देहरादून में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में AC ब्लास्ट, धुएं के बीच देवदूत बनी पुलिस; 1 बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल
राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ रिस्पना पुल के पास स्थित पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू (ICU) में अचानक एसी (AC) ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
जान जोखिम में डालकर पुलिस ने बचाई मरीजों की जान
आईसीयू में जहरीली गैस और भारी धुएं के बावजूद, पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं और ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ मरीजों और बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत पास के कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
1 महिला मरीज की मौत, 10 लोग घायल...







