Friday, February 27News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड से भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही तो कांग्रेस 20 सीटों पर आगे

उत्तराखंड से भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही तो कांग्रेस 20 सीटों पर आगे

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। कुछ देर बाद राज्‍य में तस्‍वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार यहां बन रही है। Uttarakhand Election Results Update खटीमा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी एक हजार वोटों से चले रहे हैं आगे। हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त। अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शार्म चल रहे आगे। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्‍कर सिंह धामी पीछे चल रहे, किच्‍छा से बेहड़ और रुद्रपुर से मीना शर्मा आगे चल रही हैं। टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के ओम गोपाल भाजपा के सुबोध उनियाल से आगे चल र...
यूपी और उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला, पंजाब में AAP ने अपना जलवा दिखाया

यूपी और उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला, पंजाब में AAP ने अपना जलवा दिखाया

देश-विदेश
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। गोवा और मणिपुर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। Assembly Election Results 2022 Live Updates 11.04 AM: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। 10.44: हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं, गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर 10.42: गोवा में भाजपा 18, कांग्रेस 13, टीएमसी 5, अन्य चार सीटों पर आगे 10.30: यूपी की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं 10.27: उत्तराखंड के रुझानों में भ...
सीएम धामी- हरीश रावत पीछे, रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत |

सीएम धामी- हरीश रावत पीछे, रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
सीएम धामी- हरीश रावत पीछे, रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत | उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था. इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 20-30 सीटें जाती दिख रही हैं. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं. वे इस सीट से 2 बार के विधायक हैं. वहीं, कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत भी लाल कुआं सीट से पीछे चल रहे हैं. उत्तराखंड के 70 सीटों का रुझान, बीजेपी 45 और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे। नरेंद्र नगर से बीजेपी के सुबोध उनियाल आगे, गंगोत्री से AAP के अजय कोठियाल पीछे, खटीमा से बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी आगे, किच्छा ...
उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, सीएम धामी की खटीमा में बढ़त और पूर्व सीएम हरीश रावत पीछे|

उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, सीएम धामी की खटीमा में बढ़त और पूर्व सीएम हरीश रावत पीछे|

उत्तरप्रदेश, राजनीतिक
उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, सीएम धामी की खटीमा में बढ़त और पूर्व सीएम हरीश रावत पीछे| उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में सबसे पहले खटीमा और सितारगंज विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे। जबकि सबसे बाद में ज्वालापुर, भगवानपुर और रुड़की सीटों के नतीजे आने का अनुमान है। लोकतंत्र के महापर्व के नतीजे सामने आने लगे हैं। मतदान के शुरुआती नतीजों में उत्तराखंड में भाजपा अभी आगे चल रही है, लेकिन एक घंटे के रुझान के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट आगे चल रहे हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट पर पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा को मिले करीब 2500 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को करीब 2000 वोट। भाजपा प्रत्याशी आगे। देहरादून की चकराता शाहपुर धरमपुर विधानसभा में...
कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान |

कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान | कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में जीती बाजी हाथ से निकल न जाए, इसके लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की काट के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतार दिया है। बुधवार देर शाम उन्होंने राजधानी देहरादून पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। बघेल के रणनीतिक मोर्चा संभालने से भाजपा खेमे में भी हलचल है। बताया जा रहा है कि अपने विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए बघेल पूरी योजना के साथ मैदान में उतरे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर विधायकों को एयरलिफ्ट कर दूसरे राज्यों में पहुंचाने की भी योजना बनाई गई है। एग्जिट पोल के ...
पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानिए कैसे?

पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानिए कैसे?

देश-विदेश, राष्ट्रीय
पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानिए कैसे? रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध ज्यादातर लोगों के लिए आफत लेकर ही आया है, लेकिन यही युद्ध कुछ क्षेत्रों के लिए अच्छा भी साबित हुआ है. सबसे ज्यादा संकट आम लोगों पर है, क्योंकि क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ने को लगभग तैयार हैं. लेकिन पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. पंजाब के गेहूं व्यापारियों को इससे कुछ उम्मीद बंधी है कि इस बार उन्हें फायदा हो सकता है. दरअसल, रूस और यूक्रेन दुनिया में 40 प्रतिशत गेहूं की सप्लाई करते हैं. ऐसे में पंजाब के कारोबारियों को लगता है कि यदि युद्ध लंबा खिंचा तो भारत के गेहूं की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ेगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को सही दाम मिलेंगे. 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, रूस दुनिया मे...
खतरनाक दौर में पहुंचा यूक्रेन-रूस युद्ध, अब पोलैंड में 2 Patriot मिसाइल तैनात करेगा अमेरिका

खतरनाक दौर में पहुंचा यूक्रेन-रूस युद्ध, अब पोलैंड में 2 Patriot मिसाइल तैनात करेगा अमेरिका

देश-विदेश
खतरनाक दौर में पहुंचा यूक्रेन-रूस युद्ध, अब पोलैंड में 2 Patriot मिसाइल तैनात करेगा अमेरिका | अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस आज यूक्रेन के पड़ोसी देशों पोलैंड और रोमानिया के दौरे पर जा रही हैं. व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार की घोषणा के अनुसार, हैरिस की यात्रा बुधवार से 11 मार्च तक चलेगी और इसमें वारसॉ और बुखारेस्ट में उनके स्टॉप भी शामिल होंगे. रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 14वां दिन है. ये जंग अब खतरनाक दौर में पहुंच गया है. अमेरिका ने जहां रूस से तेल और गैस आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं पोलैंड ने अपने सभी मिग-29 फाइटर जेट यूक्रेन को देने का ऐलान किया है, ताकि रूस के खिलाफ जंग लड़ी जा सके. हालांकि, अमेरिका ने कहा है कि पोलैंड का यह कदम चिंता पैदा करने वाला है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकर...
NATO में शामिल होने के लिए ,यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दिया एक बड़ा बयान; क्या थमेगी जंग |

NATO में शामिल होने के लिए ,यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दिया एक बड़ा बयान; क्या थमेगी जंग |

देश-विदेश
NATO में शामिल होने के लिए ,यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दिया एक बड़ा बयान; क्या थमेगी जंग | रूस से जंग का सामना कर रहा यूक्रेन अमेरिका और NATO के ‘धोखे’ से नाराज है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कई बार अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं. अब उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनके देश को नाटो का सदस्य बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है. बता दें कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे रूस लगातार पश्चिमी समर्थक यूक्रेन पर हमले की एक बड़ी वजह बताता रहा है. लिहाजा अब उम्मीद की जा सकती है कि रूस युद्ध रोकने पर विचार करे. रूसी सेना के हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि नाटो रूस से नहीं भिड़ेगा और अब हम इस गठबंधन में शामिल होना नहीं चाहते. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वो दो रूसी समर्थक क्षेत्रों की स्थिति पर समझौते को लेकर खुला रुख रखते हैं. जिन्हें रूस के रा...
एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है वहीं, मतगणना से पहले जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क |

एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है वहीं, मतगणना से पहले जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है वहीं, मतगणना से पहले जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क | एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है, वहीं, मतगणना से पहले जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क हो गई है। मतगणना से पूर्व देहरादून के एक होटल में कांग्रेस का वार रूम सक्रिय हो गया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ शिफ्ट कर सकती है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने की स्थिति में जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क हो गई है। गोवा चुनाव से सबक लेते हुए पार्टी मतगणना के तुरंत बाद अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान या छत्तीसगढ़ में शिफ्ट कर सकती है। गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस वहां अपनी सरकार बनाने में विफल रही थी। ...
बहुमत न मिलने पर भाजपा का प्लान, निर्दलीयों को पाले में लाने पर फोकस |

बहुमत न मिलने पर भाजपा का प्लान, निर्दलीयों को पाले में लाने पर फोकस |

राजनीतिक
बहुमत न मिलने पर भाजपा का प्लान, निर्दलीयों को पाले में लाने पर फोकस | विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजो के बाद पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में भाजपा ने प्लान बी पर काम शुरू कर दिया है। दून में डेरा डाले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने अपने अंदाज में इसका आगाज भी कर दिया है। दो मजबूत निर्दलीयों से उनकी मुलाकात हो चुकी है। उधर, यूकेडी के देवप्रयाग प्रत्याशी दिवाकर भट्ट के प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर अचानक दिल्ली रवाना होने से सियासी हलचल बढ़ गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विजय वर्गीय ने रविवार को ही दून में डेरा जमा दिया था। तोड़फोड़ में माहिर वर्गीय के दून पहुंचने के बाद कांग्रेस अपने किलेबंदी को मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा के दिग्गज हालांकि पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनके रडार पर जिताऊ निर्दलीयों के साथ ही बसपा व यूकेडी के उम्मीदवार भी हैं।...