हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर भूस्खलन, कई ट्रेनें प्रभावित
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में हरिद्वार और मोतीचूर के बीच रेल मार्ग पर आज सुबह करीब 6:40 बजे भूस्खलन हो गया। पहाड़ के भारी टुकड़े और पेड़ गिरने से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) को नुकसान पहुंचा है, जिससे यह मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते हरिद्वार से आगे देहरादून, योगनगरी ऋषिकेश और ऋषिकेश जाने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
रेलवे की टीमें घटनास्थल पर तेजी से काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द रेल यातायात को बहाल किया जा सके। इस घटना के कारण कई ट्रेनों को रद्द, पुनर्निर्धारित (rescheduled) और शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है।
आज रद्द की गई ट्रेनें
22458 देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस
54342 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर
54482 ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर
54483 हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर
पुनर्निर्धारित ट्रेन
18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस आज 17:00 बजे यो...







