आखिरकार, अंसल ग्रीन वैली की भूमि पर फर्जी तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने के मामले में हुआ एक्शन
खबर का असर........
भू माफियाओं पर पुलिस कसने लगी है नकेल
आखिरकार, अंसल ग्रीन वैली की भूमि पर फर्जी तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने के मामले में हुआ एक्शन |
देहरादून - पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से लेकर राज्य के अनेक जिलों में भू माफियाओं ने अपना आतंक फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी और जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके बेचने का सिलसिला जारी रखा | इसके लिए फर्जी रजिस्ट्रीया कराने का भी खेल इन माफियाओं द्वारा खेला जाता रहा है | ऐसा एसआईटी ने भी कई मामलों की जांच करते हुए कई आरोपी भू माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे डालने में कमी नहीं छोड़ी है | बावजूद इसके आज भी भू माफियाओं के हौसले इतने अधिक बुलंदियों पर है कि वह सरकारी एवं निजी खाली पड़ी हुई जमीनों पर कब्जा करके न सिर्फ उनकी प्लॉटिंग कर उन्हें भोले-भाले लोगों को बेचकर लाखों-करोड़ों रुपयों की ठगी का धंधा कर रहे हैं, बल्कि फर...








