Tuesday, August 18News That Matters

Day: July 16, 2026

देहरादून: खुद को IPS, रॉ एजेंट और आर्मी अफसर बताने वाला महाठग गिरफ्तार, रसूख दिखाकर ऐंठ चुका था लाखों रुपये

देहरादून: खुद को IPS, रॉ एजेंट और आर्मी अफसर बताने वाला महाठग गिरफ्तार, रसूख दिखाकर ऐंठ चुका था लाखों रुपये

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है जो खुद को कभी फर्जी आईपीएस, कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी, तो कभी रॉ (RAW) व सीआरपीएफ (CRPF) का बड़ा अफसर बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था और उनसे लाखों की ठगी करता था। एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के बाद इस शातिर ठग को पुलिस ने मसूरी रोड स्थित सीएसआई (CSI) तिराहे से धर दबोचा। ​गिरफ्तार आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी का बेटा है, जिसका खुद भी अधिकारी बनने का सपना था। सपना टूटने पर वह फर्जी अफसर बनकर लोगों को ठगने लगा। ​दो बड़े मामलों में खुली पोल: नौकरी और कंपनी रजिस्ट्रेशन के नाम पर की ठगी ​इस फर्जी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ देहरादून के राजपुर थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की: ​मामला 1 (कंपनी पंजीकरण के नाम पर 15 लाख की ठगी): डाकरा बाजार निव...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम तथा ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर जागेश्वर...
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण,बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जल विद्युत निगम और एलएंडटी को वर्ष 2031 तक कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण,बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जल विद्युत निगम और एलएंडटी को वर्ष 2031 तक कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने परियोजना निर्माण के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों को बारीकी से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना एक राष्ट्रीय स्तर की महत्त्वपूर्ण परियोजना है। बहुत से राज्यों को इससे लाभ पहुंचेगा। उन्होंने एमडी यूजेवीएनएल को इस महत्त्वपूर्ण योजना को वर्ष 2031 तक निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने का लक्ष्य दिया। कहा कि कार्य समय पर पूर्ण किए जाने हेतु सभी संस्थाएं अगले 2, 3 दिन में प्लान कर अवगत कराएं। उन्होंने इसके लिए आवश्यक मशीन और मैनपावर बढ़ाए जाने पर जोर दिया। ज्ञात हो कि जल विद्युत निगम द्वारा परियोजना पूर्ण होने का लक्ष्य दिसंबर 2034 निर्धारित किया...
देहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण,

देहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण,

देहरादून
देहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण, उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज नव-निर्मित जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल द्वारा किया गया। अभियान में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मा0 जिला न्यायाधीश श्री हरीश कुमार गोयल ने वृक्षों के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार ही नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। हरेला का पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध करात...