Tuesday, August 18News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। पांच और छह अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कई दिनों से मौसम शुष्‍क बना हुआ है। पंजाब, चंड़ीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से मानसून विदा हो चुका है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक उत्‍तराखंड से मानसून की विदाई होने की उम्मीद जताई है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के भी कई क्षेत्रों से मानसून लौट चुका है। उत्तराखंड समेत 19 प्रदेशों में इस बार सामान्य वर्षा इस बार मानसून काल में देश में औसत से छह प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। उत्तराखंड समेत 19 प्रदेशों में सामान्य, 10 में सामान्य से अधिक, एक में बहुत अधिक और छह रा...
सीएम शिंदे को धमकी देने वाला गिरफ्तार, लोनावाला के होटल में हत्या की साजिश का किया था दावा |

सीएम शिंदे को धमकी देने वाला गिरफ्तार, लोनावाला के होटल में हत्या की साजिश का किया था दावा |

देश-विदेश
सीएम शिंदे को धमकी देने वाला गिरफ्तार, लोनावाला के होटल में हत्या की साजिश का किया था दावा | एक दिन पहले पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया था। आरोपी का दावा था कि लोनावाला के एक होटल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हत्या की साजिश रची गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, आरोपी के बारे में उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में सुरक्षा के सभी पहलुओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/many-big-leaders-including-former-prime-minister-manmohan-singh-pm-...
मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं, किडनी देने पहुंचा बीएचयू का छात्र |

मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं, किडनी देने पहुंचा बीएचयू का छात्र |

देश-विदेश
मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं, किडनी देने पहुंचा बीएचयू का छात्र | मुलायम सिंह यादव की हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। जिसे देखकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का छात्र आशुतोष सिंह अपनी किडनी मुलायम सिंह को देने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, सोमवार को अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में ही मौजूद हैं। मेदांता अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं और उनका...
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के गर्जिया जोन में सैलानियों की आवाजाही फिर शुरू हो जाएगी।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के गर्जिया जोन में सैलानियों की आवाजाही फिर शुरू हो जाएगी।

उत्तराखण्ड
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के गर्जिया जोन में सैलानियों की आवाजाही फिर शुरू हो जाएगी। 15 नवंबर 2020 को कॉर्बेट पार्क का नया पर्यटन जोन गर्जिया शुरू किया गया था। एनटीसीए से अनुमति नहीं लिए जाने की वजह से डेढ़ साल बाद गर्जिया जोन को बंद कर दिया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के गर्जिया जोन में सैलानियों की आवाजाही फिर शुरू हो जाएगी। इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मंजूरी मिल गई है। अब इसी पर्यटन सीजन में इस जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। 15 नवंबर 2020 को कॉर्बेट पार्क का नया पर्यटन जोन गर्जिया शुरू किया गया था। एनटीसीए से अनुमति नहीं लिए जाने की वजह से डेढ़ साल बाद गर्जिया जोन को बंद कर दिया गया। जोन को खोलने के लिए पर्यटन कारोबारी आंदोलित थे। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि कि अब एनटीसीए की ओर से गर्जिया जोन को अनुमति मिल गई है। यह भी प...
तो ये है उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमस्खलन की वजह, बढ़ने लगी वैज्ञानिकों की चिंता |

तो ये है उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमस्खलन की वजह, बढ़ने लगी वैज्ञानिकों की चिंता |

उत्तराखण्ड
तो ये है उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमस्खलन की वजह, बढ़ने लगी वैज्ञानिकों की चिंता | केदारनाथ क्षेत्र में पिछले एक माह के भीतर हिमस्खलन की तीन घटनाओं ने सरकार के साथ-साथ वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की घटनाएं सितंबर-अक्तूबर में होने से वैज्ञानिक चिंतित हैं। शनिवार को हुए ताजे हिमस्खलन को लेकर वाडिया इंस्टीट्यूट के दो वैज्ञानिकों विनीत कुमार और मनीष मेहता की टीम आज केदारनाथ अध्ययन के लिए जाएंगी। हालांकि, इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते जहां गर्मी और बारिश में बदलाव देखने को मिल रहा, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सितंबर-अक्तूबर माह में ही बर्फबारी होने से हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कालाचॉद सांई का मानना है कि फिल...
बस कुछ देर में: सबसे पहले इन शहरों में शुरू होगी सर्विस; इतनी होगी स्पीड|

बस कुछ देर में: सबसे पहले इन शहरों में शुरू होगी सर्विस; इतनी होगी स्पीड|

देश-विदेश
बस कुछ देर में: सबसे पहले इन शहरों में शुरू होगी सर्विस; इतनी होगी स्पीड| 5G सर्विस लॉन्च होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। आज नई दिल्ली में India Mobile Congress (IMC) 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में आधिकारिक तौर पर 5G टेलीकॉम सर्विस को लॉन्च किया जाना है। इस कार्यक्रम में भारत में तीन प्रमुख टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर - रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया (वीआई), और एयरटेल - भारत में 5G टेक्नोलॉजी की क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तकनीकी डेमो भी दिखाएंगे। यह उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ एक मोबाइल नेटवर्क से कहीं अधिक है। 5G ऐसे कई उपयोग के मामलों को सक्षम कर सकता है जो वायरलेस नेटवर्क के साथ पहले कभी संभव नहीं थे। उपभोक्ता डोमेन में भी, 5G क्लाउड गेमिंग जैसे उपयोग के मामलों को सक्षम करके एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है, जिसे दूरसंचार कंपनियां मुद्रीकरण करने की उत्सुकता से मांग ...
शिमला में दर्दनाक हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, तीन की मौत |

शिमला में दर्दनाक हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, तीन की मौत |

himachal pradesh
शिमला में दर्दनाक हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, तीन की मौत | शिमला के ढली थाना इलाके के छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ढली थाना इलाके के छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/pulkit-also-had-a-condition-for-...
नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट |

नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट |

मनोरंजन
नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट | टेलीविजन जगत का सबसे मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही लोगों की पसंद रहा है। दर्शक इस शो के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बॉस के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी पहले की ही तरह बनी हुई है। सीजन 15 के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। आज फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है। एक अक्तूबर से कलर्स पर बिग बॉस 16 का प्रसारण किया जाएगा। इसी बीच शो से पहले अब इस सीजन की थीम सामने आ गई है। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं इस सीजन कैसा होगा बिग बॉस का नया घर- टीवी जगत के इस बहुचर्चित और विवादित रियलिटी शो के इस सीजन की थीम सर्कस है। बिग बॉस 16 की इस थीम को ध्यान में रखते हुए शो के आर्ट डायरेक्टर उमंग कुमार ने काफी खूबसूरती से इस सीजन ...
आज से टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन में देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा |

आज से टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन में देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा |

मनोरंजन
आज से टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन में देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा | आज से टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन की वापसी होने जा रही है। सलमान खान आज 'बिग बॉस 16' का आगाज करेंगे और दर्शकों को इस सीजन में हिस्सा लेने वाले सितारों से मिलवाएंगे। इस सबके बीच फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में किन सेलेब्स को कैद किया जाएगा। 'बिग बॉस 16' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फाइनल 14 कंटेस्टेंट घर में एंट्री ले चुके हैं। ऐसे में फाइनल कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कि इस बार बीबी हाउस में कौन से सेलेब्स धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। साजिद खान डायरेक्टर और फराह खान के भाई साजिद खान भी इस बार 'बिग बॉस' में नजर आने वाले हैं। साजिद मीटू के आरोप के बाद चर्चा में आ गए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में...
केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, देखिए हिमस्खलन का भयावह वीडियो|

केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, देखिए हिमस्खलन का भयावह वीडियो|

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, देखिए हिमस्खलन का भयावह वीडियो| बताया जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था, जिससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। आज यानी शनिवार सुबह छह बजे हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की यह घटना हुई। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/now-the-weather-is-clear-in-uttarakhand-the-movement-of-vehicles-sta...