चम्पावत के SDM लापता, प्रशासन से लेकर शासन तक मचा हड़कंप
चम्पावत : एसडीएम सदर अनिल चन्याल के अचानक गायब होने से न केवल प्रशासन के अधिकारी पशोपेश में हैं, बल्कि आम जनता भी काफी बेचैन और व्यथित है। लोग उनके जल्दी वापस लौटने की कामना कर रहे हैं। अपने मृदु व्यवहार और कार्य के प्रति निष्ठा के चलते वह हमेश उच्च अधिकारियों के भी चहेते रहे हैं।
दो बेटियां और बेटे से भरा पूरा है परिवार
अनिल चन्याल ने लगभग एक साल पहले चम्पावत के एसडीएम सदर का पद संभाला था। इससे पहले वे जसपुर के नादेही चीनी मिल के एमडी थे। जसपुर स्थानांतरण होने से पहले वे टनकपुर के एसडीएम भी रह चुके हैं। चन्याल पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के रहने वाले हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी और बेटा अपनी मां सीमा चन्याल के साथ हल्द्वानी में रह रहे हैं, जबकि बड़ी बेटी राजस्थान के जयपुर में पढ़ाई कर रही है।
पत्नी और बहन को भी कोई खबर नहीं
सोमवार को जैसे ही उनके गायब होने की सूचना मिली...








