्माहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी जगह पर पूजा पंडालों के निर्माण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही भदोही के सहसेपुर के दुर्गा पंडाल में आग लगने के कारण हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी जगह पर पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि प्रशासन आयोजन ...