मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे विभागीय दायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश हित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। इन दायित्वों के सौंपे जाने से न केवल राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी, बल्कि उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी सहूलियत मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को विभागीय दायित्व प्रदान किए गए हैं:
बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
गीताराम गौड – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
डा. जयपाल...







