Tuesday, June 16News That Matters

Month: June 2026

चारधाम यात्रा के बीच कर्णप्रयाग में बवाल: स्कूटी की टक्कर के बाद सिख यात्रियों ने निकाली तलवारें, 5 घायल, एक एयरलिफ्ट

चारधाम यात्रा के बीच कर्णप्रयाग में बवाल: स्कूटी की टक्कर के बाद सिख यात्रियों ने निकाली तलवारें, 5 घायल, एक एयरलिफ्ट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के बीच चमोली जिले के कर्णप्रयाग से एक बेहद तनावपूर्ण खबर सामने आई है। यहां एक मामूली स्कूटी की टक्कर के बाद हेमकुंड साहिब जा रहे सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि यात्रियों ने तलवारें निकाल लीं। इस हिंसक झड़प में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय व्यापारियों व जनता में भारी रोष व्याप्त है। ​ ​मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक स्कूटी की टक्कर के बाद हुई। टक्कर होने पर हेमकुंड साहिब के यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सिख समुदाय के कुछ यात्रियों ने आपा खो दिया और अपनी तलवारें निकाल लीं। यात्रियों ने तलवारों से स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ​ ​इस अचानक हुए हमले में पांच स्थानीय ल...
​पाकिस्तानी सिख परिवार को देश छोड़ने के नोटिस पर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बढ़ाई रोक, सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

​पाकिस्तानी सिख परिवार को देश छोड़ने के नोटिस पर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बढ़ाई रोक, सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने देहरादून के बंसत बिहार में वर्ष 2019 से लॉंग टाईम बीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी सिख परिवार को सरकार के द्वारा 24 घण्टे के भीतर देश छोड़ने के आदेश को चुनोती देती याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद वरिस्ठ न्यायमूर्ती मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में आज राज्य सरकार की तरफ से जांच करने के लिए समय की मांग की गई। जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को समय देते हुए चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है । मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 11 अगस्त की तिथि नियत की है। कोर्ट ने देश को खतरा न होने की स्थिति में लगी रोक को अगली तिथि तक जारी रखा है। मामले के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तून के रहने वाला सिख परिवार वर्ष 2019 में लॉंग टाईम वीसा पर मनजीत अपने परिवार के साथ भारत आया था। उसने वर्ष 2024 और दिसम्बर 2026 को अपने लांग टाईम वीसा की अवधि बढ़ा ली। बीते 31 मई को राज...
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपदों की समीक्षा बैठक

घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपदों की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म वितरण एवं डिजिटाइज करने सम्बंधी उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म वितरण का शतप्रतिशत तय समयसीमा में करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद फार्म डिजिटाईजेशन पर ध्यान दें। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्वयं बूथवार समीक्षा करें, जिन बूथों पर वितरण और डिजिटाईजेशन की प्रगति धीमी है उन स्थानों पर अतरिक्त कार्मिकों को हेल्पिंग हेंड के रुप में लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर...
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक संगठनों से वार्ता कर तैयार करें सुसंगत प्रस्ताव

सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक संगठनों से वार्ता कर तैयार करें सुसंगत प्रस्ताव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर सेवारत शिक्षकों के लिये शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का शीघ्र समाधान किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विभिन्न शिक्षक संगठनों से वार्ता कर सुसंगत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों द्वारा टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के हितों में लेकर लिये गये निर्णयों का अध्ययन करने को भी कहा गया है। विभाग में शिक्षकों के पदोन्नति को लेकर उच्च न्यायालय में चल रहे वाद के शीघ्र निस्तारण के लिये ठोस पैरवी करने निर्देश दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज शिक्षा निदेशालय स्थित सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता के समाधान को लेकर विभागीय अधिकारिय...
चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम, 45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान, 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पांचो धाम के दर्शन, 50 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम, 45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान, 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पांचो धाम के दर्शन, 50 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) के गढ़ीकैंट स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह कंट्रोल रूम 24 घंटे पांचो धामों में कैमरे से यात्रियों की निगरानी के साथ उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान और यात्रा संचालन की सतत मॉनिटरिंग में अहम किरदार साबित हो रहा है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है, जबकि 36 लाख से अधिक यात्रियों ने पांचो धाम के दर्शन कर लिए हैं। कंट्रोल रूम में 35 से अधिक कार्मिक चार शिफ्टों में कार्य करते हुए यात्रा से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) स्तर पर भी कंट्रोल रूम के चार सदस्य यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। यात्र...
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान,सहस्त्रधारा के बाद गुचुपानी बन रहा पर्यटकों की पहली पसंद

गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान,सहस्त्रधारा के बाद गुचुपानी बन रहा पर्यटकों की पहली पसंद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राजधानी देहरादून में गर्मी और वीकेंड की छुट्टियों के बीच गढ़ी कैंट क्षेत्र की पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुचुपानी (रॉबर्स केव) पर्यटको की पहली पसंद बनता जा रहा है। जहाँ गर्मी की छुट्टियों में राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे रहे पर्यटक गुचुपानी के प्राकृतिक गुफाओं और ठंडे पानी का आनंद लेकर अपनी थकान मिटा रहे हैं। वीकेंड के दौरान पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी है। वही गुचुपानी में पर्यटकों की भीड़ से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। खाने-पीने की दुकानों, स्थानीय उत्पादों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल रहा है। पर्यटन स्थल पर कई पर्यटक ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर प्राकृतिक सौंदर्य को क...
विकासनगर: सहसपुर के बैरागीवाला में भारी तनाव, बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद आरोपी के घरों पर चला ‘बुल्डोजर’; पुलिस पर पथराव

विकासनगर: सहसपुर के बैरागीवाला में भारी तनाव, बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद आरोपी के घरों पर चला ‘बुल्डोजर’; पुलिस पर पथराव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: उत्तराखंड के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद आज स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और अराजक तत्वों ने सुबह मुख्य आरोपियों के घरों पर हमला बोल दिया और आगजनी की कोशिश की। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई, जिसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) करना पड़ा। ​दूसरी ओर, शासन-प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मुख्य आरोपी अमन और रज्जाक के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ​ ​मिली जानकारी के मुताबिक, बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। यह विवाद इ...
खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूल मलाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचमुखी हनुमान तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण किया एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीएलएफ द्वारा संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते ...
​खटीमा में बोले CM धामी: “PM मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनकर उभरा भारत”

​खटीमा में बोले CM धामी: “PM मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनकर उभरा भारत”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह दो दिवसीय खटीमा प्रवास पर हैं और अपने प्रवास के कार्यक्रमों की शुरुआत बग्घा चौवन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री  ने देशहित में अनेक ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए हैं, जिनसे भारत आज विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नर...
चारधाम यात्रा: परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; देहरादून-हरिद्वार में विशेष इंटरसेप्टर अभियान, 312 वाहनों के चालान, 19 सीज

चारधाम यात्रा: परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; देहरादून-हरिद्वार में विशेष इंटरसेप्टर अभियान, 312 वाहनों के चालान, 19 सीज

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा देहरादून और हरिद्वार जनपद के प्रमुख मार्गों पर एक विशेष इंटरसेप्टर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 09 जून से शुरू हुआ यह सघन अभियान आगामी 15 जून 2026 तक जारी रहेगा। ​अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, अवैध पार्किंग और निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों पर बेहद सख्त रुख अपनाया जा रहा है। ​इन तीन प्रमुख रूटों पर तैनात हैं इंटरसेप्टर टीमें ​यातायात को सुचारु रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए तीन सबसे व्यस्त मार्गों पर विशेष इंटरसेप्टर दल तैनात किए गए हैं: ​प्रेमनगर आश्रम से चंडी चौक – नेपाली फार्म मार्ग ​नेपाली फ...