Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

देश-विदेश
नई दिल्ली, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी के दाम में इजाफे के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार को 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG Cylinder के दाम में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी की। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के नॉन-सब्सिडाइज्ड सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 884.50 रुपये पर था। इसी तरह पांच किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 502 रुपये पर पहुंच गया है। नई कीमतें आज से प्रभावी हो गई हैं। कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में सिलेंडर के दाम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये पर पहुंच गया ह...
दिल्ली देहरादून राजमार्ग पर लगाए जायेंगे एक लाख पेड़

दिल्ली देहरादून राजमार्ग पर लगाए जायेंगे एक लाख पेड़

उत्तराखण्ड
देहरादून। दिल्ली-दून राजमार्ग को फोरलेन करने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने प्रयास तेज कर दिए हैं। गणेशपुर से आशारोड़ी के बीच करीब 19.38 किलोमीटर का भाग वन एवं वन्यजीवों के लिहाज से बेहद अहम है, लिहाजा इस बात को ध्यान में रखकर प्राधिकरण सुरक्षा व प्रबंधन के तमाम पहलुओं पर भी गौर कर रहा है। सिर्फ इन्हीं कार्यों के लिए करीब 52 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह राशि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के वन विभाग को जारी कर दी गई है। एनएचएआइ के अधिकारियों के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण परियोजना में अधिकतम 7500 पेड़ जद में आ रहे हैं। हालांकि, इनकी जगह एक लाख पेड़ लगाने की योजना है। वनीकरण के अलावा वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अन्य तमाम प्रयास भी उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के वन विभाग के माध्यम से किए जाएंगे। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक जिन पेड़ों का कटान प्रस्तावित है...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला में स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला में स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला में स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला में स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला स्थित गंगोत्री विहार में स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे। मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं मेयर श्री सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी की स्मृति में शहीद द्वार बनाया जाएगा।...
योगी कैबिनेट ने फैसले को दी मंजूरी, एक करोड़ स्टूडेंट्स को टैबलेट व स्मार्टफोन देगी सरकार

योगी कैबिनेट ने फैसले को दी मंजूरी, एक करोड़ स्टूडेंट्स को टैबलेट व स्मार्टफोन देगी सरकार

देश-विदेश
लखनऊ, युवाओं को शिक्षित, प्रशिक्षित व स्वावलंबी बनाने के लिए योगी सरकार उन्हें मुफ्त में स्मार्ट फोन और टैबलेट देकर सशक्त व समर्थ बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण योजना को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता तथा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है। सरकार से यह सौगात पाने वाले युवाओं की संख्या 60 लाख से एक करोड़ तक हो सकती है। इस पर 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी। यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि टैबलेट व स्मार्टफोन स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, पैरामेडिकल व नर्सिंग और कौशल विकास से जुड़े लाभार्थी युवा छा...
देश में कोयले की कमी की वजह से देश को आने वाले दिनों में बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है

देश में कोयले की कमी की वजह से देश को आने वाले दिनों में बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है

देश-विदेश
नई दिल्‍ली देश कोयले की कमी से जूझ रहा है। इसका देश की ऊर्जा पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि देश में वैकल्पिक ऊर्जा के विकल्‍प फिलहाल कम ही इस्‍तेमाल किए जा रहे हैं। ऊर्जा की खपत या मांग को पूरा करने में कोयला अहम भूमिका अदा करते हैं। कोयले की कमी का सीधा असर बिजली उत्‍पादन पर पड़ सकता है। बिजली उत्‍पादन वाले ऐसे केंद्र जहां पर कोयले का इस्‍तेमाल किया जाता है वहां पर अब स्‍टाक काफी कम बचा है। आपको बता दें कि कोयले की वजह से बिजली संकट केवल भारत के लिए ही परेशानी खड़ी नहीं कर रहा है बल्कि चीन भी इससे दो चार हो रहा है। आलम ये है कि चीन हर कीमत में इसकी खरीद करने को तत्‍पर दिखाई दे रहा है। भारत की ही तरह चीन में भी ऊर्जा की जरूरत के लिए कोयले पर ही निर्भर है। भारत की ही बात करें तो देश में उत्‍पादित...
प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा- 38 घंटे बाद भी पुलिस यह नहीं बता पाई कि उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया

प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा- 38 घंटे बाद भी पुलिस यह नहीं बता पाई कि उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया

देश-विदेश
नई दिल्ली, लखीमपुर खीरी कांड के बाद से पीड़ित परिवारों से मिलने की जिद पर अड़ी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी हिरासत को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उन्हें गैर कानूनी तरीके से बलपूवर्क हिरासत में लिया गया। बिना किसी कानूनी आधार के उनके सांविधानिक अधिकारों का हनन करते हुए उन्हें सीतापुर पीएसी परिसर में कैद रखा गया है। कांग्रेस महासचिव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 38 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद भी उन्हें कोई नोटिस या एफआइआर नहीं दी गई है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें अब तक किसी मजिस्ट्रेट या न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश तक नहीं किया गया है और न ही उन्हें अपने वकील से मिलने दिया गया है, जो की सुबह से ही परिसर के गेट पर खड़े हैं। बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका सोमवार सुबह से सीतापुर में द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस में हैं। वह लखीम...
लखीमपुर घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की

लखीमपुर घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की

देश-विदेश
नई दिल्ली, लखीमपुर खीरी मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दो वकीलों ने मामले को लेकर याचिका दायर की है। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में घटना की न्यायिक जांच सीबीआइ से कराने की अपील की गई है। साथ ही गृह मंत्रालय और पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और लखीमपुर खीरी कांड में शामिल लोगों को दंडित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। बता दें कि रविवार को हुई इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। किसानों की हत्या के आरोप में गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र 'मोनू' समेत 14 के खिलाफ किसानों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, मारे गए सभी आठ लोगों के स्वजन को राज्य सरकार की ओर से 45-45 लाख रुपये व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है। वहीं सभी घायलों को दस-दस लाख रुपये दिए जाएंगे।...
राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी की हिरासत पर बोलते हुए कहा निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे

राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी की हिरासत पर बोलते हुए कहा निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे

राजनीतिक
नई दिल्ली, लखीमपुर हिंसा का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत मं 28 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। प्रियंका की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध भी जारी है। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी की हिरासत पर बोलते हुए कहा निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे। साथ ही कहा कि सत्याग्रह नहीं रुकेगा। बता दें कि बीते दिन भी राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि  प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत म...
भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- लखीमपुर के किसानों के मुद्दे पर विपक्ष को संयम बरतना चाहिए

भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- लखीमपुर के किसानों के मुद्दे पर विपक्ष को संयम बरतना चाहिए

उत्तराखण्ड
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि लखीमपुर में जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष को इस मामले में संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार संजीदगी से कार्य कर रही है। एक बयान में कौशिक ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से किसानों को भड़काने का कार्य कर रही है। जब उसे सफलता नहीं मिली तो सपा के साथ वह मामले के राजनीतिकरण पर उतारू हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। सरकार मामले की तह तक जाएगी, लेकिन विपक्ष इसे अवसर के रूप में देख रहा है। कांग्रेस को किसान और निम्न वर्ग के उत्थान के लिए सकारात्मक ढंग से आगे आना चाहिए और नकारात्मक राजनीति का त्याग करना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की इसी...
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह से सकते हैं मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह से सकते हैं मुलाकात

देश-विदेश
नई दिल्ली,  लखीमपुर हिंसा के मामले में लगातार अपडेट आ रहे हैं। अब खबर है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह से आज शाम 6 बजे मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री बीते दिन पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मिले थे। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर के पीड़ितों के लिए न्याय और तीन कृषि कानूनों को तत्काल निरस्त करने की आवश्यकता के लिए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। इसकी एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी गई है। इससे पहले चन्नी ने 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा को शिष्टाचार भेंट बताया था। इन मुद्दों पर भी अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री कर सकते हैं बातचीत मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्&#...