Wednesday, August 19News That Matters

Author: ucnnews

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बड़े स्तर पर किए तबादले, 13 इंस्पेक्टर और 16 दरोगा बदले

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बड़े स्तर पर किए तबादले, 13 इंस्पेक्टर और 16 दरोगा बदले

देश-विदेश
देहरादून : देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बड़े स्तर पर थाना व चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। सूची में 13 निरीक्षक व 16 चौकी प्रभारियों के नाम तबादला लिस्ट में 13 निरीक्षक व 16 चौकी प्रभारी हैं। जिसके तहत पुलिस लाइन व एसएसपी कार्यालय में तैनात निरीक्षक व उप निरीक्षकों को मैदान में उतारा गया है। जबकि थाना चौकी में जमे निरीक्षक व उप निरीक्षकों की ड्यूटी कार्यालय में लगाई गई है।...
राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किया गया; 6 गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किया गया; 6 गिरफ्तार

देश-विदेश
नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त से पहले गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। वहीं पुलिस ने तस्करी में शामिल 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। वहीं  दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हाई अलर्ट जारी पुलिस का ऐसा मानना है कि 15 अगस्त से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरोपित बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले आईबी ने एक रिपोर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिया था। ...
सांसद रविकिशन स्वतंत्रता दिवस लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में झंडारोहण करके मनाएंगे

सांसद रविकिशन स्वतंत्रता दिवस लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में झंडारोहण करके मनाएंगे

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, सांसद रविकिशन इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में झंडारोहण करके मनाएंगे। वह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वहां आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। जानकारी देते हुए सांसद ने कहा कि लदंन के उच्चायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में स्वतंत्रता दिवस के दिन नेवी शिप तरंगिनी कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जिसमें शामिल होने का आमंत्रण उन्हें प्राप्त हुआ है। 4725 रेलकर्मियों के घर फहराया झंडा, 21 स्टेशनों पर लहरा रहा तिरंगा स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन ही 4725 रेलकर्मियों के घर झंडा फहर गया। 21 रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा लहराने लगा है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 46816 रेल कर्मचारियों को तिरंगा झंडा उपलब्ध करा दिया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त तक सभी...
बांडीपोरा के रहने वाले बिहार के श्रमिक युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी

बांडीपोरा के रहने वाले बिहार के श्रमिक युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी

देश-विदेश
श्रीनगर, कश्मीर में गूंजते राष्ट्रभक्ति के गीत, हर घर पर लहराता तिरंगा और हिंदोस्तान जिंदाबाद के गूंजते नारे सुन आतंकवादी बौखला-से गए हैं। स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में खलल डालने के लिए आतंकवादी किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। लोगों में दहशत पैदा करने के इरादे से आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग के तहत दूसरे राज्य के गरीब श्रमिक नौजवान की जान ले ली। हत्या की यह घटना कश्मीर के बांडीपोरा जिले की है। इस वर्ष अब तक आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग के तहत कश्मीर में 25 लोगों की हत्या की है। बांडीपोरा के सोदनारा सुबल में रहने वाले बिहार के श्रमिक युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी। श्रमिक की पहचान मोहम्मद अमरेज 19 पुत्र मोहम्मद जलील निवासी मधेपुरा बेसरह बिहार के तौर पर हुई है। पुलिस आतंकवादियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अ...
हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रुद्रपुर में युवाओं का उत्साह बढ़ाया

हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रुद्रपुर में युवाओं का उत्साह बढ़ाया

उत्तराखण्ड
रुदपुर, हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम में बुधवार को पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रुद्रपुर में युवाओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम करीब एक घण्टे देरी से सुबह आठ बजे शुरू हुआ। भारत माता की जयघोष के साथ जगतपुरा से शुरू हुई हर घर तिरंगा प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दिखाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हर घर तिरंगा प्रभातफेरी के शुभारंभ पर कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जा रहा है। हर घर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से तिरंगा लगाए जाने के प्रण को पूरा किया जाएगा। इसमें सभी वर्गों की समान भागेदारी है। देश प्रेम के गीतों के साथ आगे बढ़ी प्रभातफेरी मुख़र्जी नगर, ट्रांजिट कैम्प, शिवनगर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय भाजप...
शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा- अगले छह महीने में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा

शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा- अगले छह महीने में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रदेश में प्रत्येक सरकारी विद्यालय पर अब शासन और शिक्षा महानिदेशालय की सीधी नजर रहेगी। उच्चाधिकारी अपने कार्यालयों से विद्यालयों का आनलाइन निरीक्षण कर सकेंगे। यह सब विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से होगा। शिक्षा विभाग ने इस केंद्र की स्थापना को आइटी कंपनी कान्वेजीनियस के साथ अनुबंध किया है। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि अगले छह महीने में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। गुजरात एवं गोवा के बाद तीसरा राज्‍य बनेगा उत्तराखंड शिक्षा मंत्री डा रावत ने बताया कि शिक्षा महानिदेशालय में समीक्षा केंद्र की स्थापना की जाएगी। गुजरात एवं गोवा के बाद उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य बन जाएगा, जहां आधुनिक तकनीकी युक्त विद्या समीक्षा केंद्र होगा। रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सरकार ने उठाया कदम शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर अधिक विश्व...
आज दिल्ली दौरे पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में होंगे शामिल

आज दिल्ली दौरे पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में होंगे शामिल

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर यानी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार वह दोपहर लगभग 3.10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में शामिल होंगे। वहीं, गुरुवार को योगी आद‍ित्‍यनाथ नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री की वहां भाजपा के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार भेंट भी प्रस्तावित है। जगदीप धनखड़ को म‍िले थे 528 वोट उपराष्‍ट्रपत‍ि के चुनाव में कुल 725 वोट पड़े थे। इनमें से धनखड़ को 528 वोट मिले और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट। 15 वोट अवैध पाए गए। इस तरह धनखड़ ने विपक्षी उम्मीदवार को 346 मतों से पराजित किया है, उन्हें 74.36 प्रतिशत वोट मिला। नए उप राष्‍ट्रपत‍ि जगदीप धनखड़ के बारे में जानें सबकुछ जगदीप धनखड़ का...
मुख्‍यमंत्री योगी ने आज आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षा बंधन पर्व के एक द‍िन पूर्व प्रदेश को 150 बीएस 6 बसों की सौगात दी

मुख्‍यमंत्री योगी ने आज आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षा बंधन पर्व के एक द‍िन पूर्व प्रदेश को 150 बीएस 6 बसों की सौगात दी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, आजादी का अमृत महोत्सव पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी बुधवार को आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और बस स्टैंड का उद्घाटन किया। साथ ही उन्‍होंने 150 नई BS-6 डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर जिले के लिए दो बसें आवंटित की जाएंगी। इस मौके पर सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को परिवहन के विकास कार्य समर्पित क‍िए। सीएम योगी ने कहा क‍ि जब 150 नई बसें शुरु करने का प्रस्‍ताव मेरे पास आया तो मैंने कहा क‍ि रक्षाबंधन के द‍िन से इन बसों के संचालन के ल‍िए कोई अच्‍छा द‍िन नहीं हो सकता है। इसल‍िए मैंने सभी ज‍िलों को दो दो बसें देने की घोषणा की और कहा क‍ि आज रात 12 बजे से अगले 48 घंटों के ल‍िए प्रदेश की सभी बहनें और बेट‍ियां मुफ्त में बसों में सफर करेंगी। यूपी को सी...
दोबारा कोरोना संक्रमित हुईं प्रियंका गांधी, घर में हुईं आइसोलेट

दोबारा कोरोना संक्रमित हुईं प्रियंका गांधी, घर में हुईं आइसोलेट

देश-विदेश
नई दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी है। बता दें कि कुछ समय पहले भी वह कोरोना से संक्रमित हुई थीं। वहीं, आज सुबह उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की सूचना एक ट्वीट करके दी है। जिसमें उन्होंने लिखा कि "आज कोरोना पॉजिटिव आई हूं (फिर से)। घर में आइसोलेट हूं और कोरोना के सभी नियमों का पालन कर रही हूं।" बता दें कि इससे पहले 3 जून को भी प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी। वहीं, मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। जो भी लोग मेरे संपंर्क में आए थे वे अपना ध्यान रखें। भारत में को...
सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को किया नाकाम,तीन आतंकी सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंसे

सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को किया नाकाम,तीन आतंकी सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंसे

देश-विदेश
श्रीनगर, सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को नाकाम बना दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में आतंकी हमले की योजना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड द रजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मध्य कश्मीर के जिला बड़गाम के वाटरहेल इलाके में घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों की घेराबंदी की पुष्टि करते हुए बताया कि घेराबंदी में टीआरएफ का सक्रिय आतंकी लतीफ राथर में शामिल है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जिस मकान में ये आतंकी छिपे हुए हैं, उसके आसपास दूसरे मकान भी हैं, जहां लोग रह रहे हैं। आतंकवादियों की गोलबारी के बीच आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षाबलों को इस बात का भी डर है कि इस बीच आतंकी मौके का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं। लिहाजा ड्रोन के जरिए ...