Wednesday, August 19News That Matters

Author: ucnnews

पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा देंगे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह

पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा देंगे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह

देश-विदेश
लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद का कार्यभार सोमवार को संभालने के बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक से पहले भूपेंद्र सिंह ने मंत्री पद छोड़ दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट से इसकी जानकारी भी स्वयं ही दी है। लखनऊ के लोक भवन में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से ही पहले ही भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बन कर लखनऊ पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिलकर मंत्री पद से इस्त...
पिता की हैवानियत और सामने पड़ी मां और बहन की लाश देखकर बिट्टो की पुकार थी अंकल-आंटी हमें बचा लो पापा ने मम्मी को मार दिया दीदी को काट रहे हैं…बचा लो…बचा लो…।

पिता की हैवानियत और सामने पड़ी मां और बहन की लाश देखकर बिट्टो की पुकार थी अंकल-आंटी हमें बचा लो पापा ने मम्मी को मार दिया दीदी को काट रहे हैं…बचा लो…बचा लो…।

उत्तराखण्ड
पिता की हैवानियत और सामने पड़ी मां और बहन की लाश देखकर बिट्टो की पुकार थी अंकल-आंटी हमें बचा लो पापा ने मम्मी को मार दिया दीदी को काट रहे हैं...बचा लो...बचा लो...। अंकल-आंटी हमें बचा लो पापा ने मम्मी को मार दिया है। दीदी को काट रहे हैं...बचा लो...बचा लो...। घर के अंदर पिता की हैवानियत और सामने पड़ी मां और बहन की लाश देखकर यह पुकार थी सबसे छोटी बेटी अन्नपूर्णा उर्फ बिट्टो की। इसे सुना बाहर से गुजर रहे सुशील जायसवाल और उनकी पत्नी ने। लेकिन, वह समझ ही नहीं पाए कि बिट्टो आखिर ऐसा क्यों कर रही है। सुशील दुखी होते हुए बताते हैं कि उन्हें जिंदगी भर इस बात का मलाल रहेगा कि जिन्हें वह अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे, उनकी पुकार को वह समझ नहीं पाए। सुशील ने बताया कि काश अगर वह उसी वक्त किसी को बुलाकर दरवाजा तोड़ देते तो शायद कुछ जिंदगियां बच जाती। उन्होंने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब सात बज...
मनीष सिसोदिया के लॉकर की भी जांच करेगी सीबीआई, PNB बैंक के बाहर मीडिया का जमावड़ा

मनीष सिसोदिया के लॉकर की भी जांच करेगी सीबीआई, PNB बैंक के बाहर मीडिया का जमावड़ा

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली, दिल्ली में नई आबकारी नीति पर छिड़ा घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली की नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के मामले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर को सीबीआई खंगालेगी। बैंक के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया है। गौरतलब हो कि गाजियाबाद के वसुन्धरा सेक्टर-4 में मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी का पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर है। बताया जा रहा है कि यहां सीबीआई बैंक लॉकर की जानकारी खंगालेगी। सीबीआई के पहुंचने से पहले ही बैंक के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया है। अनुमान है कि 11 बजे मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी के साथ सीबीआई की टीम यहां पहुंचेगी। वसुंधरा स्थित इसी बैंक में है मनीष सिसोदिया का लॉकर। बता दें कि मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है कि 'सीबीआई हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे के छापे में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी क...
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बोले-हां मैंने बेटे-बहू को नौकरी पर लगाया, हर कुंजवाल मेरा रिश्तेदार नहींं |

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बोले-हां मैंने बेटे-बहू को नौकरी पर लगाया, हर कुंजवाल मेरा रिश्तेदार नहींं |

उत्तराखण्ड
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बोले-हां मैंने बेटे-बहू को नौकरी पर लगाया, हर कुंजवाल मेरा रिश्तेदार नहींं | पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मेरा बेटा बेरोजगार था, मेरी बहू बेरोजगार थी, दोनों पढ़े-लिखे थे। अगर डेढ़ सौ से अधिक लोगों में मैंने अपने परिवार के दो लोगों को नौकरी दे दी तो कौन सा पाप किया। उत्तराखंड विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल में हुई भर्तियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। दोनों के कार्यकाल के दौरान विधानसभा में नियुक्ति पाए लोगों की सूची इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल का कहना है कि उन्हें यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बेटे और बहू को विधानसभा में उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी पर लगाया। अमर उजाला से बातचीत में पूर्व विस अध्...
देहरादून में बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए।

देहरादून में बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए।

उत्तराखण्ड
देहरादून में बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। देहरादून में पिछले दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस दौरान राजपुर के काठ बंगला में एक घर की छत ढह गई, जिसके मलबे में तीन लोग दब गए। बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक तीन जिंदगियां खत्म हो गई। ' देहरादून में बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती आवास ढहने से कुछ लोगों की मलबे में दबने की घटना होने पर जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/advisory-issued-by-the-meteorological-depar...
देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की की गयी निर्मम तरीके से हत्या

देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की की गयी निर्मम तरीके से हत्या

उत्तराखण्ड, क्राइम
देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की की गयी निर्मम तरीके से हत्या | देहरादून में सोमवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो देखा उससे पुलिस भी सन्न रह गई। कमरे से लेकर किचन तक खून ही खून था। पांच लाशों को देख लोग सिहर उठे। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई है। महेश मूल रूप से बांदा का रहने वाला है। आरोपी देहरादून के रानीपोखरी में शांति नगर इलाके में रहता था। सोमवार सुबह पुलिस को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की सूचना मिली। आनन-फानन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ ...
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी ,ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना |

मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी ,ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना |

उत्तराखण्ड
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी ,ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना | मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को द...
मन की बात’ के जरिए आज फिर देशवासियों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- हर ओर दिखा देशभक्ति का जज्बा

मन की बात’ के जरिए आज फिर देशवासियों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- हर ओर दिखा देशभक्ति का जज्बा

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 92वें एपिसोड को सबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने के लिए देशवासियों की सराहना की। रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर हमने देश की सामूहिक शक्ति के देखा को देखा। इस दौरान हमें एक चेतना की अनुभूति हुई। इतना बड़ा देश, इतनी विविधताएं, लेकिन जब बात तिरंगा फहराने की आई, तो हर कोई, एक ही भावना में बहता दिखाई दिया। तिरंगामय हुआ मेरा कार्यालय- पीएम मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगस्त के इस महीने में आप सभी के पत्रों, संदेशों और कार्ड ने मेरे कार्यालय को तिरंगामय कर दिया है। मुझे ऐसा शायद ही कोई पत्र मिला हो, जिस पर तिरंगा न हो, या तिरंगे और आजादी से जुड़ी बात न हो। आजादी के इस महीने में हमारे पूरे देश में अमृ...
नैनीताल क्लब के शैले हॉल में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे CM Dhami

नैनीताल क्लब के शैले हॉल में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे CM Dhami

उत्तराखण्ड
नैनीताल,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अगस्त रविवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुये वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि रविवार दोपहर 2ः45 बजे मुख्यमंत्री धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर अपराह्न 3ः30 बजे कैलाखान हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 3ः45 बजे नैनीताल क्लब के शैले हॉल में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शाम छह बजे से सात बजे तक स्थानीय भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रविवार को मोदी @ 20 विषय को लेकर आयोजित, जिला सेमिनार में प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल मुख्य वक्ता होंगे। सेमिनार में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व विधायक सरिता आर्य भी उपस्थित रहेंगी। शनिवार को नैनीताल क्लब में विधायक तथा मं...
मानसून एक बार फिर से उत्तराखंड में सक्रिय, छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मानसून एक बार फिर से उत्तराखंड में सक्रिय, छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तराखण्ड
देहरादून : मानसून एक बार फिर से उत्तराखंड में सक्रिय होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन यानी रविवार व सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इन छह जिलों में खतरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मलबा आने से बंद गंगोत्री हाईवे खुला रविवार की सुबह गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर में चाचा भतीजा होटल के पास मलबा आने से बंद हो गया था। बारिश रुकते ही यहां मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया और यातायात सुचारू किया गया। भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बयान जारी कर बताया कि रविवार व सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं - कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना बन रही है। भारी से ब...