सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सीएम धामी ने की बड़ी बैठक, दिए ये निर्देश…
सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी बैठक की। ये बैठक आज सचिवालय में हुई। जिसमें सीएम ने वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्पा के तहत होने वाले कार्यों में और तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कैम्पा के तहत प्राप्त हो रही धनराशि का समय पर एवं सही तरीके से उपयोग हो। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण पर विशेष ध्यान दिया जाए और इस हेतु सामाजिक संगठनों एवं लोगों का पूरा सहयोग लिया जाए।
वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग क...








