Saturday, August 1News That Matters

उत्तराखण्ड

पहाड़ का सफर करने से हो सकती है मुश्किल, 11 राज्य मार्ग सहित प्रदेश की 165 सड़कें बंद…

पहाड़ का सफर करने से हो सकती है मुश्किल, 11 राज्य मार्ग सहित प्रदेश की 165 सड़कें बंद…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में राज्या में बारिश के कारण जहां नदियां उफान पर है। पहाड़ से मौत बरस रही है। वहीं जगह- जगह पहाड़ दरकने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।  11 राज्य मार्ग सहित प्रदेश की 165 सड़कें बंद हैं। जिससे कई गांवों से संपर्क कट गया है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश के कारण मार्ग खोलने में भी परेशानी हो रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बारिश से राज्य की 165 सड़कें बंद चल रही हैं , जिसमें 11 राज्य मार्ग भी शामिल हैं । लोनिवि के एचओडी डीके यादव ने बताया कि भारी बारिश की वजह से सड़कों को खोलने के काम में खासी कठिनाई आ रही है । वहीं आज पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा तक जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया। मार्ग बंद होने से चीन सीमा से लगी व्यास घाटी का सम्पर्क कटा हुआ है। चीन सीमा पर स्थित सात गावों का सम्पर्क भंग है। बीआरओ से मिली जानका...
उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखण्ड
प्रदेश में मानसून की वर्षा चरम पर है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा का दौर जारी है। लगातार हो रही वर्षा से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहे है तो वहीं नदियां उफान पर है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट पर प्रशासन भी अलर्ट पर आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी जिलों में बहुत भारी से भारी वर्षा की संभावना जताई है। इन तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 11-12 जुलाई के लिए कुमाऊं और उससे जुड़े इलाके जैसे गढ़वाल, चमोली इलाकों में बहुत भारी से भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे आवागमन सावधानी से करें, क्योंकि भूस्खलन की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अलर्ट पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ...
सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल…

सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश आफत बन बरस रही है। पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं तो वहीं हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहाड़ से गिरने से बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार की अलसुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गहरी खाई में गिर कर गंगा में समा गई। हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत हो गई है,तीन की तलाश की जा रही है। जबकि कई घायल है। मौके पर रेस्क्यू जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालाकुंठी के पास हुआ है। यहां एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर गंगा में समा गई। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा और वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होने से वाहन होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है। वाहन म...
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, यहां मकान ढहनें से दो की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, यहां मकान ढहनें से दो की मौत, एक घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का अलर्ट सटिक साबित हो रहा है। काशीपुर से बड़े  हादसे की खबर आ रही है। यहां भारी बारिश के चलते  एक मकान की छत भरभराकर गिर गई । हादसे में पति पत्नी की दबने से मौत हो गई है, जबकि उनकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काशीपुर में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण मिस्सरवाला गांव में एक मकान की दीवार ढह गई। जिसके चलते मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर रह रही दंपति की हादसे में  मौत हो गई। जबकि उनकी नातिन गंभीर घायल है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा ...
देहरादून- मंडी में इन काउंटर पर ऐसे मिलेंगे सस्ते टमाटर…

देहरादून- मंडी में इन काउंटर पर ऐसे मिलेंगे सस्ते टमाटर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। टमाटर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगाड़ गया है। दो सौ रुपए किलो तक टमाटर के भाव पहुंच गए है। ऐसे में आजमन के लिए राहत भरी खबर है। सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में आमजन के लिए राहत भरी खबर है। निरंजनपुर मंडी में आज टमाटर के पांच काउंटर लगाए गए हैं। इन काउंटर पर 50 रुपए से 70 रुपए प्रति किलो टमाटर बेचे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में बीते दिनों में बरसात से टमाटर के दामों में फिर से उछाल देखने को मिला है। पहाड़ी जिलों में सड़क मार्ग बाधित होने की वजह से टमाटर के दाम तेजी से बढ़े हैं। सबसे ज्यादा असर चार धाम यात्रा मार्गों पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि टमाटर की कीमतें अभी 120 रुपये से लेकर 160 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में टमाटर की आवक और मूल्यों की समीक्षा करते हुए निरंजनपुर मंडी...
यूकेपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 13 जुलाई तक कर सकते है आवेदन…

यूकेपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 13 जुलाई तक कर सकते है आवेदन…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की डेट बढ़ा दी गई है। अब इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और आवेदन नहीं कर सके थे वे अब निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यूकेपीएससी की ओर से भर्ती के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही पदों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। इसकी जानकारी यूकेएपीएससी की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। यह भर्ती पहले कुल 64 पदों के लिए थी जिसमें अब 13 पदों को और जोड़ा गया है। इस प्रकार से अब ड्राफ्ट्समैन के कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी आदेश में लिखा है कि मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा- 2023 एतद्वारा सूचित...
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोटिया ने दिया इस्तीफा…

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोटिया ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने आज मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके इस्तीफे को लेकर तरह -तरह की चर्चाएं हो रही है। चर्चा है कि सीएम धामी की प्राधिकरण में धमक के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व आईएएस दिलीप कुमार कोटिया वर्तमान  में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष  का पदभार संभाल रहे है। उन्होंने अपने हस्तलिखित त्यागपत्र में लिखा कि मैं आज पूर्वान्ह से त्यागपत्र देता हूँ। मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों यहां से चौहान को हटाया तो तभी से चेयरमैन को भी लेकर चर्चाएं तेज थी। माना जा रहा है कि उत्तराखंड स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ अरुरेंद्र चौहान का तबादला होने के बाद कार्यों का बोझ बढ़ जाने के कारण डीके कोटिया ने इस्तीफा दे...
38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए बनी सहमती, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक…

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए बनी सहमती, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में अगले वर्ष आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में आयोजन तिथियों, स्थलों के साथ ही खेलों के आयोजन से सम्बन्धित अवस्थापना सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में अक्टूबर-नवंबर में 38वें राष्ट्रीय खेलों तथा देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर एवं गुलरभोज में निर्धारित आयोजन स्थलों पर खेलों के आयोजन पर सहमति व्यक्त करते हुए इस आयोजन को भव्यता एवं गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसके लिए उच्चाधिकार समिति (एच.पी.सी.) का भी गठन किया जाए जो आयोजन से सम्बन्धित व्यवस्थाओं एवं जरूरतों का ध्यान में रखते हुए त्वरित निर्णय लेने में सक्षम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन की भांति यह आयोजन भी स...
“अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का उठाएं लाभ, बस घर बैठे ऐसे होंगे आपके काम…

“अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का उठाएं लाभ, बस घर बैठे ऐसे होंगे आपके काम…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में “अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। योजना के तहत देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधानुसार घर पर ही आवेदन लिया जाएगा औरसंबंधित प्रमाण पत्र / अभिलेख घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा । बता दें कि अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar) पर रजिस्ट्रेशन कर नागरिक राज्य की संचालित योजना, दस्त...
सीएम धामी ने मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को किया निलंबित, जानें कारण…

सीएम धामी ने मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को किया निलंबित, जानें कारण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार एक्शन में है। सीएम धामी ने एक अधिकारी को निलंबित कर  दिया है। बताया जा रहा है कि तमाम विवादों में रहने वाले आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को तगड़ा झटका लगा है। सीएम ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिना देर किए सीधे अमित जैन को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि अमित जैन  ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे। यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी। जिसपर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई थी। मामला सही पाने पर अब इन्हें निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की पहले से ही जांच चल रही है। इस माम...