Tuesday, February 17News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल

उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल राज्य सूचना आयोग में अब अपील और शिकायतों के पंजीकरण के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी घर बैठे शिकायतों का पंजीकरण कराने के साथ ही अपील में भी शामिल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल से लोगों का काफी मदद मिलेगी। अपीलों की सुनवाई में आने-जाने में समय बचेगा। सूचना का अधिकार एक्ट से लोगों की ओर से शासन-प्रशासन से संबंधित अपनी व्यक्तिगत व सामुदायिक कठिनाइयों का निराकरण करने में और आसानी हो जाती है। कहा, आज शुरू की गई ऑनलाइन सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को प्राप्त होगा। सीएम धामी ने कहा, उन्हें सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन एवं प्रथम अपील ऑनलाइन रूप से करने की सुविधा प्राप...
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। आज सोमवार को आप नेता रहे जोत सिंह बिष्ट ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया था। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कहना ...
उत्तराखंड : दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू के दो बच्चे भर्ती

उत्तराखंड : दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू के दो बच्चे भर्ती

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू के दो बच्चे भर्ती दून अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों की इन्फ्लुएंजा-ए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों बच्चों में इन्फ्लुएंजा-ए के सब टाइप की जांच की गई। इसमें दोनों बच्चों में एच1एन1 सब-टाइप पॉजिटिव पाया गया। जो स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है। चिकित्सकों का कहना है कि एच1एन1 एक सीजनल इन्फ्लुएंजा वायरस का प्रकार है, जिससे घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव दो बच्चे भर्ती हैं। इन बच्चों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। जिले में इन्फ्लुएंजा-ए के मरीज लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। इन मरीजों में इन्फ्लुएंजा-ए के सब-टाइप की जांच की जा रही है तो अधिकतर मरीजों की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जो स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है। दून अस्पताल के बालरोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मेजर डॉ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में जनभागीदारी होगी। इसके अलावा 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सीएम ने कहा, राज्य सचिवालय में जिलाधिकारियों से वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्...
उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती प्रवक्ता व एलटी के 2208 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती प्रवक्ता व एलटी के 2208 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती प्रवक्ता व एलटी के 2208 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा देहरादून, 12 जनवरी 2024 सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न संवर्ग के दस हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी कसरत विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के इन रिक्त पदों को भरने के लिये उच्च स्तर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों का विवरण अधिकारियों से तलब किया। डा. रावत ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत बेस...
उत्तराखंड : 22 जनवरी को प्रदेश भर में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, क्या लाइसेंसधारियों को मिलेगा मुआवजा?

उत्तराखंड : 22 जनवरी को प्रदेश भर में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, क्या लाइसेंसधारियों को मिलेगा मुआवजा?

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 22 जनवरी को प्रदेश भर में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, क्या लाइसेंसधारियों को मिलेगा मुआवजा? 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसे लेकर देशभर के लोग उत्साहित हैं। उत्तराखंड में भी तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में, उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि राज्य भर में शराब की दुकानें 22 जनवरी को बंद कर दी जाएंगी उत्तराखंड आबकारी आयुक्त ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, जिसके मद्देनज यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी को शहर की सभी शराब की दुकानें, बार और डिपार्टमेंटल स्टोर आदि बंद रहेंगे। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले यानी 16 जनवरी क...
उत्तराखंड : जेल में रची गई थी 14 करोड़ के गहनों के लूट की कहानी, मास्टरमाइंड ने ऐसे किया ऑपरेट

उत्तराखंड : जेल में रची गई थी 14 करोड़ के गहनों के लूट की कहानी, मास्टरमाइंड ने ऐसे किया ऑपरेट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जेल में रची गई थी 14 करोड़ के गहनों के लूट की कहानी, मास्टरमाइंड ने ऐसे किया ऑपरेट रिलायंस ज्वेल्स डकैती प्रकरण में लूटे गए करीब 14 करोड़ के सोने के गहनों को लेकर दून पुलिस के हाथ सुराग लगे हैं। डकैती के सरगना शशांक सिंह ने पूछताछ में पुलिस के सामने इस संबंध में राजफाश किए हैं। पुलिस ने माल बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। बिहार से गिरफ्तार शशांक सिंह को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दून लाई थी और पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण में अभी तक 11 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शशांक को लेकर पुलिस को एक और अहम बात पता चली है। पुलिस के अनुसार, जेल में शशांक की मुलाकात सुबोध और राजीव से हुई थी। इन दोनों के कहने पर ही शशांक गिरोह चलाने लगा था। इन दोनों ने शशांक को जल्द जमानत करवाने और एक करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया था। ...
उत्तराखंड : प्रदेश भर में छाया कोहरा, अगले कुछ दिनों में नहीं हुई बारिश तो घटता जाएगा तापमान

उत्तराखंड : प्रदेश भर में छाया कोहरा, अगले कुछ दिनों में नहीं हुई बारिश तो घटता जाएगा तापमान

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश भर में छाया कोहरा, अगले कुछ दिनों में नहीं हुई बारिश तो घटता जाएगा तापमान ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम है 12 दिन से ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। मंगलवार को भी पूरा दिन कोहरा छाया रहा। बुधवार को मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पूरा दिन कोहरा छाया रहा। गलन भरी ठंड होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हालांकि साप्ताहिक बंदी के चलते बुधवार को बाजार बंद था लेकिन जो दुकानें खुलीं वह भी देरी से खुलीं। बाजार में बुधवार को लगने वाली अस्थायी दुकानें भी कम ही लगीं। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड का असर नजर आया कर्मचारी अपन...
उत्तराखंड : इस बार राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को भी मिलेगा पुरस्कार, आवेदन तिथि 31 जनवरी तक

उत्तराखंड : इस बार राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को भी मिलेगा पुरस्कार, आवेदन तिथि 31 जनवरी तक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : इस बार राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को भी मिलेगा पुरस्कार, आवेदन तिथि 31 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर इस बार श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को पुरस्कार दिया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में ग्रामीण होम स्टे की श्रेणी को शामिल किया है। पर्यटन गांव और होम स्टे के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीते वर्ष से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की थी। जिसमें पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गांवों को पर्यटन से जोड़ने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने अभिनव पहल की है। होम स्टे प्रतियोगिता के लिए 14 श्रेणियां राष्ट्रीय प्रतिय...
उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है। नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नि...