एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व दाऊद इब्राहिम और मुंबई धमाकों पर अनदेखी करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना और महाविकास आघाडी सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि 50 विधायकों के सत्तारूढ़ गठबंधन छोड़ने के लिए किसी भी शख्स के पास 'बड़ा कारण' होना चाहिए। पिछली एमवीए सरकार जिसमें कांग्रेस और शिवसेना घटक थे, हिंदुत्व, वीर सावरकर या मुंबई धमाकों पर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुद्दे पर कोई बड़ा निर्णय लेने से चूकती रही। शिंदे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अब उन्होंने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसीलिए उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का निर्णय लिया है।
MVA की वजह से दाऊद पर फैसला नहीं!
सीएम शिंदे ने कहा, 'शिवसेना-भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था और सरकार बन गई कांग्रेस-NCP के साथ। इसके कारण जब भी हिन्...






