Saturday, August 1News That Matters

उत्तराखण्ड

जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंची

जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंची

उत्तराखण्ड
 ऋषिकेश: जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड में स्थित पौराणिक श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की रात से ही बड़ी संख्या में शिव भक्त जहां पहुंचने लगे। मध्य रात्रि 12:00 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक किया। रात से ही मंदिर परिसर में जमा हो गई श्रद्धालुओं की भीड़ सावन माह लगते ही श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की यात्रा शुरू हो गई थी। शनिवार की रात आठ बजे तक पूरे यात्रा काल में नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख, 63 हजार, 705 पहुंच गया था। रविवार की रात्रि 12:00 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोले का विशेष श्रृंगार करने के बाद मंदिर सोमवार के जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। रात से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। सोमवार के ...
पहाड़ से मौत बनकर गिरा पत्थर, ड्यूटी पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत…

पहाड़ से मौत बनकर गिरा पत्थर, ड्यूटी पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहे है। इससे मलबा नीचे सड़कों पर गिर रहा है। जो जानलेवा साबित हो रहा है।  पहाड़ से मौत बरस रही है। ऐसा ही मामला यमुनोत्री-हाईवे से सामने आया है। यहां  नासूर बन चुके ओजरी डाबरकोट पर बोल्डर की चपेट में आने से मौके पर ड्यूटी पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। जवान की मौत से पुलिस विभाग में जहां शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन पर वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।  इस दौरान एक पुलिसकर्मी अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया। वहीं उनके साथ तैनात होमगार्ड ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि इसके बाद घायल कर्मी को आनन-फानन में पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएच...
प्रदेशभर में बारिश का कहर, 170 सड़के बंद, खतरे के निशान पास नदियां…

प्रदेशभर में बारिश का कहर, 170 सड़के बंद, खतरे के निशान पास नदियां…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य में बारिश कहर बनकर बरस रही है। जिससे जनजीवन-अस्त व्यस्त हो गया है। आलम ये है कि जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। जिससे लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़कें बंद हो रही हैं। सात जिलों में आज स्कूल बंद हैं तो वहीं 170 सड़कें बंद हो चुकी है। वहीं गंगा खतरे के निशान के पास बह रही है। जिसको लेकर आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले से हो रही बारिश के कारण प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों पर भारी पड़ी है। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन और स्लिप आने से 241 सड़कें बंद हुई हैं। इनमें से 160 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं, जबकि 81 सड़कें रविवार को बंद हुईं। रविवार देर शाम तक 70 सड़कों को खोला जा सका था, जबकि 171 सड़कें अवरुद्ध है। वहीं...
पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें एप्लाई…

पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें एप्लाई…

उत्तराखण्ड
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है।  संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 26 जून 2023 को घोषित किए गए और कुल 4047 उम्मीदवारों ने इसे पास किया। ब यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन  23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत कुल 254 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूपी पीसीएस मेंस एग्जाम क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (Personality test) के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें रजिस्ट्रेशन चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं चरण 2: होम...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बरसात और अतिवृष्टि को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। इस संबंध में मीडिया और अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी कर सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य लाइन विभागों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस दौरान कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मोबाइल फोन और संचार के दूसरे साधनों को दुरूस्त रखे। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। पूरा प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर इससे निपटने में जुटा है। जो भी लोग उत्तराखंड आने का कार्यक्रम बना रहे हैं, मौसम विभाग की ओ...
डेंगू /चिकनगुनिया के बढ़ रहे मरीज, स्कूली बच्चों के लिए गाइडलाइन जारी…

डेंगू /चिकनगुनिया के बढ़ रहे मरीज, स्कूली बच्चों के लिए गाइडलाइन जारी…

उत्तराखण्ड
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ रहा है। बार-बार बारिश होने से कई जगह जलभराव की परेशानी हो रही है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में डेंगू- चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे में शासन सतर्क हो गया है। जहां एक और लोगों से सावधानी बरते की अपील की गई है। वहीं स्कूली बच्चों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। उनके लिए पूरी आस्तीन के कपडे़ पहना अनिवार्य किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों में तेजी देखी गई है। जिले में 22 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। ऐसे में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों को स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में छात्र/छात्राओं को प्रतिदिन डेंगू / चिकनगुनिया बुखार के नियंत्रण / बचाव हेतु उपाय / निरोधात्मक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये जाने के निर्देशों के अनुपाल...
प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को कराई जाएगी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी…

प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को कराई जाएगी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी…

उत्तराखण्ड
समाज के पिछड़े और गरीब वर्ग को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर और खासकर लड़कियों को इस कोचिंग में वरीयता दी जाएगी। कोचिंग सेंटर अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी हैं। जिससे युवा सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होकर अफसर बन सकेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्तमान में उत्तराखंड से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कम संख्या में बच्चे पास हो पाए हैं। ऐसे में सिविल सेवाओं में अधिक से अधिक कामयाबी के लिए उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन और तैयारी के लिए कवायद तेज हो गई है। राज्य के तीन विश्वविद्यालय अब जरूरतमंद मेधावी छात्र-छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लो...
नैनीताल के बाद अब इस जिले में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी…

नैनीताल के बाद अब इस जिले में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पिछले कुछ घंटो से हो रही बारिश के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। बताया जा रहा है कि विभाग के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल और उत्तरकाशी जिले में डीएम में स्कूलों में छुट्टी दे दी है। उत्तरकाशी में जहां सोमवार को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। वहीं नैनीताल में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश  जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराकाशी जिला अधिकारी अभिषेक रोहिल्ला अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में लिखा है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2023 को जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कही भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिससे पैदल रास्तों ...
यूकेएसएसएससी ने आज कराई ये भर्ती परीक्षा, इतने युवा हुए शामिल…

यूकेएसएसएससी ने आज कराई ये भर्ती परीक्षा, इतने युवा हुए शामिल…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: उत्तराखंड में आज अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा देने के बाद अब युवाओं  को इस परीक्षा की आसंर की का इतंजार है। आइए जानते है कि कैसे इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड की जा सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार यूकेएसएसएससी वीडीओ की परीक्षा  442 केंद्र पर आयोजित की गई। रविवार को हुई इस परीक्षा में पहाडी जनपदों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति लगभग 42-43 प्रतिशत रही तथा मैदानी जनपदों में उपस्थिति लगभग 38 प्रतिशत रही। राज्य के पहाडी जनपदों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का अनुपात अधिक रहा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद अभ्यर्थियों द्वारा पहाडी जनपदों में अधिक संख्या में परीक्षा में प्रतिभाग किया गया । अब आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UKSSSC VDO परीक्षा की उत्तर ...
नैनीताल में भारी बारिश के डीएम ने दिए इतने दिन स्कूल बंद रखने के आदेश…

नैनीताल में भारी बारिश के डीएम ने दिए इतने दिन स्कूल बंद रखने के आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि विभाग के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केन्द्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं। जिला मजिस्...